अल्ट्रा लाएगी इलेक्ट्रिक बाइक
ब्रिटेन की अल्ट्रा मोटर कंपनी की पूर्ण स्वामित्व वाली कंपनी अल्ट्रा मोटर इंडिया (यूएमआई) की योजना लिथियम–ईयॉन बैटरी वाली हल्की इलेक्ट्रिक बाइक (ई–बाइक) एक साल के भीतर पेश करने की है। गौरतलब है कि इस साल पहले ही कंपनी पेट्रोल रहित दो इलेक्ट्रि दोपहिया वाहनों के साथ बाजार में उतर चुकी है। इलेक्ट्रिक वाहनों वाली […]
मारुति की बिक्री बढ़ी 5 प्रतिशत
देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने पिछले महीने कुल 71,000 वाहन बेचे हैं, जो पिछले वर्ष की समान अवधि से लगभग 5 प्रतिशत ज्यादा हैं। सितंबर, 2007 में कंपनी ने 65,448 वाहन बेचे थे। कंपनी की ओर से जारी विज्ञप्ति में कंपनी ने कहा है कि कारों की घरेलू बिक्री […]
सितंबर रहा बिक्री के लिहाज से चोखा महीना
सितंबर, 2008 ने बढ़ती लागत और कम होती वित्तीय सहायता के बावजूद ऑटो मोबाइल उद्योग को बिक्री में इजाफे की उम्मीद तो जगा ही दी है। दोपहिया वाहन बनाने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी हीरो होंडा की बिक्री सितंबर, 2008 में 22.47 प्रतिशत बढ़कर 3,85,262 वाहनों पर पहुंच गई जो इससे पिछले वर्ष की […]
आइना-ए-आजमगढ़-4
कभी नाम के आगे आजमी लगा खुद पर गर्व करने वाले आजमगढ़ के बाशिंदे आज अपनी पहचान आतंकियों से जोड़े जाने पर आहत हैं। जिले के नामी मदरसों के वे लोग, जिन्होंने देश–दुनिया में आजमगढ़ का झंडा बुलंद किया, वे आजमगढ़ को बदनाम किए जाने से दुखी हैं। जिले की नामी हस्ती और मशहूर शायर […]
बुश की दवा से बाजार खुश
अमेरिकी सरकार की ओर से तैयार संशोधित वित्तीय राहत पैकेज के मंजूर होने की आशा में दुनियाभर के बाजारों में तेजी देखने को मिली। हालांकि भारतीय बाजार की शुरुआत उतार–चढ़ाव भरी रही, लेकिन बाद में यह बढ़त के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 195.24 अंक ऊपर 13,055.67 के स्तर पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का […]
तो क्या झोला उठाकर चल दिए विदेशी!
वैश्विक वित्तीय संकट का असर दुनियाभर के बाजारों में साफ दिख रहा है। इससे भारतीय कंपनियों को भी इक्विटी के जरिए पैसा जुटाने में खासी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। जानकारों का मानना है कि यही स्थिति जारी रही, तो लंबे समय में देश के विकास पर असर पड़ सकता है। दरअसल, वैश्विक […]
कारोबारी दुश्मनी में ली गई सीईओ की जान?
ग्रेटर नोएडा स्थित इटालियन कंपनी ग्रेजियानो ट्रांसमिशन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के सीईओ की हत्या के पीछे व्यावसायिक प्रतिस्पर्द्धा भी हो सकती है। पुलिस को आशंका है कि उनकी हत्या किसी कंपनी की सोची–समझी साजिश के तहत की गयी है। उद्यमियों के साथ हुई बैठक में मेरठ रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) गुरुदर्शन सिंह ने बताया […]
काश! बैंक में होता अपना भी एक खाता
बैंक वाले आईटी आधारित वित्तीय समावेश कार्यक्रम के तहत लाभार्थियों के खाते खोलने के लिए तैयार नहीं हैं। इस कार्यक्रम को राज्य के कई जिलों में पायलेट आधार पर चलाया जा रहा है। बैंकों का कहना है कि पंचायतों में राज्य सरकार के कर्मचारी ‘व्यापार संवाददाता‘ के साथ सहयोग नहीं कर रहे हैं। व्यापार संवाददाता […]
उत्तराखंड के साथ टाटा का प्यार हुआ और गहरा
राज्य सरकार को बिक्री से 12 प्रतिशत वैट के जरिए 100 करोड़ रुपये से अधिक की आमदनी होने की उम्मीद है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया है कि पंतनगर स्थित नए संयंत्र से कुल राजस्व संग्रह अब बढ़कर 200 करोड़ रुपये हो जाएगा। उद्योग विभाग के शीर्ष अधिकारी टाटा मोटर्स के इस फैसले को राज्य के […]
5,000 बुनकरों को मिलेगा प्रशिक्षण
वाराणसी क्लस्टर उन 20 हघकरघा क्लस्टरों में से एक है जिनकी वर्ष 2005-06 में कपड़ा मंत्रालय द्वारा क्षमता निर्माण समर्थन, बाजार विकास के दृष्टिकोण, तकनीकी और संस्थागत विकास के लिए पहचान की गई थी।सभी क्लस्टरों के लिए 40 करोड़ रुपये की लागत के साथ इस योजना के दायरे में कच्चे माल की आपूर्ति, विपणन समर्थन, […]
