सब्जी से फल शरमाए!
त्योहारी सीजन और मानसून के आखिरी चरण में आई बाढ़ के बाद उत्तर प्रदेश भर में सब्जियों के दाम फलों से भी ज्यादा हो गए हैं। प्रदेश के सब्जी उत्पादन के लिए मशहूर इलाकों में सितंबर के आखिरी सप्ताह में आई बाढ़ का पानी अभी भी गांवों में भरा है, जिसके चलते शहरों में माल […]
कमेटियों की झोली तो भर दी मां ने!
कोलकाता शहर में दुर्गापूजा की धूम पूरे जोर पर है। इस मौके का फायदा उठाने के लिए कॉरपोरेट प्रायोजक भी इस धूम पर सवार होकर अपने प्रचार की जुगत में लगे हैं। बाजार के अनुमान के मुताबिक इस साल पूजा के दौरान प्रायोजकों से होने वाली आमदनी में 30 फीसदी का इजाफा होने जा रहा […]
काशीपुर में तैयारी, सिंगुर का दिल हुआ भारी
टाटा मोटर्स की लखटकिया कार परियोजना के लिए उत्तराखंड राज्य औद्योगिक विकास निगम (एसआईडीसीयूएल) कंपनी को काशीपुर में 1000 एकड़ जमीन मुहैया कराने के लिए तैयार है। सिंगुर से हटने के बाद टाटा मोटर्स ने अपनी इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए अभी तक कोई भी राज्य सुनिश्चित नहीं किया है। इस परियोजना के लिए गुजरात, […]
…प्लास्टिक कारोबार पर पड़ी मार
नैनो के निर्माण से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े हुए उद्योग अब इस परियोजना के सिंगुर से चले जाने के बाद अपने नुकसान का हिसाब कर रहे हैं। टाटा मोटर्स के बंगाल छोड़ देने से प्लास्टिक उद्योग की छोटे और मध्यम आकार की कंपनियों को नुकसान झेलना पड़ रहा है। ये कंपनिया नैनो के […]
सिंगुर में रियल्टी की चमक फीकी
पश्चिम बंगाल को टाटा मोटर्स के अलविदा करने के साथ ही सिंगुर आज फिर एक बार छोटा-सा कस्बा बन गया है, जो खेतों को औद्योगिक परिसर बनाने में नाकामयाब रहा है। सिंगुर तो इस जिला में दोहरी मार झेलने वाला सिर्फ एक हिस्सा है। इसके अलावा सिंगुर से लगभग 25 किलोमीटर दूर डीएलएफ लिमिटेड की […]
रियो सुलझाएगी मलांगटुली विवाद
विश्व की दूसरी सबसे बड़ी खनिज संसाधन कपंनी रियो टिंटो और उड़ीसा माइनिंग कॉरपोरेशन (ओएमसी) के बीच उड़ीसा में 80 करोड़ टन के मलांगटुली लौह अयस्क भंडार को लेकर पैदा हुए मतभेद को समाप्त करने की कोशिश तेज हो गई है। भारत में रियो टिंटो के प्रबंध निदेशक निक सेनापति ने बताया, ‘हम ओएमसी के […]
ओवीएल को भाया ईरानी तेल
भारत की सबसे बड़ी तेल उत्पादक कंपनी ओएनजीसी की विदेशी कंपनी ओएनजीसी विदेश लिमिटेड (ओवीएल) ईरान के उत्तरी हिस्से में कैस्पियन सागर के पास तेल ब्लॉक के लिए वहां की सरकार से बातचीत कर रही है। समझा जाता है कि चीन की दिग्गज तेल कंपनी सिनोपेक भी इस तेल ब्लॉक की दौड़ में है। हालांकि […]
सीओआईए ने किया मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी का विरोध
जीएसएम नेटवर्क में तेजी से कदम रख रहे सीडीएमए ऑपरेटरों को देखते हुए भारतीय सेल्युलर ऑपरेटर संघ (सीओएआई) ने ‘इंटरनल’ मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अपनी याचिका में देश के जीएसएम ऑपरेटरों ने उन निजी टेलीकॉम कंपनियों के आवेदन, जिसके तहत वे इंटरनल मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी की सुविधा दे सकती हैं, […]
एडुकॉम्प ने लॉन्च किया ‘स्मार्ट क्लास’ प्रोग्राम
ई-लर्निंग सेवा प्रदाता एडुकॉम्प सॉल्युशंस लिमिटेड गुजरात में अपने संचालन के पहले साल में स्कूलों में मल्टीमीडिया एप्लीकेशन बाजार में 10 फीसदी बाजार भागीदारी हासिल करना चाहती है। कंपनी ने यहां अपना स्मार्ट क्लास प्रोग्राम लॉन्च किया है। यह प्रोग्राम एक डिजिटल इंटरेक्टिव सिस्टम है जो राज्य में मल्टीमीडिया के जरिये स्कूली छात्रों को प्रशिक्षित […]
एसीसी के सीमेंट में आएगा पनबिजली का जोड़
देश की दिग्गज सीमेंट निर्माता कंपनी एसीसी अक्षय ऊर्जा के इस्तेमाल से बिजली उत्पादन करने की रणनीति बना रही है। उद्योग विश्लेषकों ने बताया कि इससे बिजली पर होने वाले कंपनी के खर्च में कमी आएगी। इस समय सीमेंट कंपनियां सीमेंट के दाम नहीं बढ़ा सकती हैं, इससे कंपनी का मुनाफा मार्जिन भी बढ़ सकता […]
