टेलीनोर की तैयारी
विश्व की सातवीं सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी टेलीनोर भारतीय मोबाइल सेवा कारोबार में दस्तक देने की योजना बना रही है। नॉर्वे की इस दूरसंचार कंपनी की एक उच्चस्तरीय टीम इस सिलसिले में हाल ही में भारत का चक्कर लगा चुकी है और उसने संभावित हिस्सेदारी तलाशने के लिए नई जीएसएम-प्रौद्योगिकी लाइसेंसधारी कंपनियों से बातचीत की […]
गांव-गांव ब्रॉडबैंड
दूरसंचार विभाग (डीओटी) देश के 5,000 ब्लॉकों में वायरलैस ब्रॉडबैंड के जरिए ब्रॉडबैंड सुविधा मुहैया कराएगा। दूरसंचार विभाग के अनुसार इस साल स्पेक्ट्रम का आवंटन होने के बाद जल्द से जल्द कनेक्टिविटी की सुविधा मुहैया कराई जाएगी। इस परियोजना को दूरसंचार विभाग की यूनिवर्सल सर्विस ऑब्लिगेशन (यूएसओ) फंड से वित्तीय सहायता मुहैया कराई जाएगी। इस […]
लंदन उड़ान से अंतरराष्ट्रीय विस्तार करेगी किंगफिशर
विमानन कंपनी किंगफिशर एयरलाइंस लिमिटेड इस सप्ताह वैश्विक उड़ानें शुरू करने जा रही है। कंपनी इसकी शुरुआत लंदन के हीथ्रो हवाई अड्डे से करेगी। किंगफिशर के मुख्य कार्यकारी विजय माल्या ने बताया कि एयरलाइन की पहली वैश्विक उड़ान बेंगलुरु से लंदन के हीथ्रो हवाई अड्डे के लिए 3 सितंबर को संचालित की जाएगी। कंपनी इस […]
फोटो वोल्टेइक क्षमता विस्तार पर 14,000 करोड़ रु. का निवेश
ऑप्टिकल डिस्क लगभग 2,000 करोड़ रुपये की कं पनी मोजर बेयर पिछली 2 तिमाही से नुकसान झेल रही है। लेकिन कंपनी के कार्यकारी निदेशक रतुल पुरी का मानना है कि जल्द ही कंपनी इस बुरे वक्त से निकल जाएगी। एंटरटेनमेंट कारोबार को अपने कारोबार से अलग करने के बाद मोजर बेयर अब भारत और विदेशों […]
एमवे इंडिया करेगी विस्तार
दैनिक उपभोक्ता सामान (एफएमसीजी) क्षेत्र की कंपनी एमवे इंडिया एंटरप्राइजेज हर साल 3-4 नए उत्पाद लॉन्च कर अपनी उत्पाद श्रेणियों के विस्तार की योजना बना रही है। इस विस्तार योजना के तहत कंपनी 2012 के अंत तक देश भर में 175 नई शाखाएं खोलेगी। कंपनी ने 2010 तक 2500 करोड़ रुपये के कारोबार का लक्ष्य […]
खुले बाजार में गेहूं बेचने की बाबत आज होगा फैसला
खुले बाजार में गेहूं की बिक्री केबारे में अंतिम फैसला लेने के लिए सचिवों की समिति आज बैठक करेगी। त्योहारी मौसम में गेहूं की खुले बाजार में बिक्री से इसकी कीमतों में नरमी आएगी और इससे महंगाई को काबू करने में मदद मिलेगी। अक्सर देखा जाता है कि त्योहारी मौसम में खाने-पीने की चीजों के […]
सोने में 260 रुपये की फिसलन
सोने की कीमतों में मंगलवार को 260 रुपये की गिरावट आई और यह सर्राफा बाजार में 12000 रुपये के मनौवैज्ञानिक स्तर से नीचे उतर आया। यह गिरावट मुद्रास्फीति में हो रहे सुधार और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में पांच महीने में सबसे ज्यादा कमी की वजह से हो रही है। मंगलवार को […]
100 डॉलर की तरफ सरकने लगा कच्चा तेल
एशियाई बाजार में तेल की कीमत मंगलवार को गिरकर 109 डॉलर प्रति बैरल रह गई। अमेरिका के गुस्ताव तूफान के कारण इसकी मांग में हुई कमी की वजह से कीमतों में ये गिरावट देखी जा रही है। अक्टूबर माह के लिए कच्चे माल की आपूर्ति को लेकर न्यू यॉर्क मर्केंटाइल एक्सचेंज में कच्चे तेल की […]
बॉलीवुड की धुन पर थिरकती दुनिया
एक वक्त था जब बॉलीवुड के सितारे या गायकों का शो दुबई तक ही सीमित होकर रह जाता था लेकिन अब बॉलीवुड के सितारे विदेशी जमीन पर भी धूम मचा रहे हैं। विदेशों में बॉलीवुड फिल्मों का जादू तो सिर चढ़कर बोलता ही है अब बॉलीवुड शो का जलवा भी विदेशी जमीन पर दिखने लगा […]
बढ़ता जा रहा है ऑनलाइन कोचिंग का कारोबार
पहले के छात्र क्लासरूम में पढ़ाई करते थे लेकिन अब नए जमाने के मुताबिक क्लासरूम का रूप भी बदल गया है। जी हां! अब छात्रों के लिए कई चैनलों के जरिए पढ़ाई करने का विकल्प मुहैया कराया जा रहा है। आजकल दूर दराज के इलाके के छात्र भी बड़े संस्थानों के प्रोफेसर से पढ़ने की […]
