उड़ीसा के बायो-टेक क्षेत्र में 40 कंपनियों ने दिखाई दिलचस्पी
उड़ीसा में जैव-उर्वरक, केंचुए से बनने वाली खाद, जैविक खाद, टिश्यू कल्चर, एंटी बॉडीज किट, जड़ी-बूटियों से बनने वाले सिरप, अकार्बनिक उर्वरकों, कृषि रसायन और सुगंधित तेलों जैसे बायो-टेक के क्षेत्र में निवेश करने के लिए लगभग 40 कंपनियों ने दिलचस्पी दिखाई है। ऐसी कंपनियों में सरत बायो-टेक लिमिटेड, डाउबोर्न एग्रो मलट्रिओन्ट्स, रेड्डी बायो फर्टिलाइजर, […]
माल गोदामों में रखे सामान पर देय शुल्क का मामला
सवाल: हम उन थोक निर्यातकों से सामान खरीद रहे हैं जो सामान को अनुबद्ध माल गोदाम में रखते हैं और उनका मालिकाना हक हमें स्थानांतरित करते हैं। हम इन सामान पर देय शुल्क दर के बारे में जानना चाहते हैं। फिलहाल सीमा शुल्क अधिकारी उस कीमत पर शुल्क वसूल रहे हैं जो हम आयातकों को […]
बैंक ही डूब गया तो…
बिहार के बाढ़ पीड़ित बैंकों में जमा अपने ही पैसों के लिए भी तरस गए हैं। पैसा निकालने के लिए उन्हें बाढ़ के खत्म होने के साथ बैंकों की डूबी हुई शाखा के खुलने का इंतजार करना पड़ेगा। बाढ़ पीड़ित इलाकों में पेंशन से गुजारा करने वालों का और भी बुरा हाल है। महीने के […]
मदद की तलाश छोड़ बने मददगार
बिहार में बाढ़ पीड़ित क्षेत्र के आम लोग अब राहत कार्य में मदद करने के लिए आगे बढ़ कर आए हैं। बाढ़ पीड़ित क्षेत्र के ऐसे इलाके, जहां पानी नहीं घुसा है, वहां के हर घर से पांच रोटी और सब्जी एकत्रित की जा रही है। उसके बाद ये लोग पेड़ों पर कैंप लगाकर बाढ़ […]
महाप्रलय में जीवन की आहट
बिहार में महाप्रलय जैसे हालात हैं। लेकिन इससे क्या हुआ, जीवन अपने रास्ते खोज ही लेता है। समूचे उत्तरी बिहार में कोसी मौत का तांडव कर रही है। इस बीच अररिया जिले के राहत शिविर में एक गर्भवती महिला द्वारा एक बच्ची को जन्म देने की खबर है। बिहार में संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनीसेफ) […]
कोसी बनाम रामदेव का ‘कॉर्पोरेट योग’
बिहार में तांडव मचा रही कोसी नदी की बाढ़ से निपटने के लिए योगा गुरू स्वामी रामदेव भी मैदान में कूद पड़े हैं। रामदेव ने बाढ़ पीड़ित इलाकों में राहत और सहायता शिविर लगाने का ऐलान कर दिया है। इस काम में कॉर्पोरेट जगत भी उनकी मदद कर रहा है। रामदेव ने यहां एक कार्यक्रम […]
वेतन आयोग के गुणा भाग में जुटी मप्र सरकार
मध्य प्रदेश सरकार राज्य के विभिन्न विभागों के 5 लाख कर्मचारियों के ऊपर छटे वेतन आयोग की सिफारिशों को 1 सिंतबर से लागू करने के लिए आयोग की ब्यौरा रिर्पोट का इंतजार कर रही है। छठे वेतन आयोग की सिफारिशों में कर्मचारियों के लिए मंहगाई भत्ते को महत्वपूर्ण आधार दिया गया है। राज्य सरकार इन […]
उप्र में कालीन उद्योग को लगेंगे नए पंख
उत्तर प्रदेश में कालीन उद्योग को तकनीकी रूप से उन्नत करने और मशीनों के नवीकरण के लिए केंद्र सरकार ने एक योजना तैयार की है। विभाग ने शिल्पकारों द्वारा प्रयोग में लाए जाने वाले करीब 75,000 करघों को बदलने और उसकी जगह उन्नत करघे लगाने का फैसला किया है। इन नए करघों से न केवल […]
फिर सजा किताबों का मेला
दिल्ली स्थित प्रगति मैदान में शनिवार को शुरु हुए 14वें दिल्ली पुस्तक मेले में इस बार लगभग 15 करोड़ रुपये मूल्य की किताबें बिकने का अनुमान है। फेडरेशन ऑफ इंडियन पब्लिशर्स के अध्यक्ष आर सी गोविले ने बिनजेस स्टैंडर्ड को बताया, ‘बिक्री के शुद्ध आंकड़े देना तो संभव नहीं है लेकिन पिछले साल अनुमान के […]
विकास दर 7.9 फीसदी
चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में भारतीय अर्थव्यवस्था की विकास दर थोड़ी नरम होकर 7.9 फीसदी पर आ गई, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में यह 9.2 प्रतिशत थी। इसके बावजूद पहली तिमाही की विकास दर को संतोषजनक कहा जा सकता है, क्योंकि वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने चालू वित्त वर्ष के […]
