आईटीसी पवन ऊर्जा बनाएगी
इंडियन टोबेको कॉर्पोरेशन (आईटीसी) ने तमिलनाडु में 14 मेगावाट पवन ऊर्जा की परियोजना लगाई है। कंपनी ने अपने एक वक्तव्य में बताया कि इससे मिलने वाली बिजली का इस्तेमाल कंपनी के चेन्नई में पैकेजिंग और प्रिंटिंग कारोबार के लिए किया जाएगा। इस परियोजना को 90 करोड़ रुपये की लागत से लगाया गया है।आईटीसी की योजना […]
ईडब्ल्यूडीपीएल करेगी सरोवर होटल्स से करार
एंटरटेनमेंट वर्ल्ड डेवलपर्स (ईडब्ल्यूडीपीएल) होटल कारोबार क्षेत्र की प्रमुख कंपनी सरोवर होटल्स के साथ देश में उसकी 11 होटल परिसंपत्तियों के प्रबंधन के लिए एक करार करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। ईडब्ल्यूडीपीएल की मुंबई की रियल्टी कंपनी फीनिक्स मिल्स में 42 फीसदी की हिस्सेदारी है। ईडब्ल्यूडीपीएल इंडिया के प्रबंध निदेशक मनीष कलानी […]
स्पाइसजेट ने की किराए के विमान लौटाने की तैयारी
किफायती दामों पर विमानन सेवा मुहैया कराने वाली कंपनी स्पाइसजेट अपने बेड़े में से 2-3 विमानों को उनकी किराए पर लिए जाने की अवधि के खत्म होने से पहले ही कंपनियों को लौटा देगी। अगर ऐसा होता है तो विमानन कंपनी के बेड़े परिचालन के लिए कुल 16 विमान ही बचेंगे, जिनमें से कोई भी […]
एयरफ्रांस बढ़ाएगी भारत में नेटवर्क
भारत में पिछले 60 साल से परिचालन कर रही फ्रांसीसी विमानन कंपनी एयर फ्रांस भारतीय विमानन बाजार में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए अपनी रणनीति में बदलाव करने की योजना बना रही है। कंपनी ने भारत में अपने नेटवर्क का विस्तार करने के लिए सरकार के साथ अपने उड़ान अधिकारों के लिए फिर बातचीत करेगी। […]
एयरलाइनों से बाहर, एयरपोर्ट से नहीं
नौकरियों से हाथ धो बैठे एयरलाइन कर्मचारी अब दिल्ली और मुंबई एयरपोर्ट डेवलपरों को एयरपोर्ट पर विभिन्न सेवाओं के लिए नौकरी का आवेदन दे रहे हैं। डेवलपरों के अलावा इंडिगो और पैरामाउंट जैसी एयरलाइनें जो विस्तार में लगी हुई हैं, भी नौकरी खो चुके 1,000 कर्मचारियों को नौकरी पर बहाल करने में लगी हुई हैं। […]
वैश्विक मंदी के तले दबीं आईटी कंपनियां
लीमन ब्रदर्स के दिवालिया घोषित करने के आवेदन से भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) कंपनियों की वित्त वर्ष 2009 की दूसरी छमाही में अपनी कमाई को सुधारने का सपना भी टूटता नजर आ रहा है। इसका असर सभी क्षेत्रों और देशों में देखा जाएगा और उम्मीद है कि आगे यह इन सभी कंपनियों की विस्तार और […]
समय से पहले शुरू होगी गेहूं की बुआई!
रबी सीजन के गेहूं की बुआई, जिसकी शुरुआत आम तौर पर नवंबर में होती है, इस साल जल्दी शुरू हो सकती है। एक वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक ने कहा कि कुछ राज्यों जैसे पंजाब में इसकी शुरुआत अक्टूबर के तीसरे सप्ताह से हो सकती है क्योंकि तापमान अनुकूल है। करनाल स्थित गेहूं शोध संस्थान के निदेशक […]
कच्चा तेल फिसला, पहुंचा 90 डॉलर प्रति बैरल से नीचे
डीलरों ने बताया कि वॉल स्ट्रीट में आई गिरावट का प्रभाव यूरोप तक फैलने से वैश्विक मंदी की चिंता से न्यूयॉर्क तेल वायदा के बेंचमार्क अनुबंध की कीमत आज एशिया में 90 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आ गई। दोपहर के बाद न्यूयॉर्क के मुख्य करार, नवंबर डिलिवरी वाले लाइट स्वीट कच्चे तेल की कीमत […]
कच्चा तेल वायदा में नरमी
यूरोप में ऋण संकट के गहराने के कारण वैश्विक अर्थव्यवस्था में मंदी आने और इंधन की मांग कम होने की चिंता बढ़ने से व्यापारियों ने अपने जमा सौदों में से कुछ हिस्से का निपटान किया जिससे वायदा बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में कच्चा तेल का सर्वाधिक सक्रिय […]
पंजाब, हरियाणा का 25 लाख टन गेहूं उत्पादन का लक्ष्य
देश के गेहूं उत्पादन में 70 प्रतिशत की भागीदारी वाले राज्य पंजाब और हरियाणा ने आगामी रबी फसल के दौरान 248.5 लाख टन गेहूं के उत्पादन का लक्ष्य रखा है यद्यपि फसल के रकबे में कमी आने के आसार हैं। पंजाब कृषि विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘हम 34 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में […]
