शुरुआती गिरावट के बाद थोड़ा संभला बाजार, कुछ बैंक सुधरे
शेयर बाजार में सोमवार को आखिरी के आधे घंटे के कारोबार में कुछ सुधार देखने को मिला हालांकि सभी दिग्गज शेयर मामूली गिरावट लेकर बंद हुए। मेटल, टेलिकॉम और कुछ पावर क्षेत्र और आईटी क्षेत्र के शेयरों में बिकवाली का दबाव रहा जबकि तेल और बैंकिंग के शेयरों में खरीद देखी गई। सेंसेक्स और निफ्टी […]
पीने को बाढ़ का पानी…खाने को कच्चा चावल
कोसी का कहर झेल रहे लोग जिंदगी भर की कमाई गंवाकर बाढ़ग्रस्त इलाकों से सिर्फ आंसू लेकर निकल रहे हैं। सहरसा के सरकारी और गैर-सरकारी कैंपों में 50 हजार से अधिक बाढ़ पीड़ित पहुंच चुके हैं, जबकि बाढ़ प्रभावित इलाकों से लोगों के यहां आने का सिलसिला बदस्तूर जारी है। सहरसा के अलावा, शोरगंज कैंप […]
मलाईदार पदों पर कैसी मंदी!
भारतीय उद्योग जगत भले ही मंदी की दुहाई दे रहा हो, लेकिन कंपनियों के मलाईदार पदों पर कार्यरत निदेशक और अधिकरियों के वेतन में वर्ष 2007-08 के दौरान तकरीबन 26 फीसदी का इजाफा हुआ है। इसकी वजह से करोड़पति क्लब (जिनका सालाना वेतन 1 करोड़ रुपये है) में 219 नए लोग शामिल हुए हैं और […]
गर्दिश में भी चोखे फंड
वैश्विक बाजारों में भले ही उथल-पुथल का दौर चल रहा हो, लेकिन पेंशन फंडों के लिए भारतीय बाजार बेहतर विकल्प साबित हो रहा है। पिछले 7-8 महीनों के दौरान बाजार नियामक ने 60 से अधिक पेंशन फंडों के पंजीकरण की मंजूरी दी है। भारतीय शेयर बाजार को देखें, तो इस साल शिखर पर पहुंचने के […]
आर्थिक जगत के ‘रतन’…मगर राजनीतिशास्त्र में सिफर
‘वादा तो आखिर वादा ही होता है…’ 9 जनवरी 2008 को देसी-विदेशी मीडिया से खचाखच भरे दिल्ली के प्रगति मैदान में कहे गए रतन टाटा के ये ऐतिहासिक शब्द पूरी दुनिया की सुर्खियों में छाए हुए थे। क्योंकि तकरीबन पांच साल पहले दुनिया की सबसे सस्ती कार का एक असंभव सा लगने वाला अपना एक […]
अनिल हवा की ताकत से कमाएंगे दौलत
तमाम कारोबारों में हाथ आजमा रहे अनिल अंबानी को अब पवन ऊर्जा की बयार लुभाने लगी है। देश में वैकल्पिक ऊर्जा की बढ़ती मांग को भांपकर रिलायंस अनिल धीरूभाई अंबानी समूह अपनी नई कंपनी ग्लोबल विंड एनर्जी जीडब्ल्यूई के जरिये इस मैदान में भी उतरने जा रहा है। नई कंपनी पवन चक्की में लगने वाले […]
छोटे पर्दे में छिपा है ‘कारूं का खजाना’
‘एक्शन स्टार’ के नाम से मशहूर अक्षय कुमार के गुण समूचा बॉलीवुड गा रहा है। खास तौर पर ‘सिंह इज किंग’ की सफलता के बाद अक्षय को बॉलीवुड का नया बादशाह कहा जा रहा है। लेकिन अक्षय को यह तमगा शायद बहुत पहले मिल जाना चाहिए था, वह भी फिल्मों की नहीं बल्कि टेलीविजन की […]
आईफोन के दाम की तपिश होगी कम
अगर आप भी आईफोन के दीवाने हैं, तो कुछ दिन इंतजार कर लीजिए। शायद उसे खरीदने के लिए आपको अपनी जेब कुछ कम हल्की करनी पड़े। दरअसल जानकारों का मानना है कि ऐपल अपने इस शानदार फोन की बिक्री बढ़ाने के लिए भारत में उसकी कीमत 15 फीसद तक कम कर सकती है। दुनिया भर […]
कैमलिन फाइन की नजर टिकी अमेरिकी कंपनी पर
फूड प्रीजर्वेटिव्स यानी खाद्य पदार्थों की रक्षा करने वाले तत्वों की निर्माता कैमलिन फाइन केमिकल्स एक साझा उपक्रम तैयार करने के लिए अमेरिका की केमिन इंडस्ट्रीज से बातचीत कर रही है। कंपनी विशेष भोजन अवयवों के निर्माण और बिक्री के लिए इस नामी कंपनी के साथ यह साझा उपक्रम तैयार करना चाहती है। केमिन पोषक […]
हैवेल्स करेगी 55 अरब रु. का कारोबार
विद्युत उपकरण बनाने वाली नामी कंपनी हैवेल्स इंडिया को चालू वित्त वर्ष में कारोबार में तकरीबन 10 फीसद इजाफे का अनुमान है। कंपनी को उम्मीद है कि मार्च 2009 तक वह 5,500 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार कर लेगी। पिछले वर्ष यूरोपीय कंपनी सिल्वैनिया का अधिगहण करने वाली कंपनी हैवेल्स के संयुक्त प्रबंध निदेशक […]
