सेनापति नए, पर तीर वही पुराने
रिजर्व बैंक के नए गवर्नर डी. सुब्बाराव ने महंगाई पर काबू पाने और आर्थिक विकास को गति देने को प्रमुख लक्ष्य बताया है। गवर्नर के तौर पर पहली बार संवाददाताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने विभिन्न मसलों पर बात की, लेकिन खास तौर महंगाई पर ही अपना ध्यान केंद्रित रखा।महंगाई बड़ी चुनौती : सुब्बाराव ने […]
‘सरकार-राज’ की चक्की में पिस गया कारोबार
राज्यसभा सदस्य जया बच्चन के बयान के बाद एक बार फिर से राज ठाकरे और उनकी पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना राज्य में हिंदी भाषियों के खिलाफ अपनी पुरानी मुहिम को हवा देने में जुट गई है। राज के तीखे तेवरों और उनके आंदोलन से सबसे ज्यादा प्रभावित कारोबारी हो रहे हैं। इसका असर राज्य की […]
जारी है नैनो कथा त्रिकोण
सिंगुर मसले पर गतिरोध खत्म होता नहीं दिख रहा है। मंगलवार को टाटा मोटर्स की ओर से राज्य सरकार को फिर चेतावनी दी गई कि नैनो संयंत्र और कल-पुर्जा इकाइयों के लिए पहले किए गए समझौते से सरकार पीछे न हटे। सच तो यह है कि टाटा राज्य सरकार से पूर्व में किए गए समझौते […]
ट्वेंटिएथ सेंचुरी फॉक्स भी बोलने लगी हिंदी
एशियाई खास तौर पर भारतीय भाषाओं की फिल्में दुनिया भर में अपनी बुनियाद मजबूत कर रही हैं। भारतीय फिल्म निर्माण और वितरण कंपनियों के साथ हॉलीवुड की कंपनियों का गठजोड़ इसका सबूत है। मशहूर हॉलीवुड स्टूडियो ट्वेंटिएथ सेंचुरी फॉक्स का नाम भी इस फेहरिस्त में जुड़ गया है। उसने मीडिया कंपनी स्टार के साथ हाथ […]
इंडियन आइडल में विज्ञापन की कतार
इंडियन आइडल -3 की जबरदस्त सफलता को देखते हुए विज्ञापकों ने इस रियालिटी शो के इस सीजन के लिए भी लाइन लगाना शुरू कर दिया है। सोनी एंटरटेनमेंट पर शुरू होने वाले इंडियन आइडल-4 के विज्ञापनों का 85 फीसदी समय पहले ही बिक चुका है। यह कार्यक्रम 19 सितंबर से शुक्रवार और शनिवार को रात […]
सन टीवी भी मैदान में
दक्षिण की मशहूर प्रसारणकर्ता कंपनी सन टीवी नेटवर्क ने भी सन पिक्चर्स के जरिये फिल्म निर्माण में कदम रखने का ऐलान कर दिया है। कंपनी के मुताबिक इससे उसे कमाई का नया जरिया मिल जाएगा। गौरतलब है कि सन टीवी नेटवर्क तमिल, तेलगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं समेत 20 चैनलों के नेटवर्क का परिचालन करती […]
टीसीएस की परियोजनाएं लेट
दिग्गज सॉफ्टवेयर कं पनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) को ग्राहकों की तरफ से कुछ परियोजनाओं में देरी हो रही है। लेकिन कंपनी ने मंदी की मार से किसी भी परियोजना के रद्द होने की बात से साफ इनकार कर दिया। कंपनी के मुख्य कार्यकारी एस रामादुरै ने बताया, ‘हमारे ग्राहकों ने फैसले लेने में थोड़ा […]
लॉजिस्टिक उद्योग में दक्ष पेशेवरों की किल्लत
घरेलू लॉजिस्टिक्स उद्योग का कारोबार अगले दो साल में अनुमानित रूप से 110 अरब डॉलर का हो सकता है। लेकिन इस उद्योग की सबसे बड़ी दिक्कत यह है कि इसमें कुशल और दक्ष पेशेवरों की जबरदस्त किल्लत है। इस उद्योग को अगले चार से पांच साल में 400,000 अतिरिक्त कार्मिकों की जरूरत पड़ेगी। डेलोइट टच […]
टेक महिंद्रा को अमेरिकी ठेका
दूरसंचार क्षेत्र में सॉल्यूशंस मुहैया कराने वाली नामी कंपनी टेक महिंद्रा को अमेरिका की एक प्रमुख कंपनी से 1,000 करोड़ रुपये से भी अधिक का ठेका मिला है। अमेरिकी कंपनी दूरसंचार क्षेत्र की है। टेक महिंद्रा के अध्यक्ष (अंतरराष्ट्रीय परिचालन) सी पी गुरनानी ने बताया, ‘कंपनी को यह ठेका पांच साल के लिए मिला है। […]
तेल में डूबे कर्मचारियों को उबारेगी आरआईएल
पेट्रोल और डीजल की रिटेल बिक्री का कारोबार बंद करने के बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) अपने शीर्ष कर्मचारियों को बेरोजगारी से बचाने में जुट गई है। इस कारोबार से जुड़े तकरीबन 200 प्रबंधन कर्मचारियों को नए उपक्रमों में खपाने के लिए कंपनी ने विशेषज्ञों की सलाह लेनी शुरू कर दी है। मुकेश अंबानी की […]
