बिहार पर ‘मन’ द्रवित
कोसी के कहर से बिहार में मचे कोहराम को राष्ट्रीय आपदा करार देते हुए प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने बचाव और राहत कार्य के लिए 1,000 करोड़ रुपये देने की घोषणा की। इसके अलावा मौजूदा स्थितियों से निपटने के लिए 1.25 लाख टन अनाज की तत्काल सहायता देने की घोषणा की, जबकि बुधवार को बिहार के […]
महंगाई में लगा बैक गियर
16 अगस्त को समाप्त सप्ताह में महंगाई दर के कम होने से सरकार ने राहत की सांस ली है। समीक्षाधीन अवधि में महंगाई दर घटकर 12.40 फीसदी रह गई। जबकि इसके पहले सप्ताह में महंगाई दर 12.61 फीसदी थी। महंगाई में यह गिरावट पिछले 28 हफ्तों के बाद आई है। इस गिरावट के बावजूद लगातार […]
पुर्जे बनाने वाली कंपनियों की नजर परमाणु उद्योग पर
ऑटो पुर्जे बनाने वाली एमटेक ऑटो, सोना ग्रुप, भारत फोर्ज जैसी दिग्गज कंपनियां अब परमाणु उद्योग में कदम रखने की योजना बना रही हैं। इसके अलावा जापानी कंपनी का संयुक्त उपक्रम माइक्रो मेटिक ग्राइंडिग भी बाजार में मौजूद संभावनाओं को भुनाने की तैयारी कर रहा है। एमटेक ऑटो भी परमाणु क्षेत्र के उपकरण बनाने के […]
ईंधन और ब्याज दरों से जूझता ऑटोमोबाइल उद्योग
ईंधन की कीमतों में आए उबाल और बढ़ती ब्याज दरों की वजह से टाटा मोटर्स की वृध्दि दर घाटे का इशारा कर रही है। वित्त वर्ष 2008 की पहली तिमाही में कंपनी के बही खातों में वृध्दि दर में 5 प्रतिशत की कमी देखी गई। टाटा मोटर्स के कार प्रोडक्ट समूह के प्रमुख नितिन सेठ […]
जीएम तालेगांव में लगाएगी पावरट्रेन संयंत्र
दुनिया की सबसे बड़ी ऑटोमोबाइल निर्माता कंपनी जनरल मोटर्स (जीएम) ने महाराष्ट्र सरकार के साथ पुणे के नजदीक अपनी पावरट्रेन (इंजन, गीयरबॉक्स, ट्रांसमिशन)तालेगांव परियोजना में लगभग 840 करोड़ रुपये निवेश करने के लिए एक समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं। सालाना 1.60 लाख इंजन की उत्पादन क्षमता वाला तालेगांव पावरट्रेन संयंत्र उम्मीद है कि 2010 […]
एमआरएफ लाई हेलीकॉप्टर टायर
टायर निर्माता एमआरएफ ने हेलीकॉप्टर टायरों को लॉन्च कर रक्षा वैमानिकी क्षेत्र में दस्तक देने की अपनी योजना का खुलासा कर दिया है। ‘एयरो मसल’ नाम से नए टायर ब्रांड को कंपनी ने चेन्नई में पेश किया है। यह टायर ब्रांड कंपनी के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक के एम मेमन ने पेश किया। इस अवसर […]
इस्पात को भी जकड़ेगी मंदी : टाटा
मंदी की आहट उद्योग जगत के दिग्गजों को भी सुनाई दे रही है और उन्होंने भी आखिरकार यह मान ही लिया है कि तमाम उद्योगों पर इसका असर जरूर पड़ेगा। दिग्गज कारोबारी और टाटा समूह के चेयरमैन रतन टाटा ने भी आज कहा कि लागत और कच्चे माल की कीमत बढ़ने से इस्पात उद्योग में […]
सिंपलीफ्र्लाई बनेगी ‘किंगफिशर रेड’
विजय माल्या के कारोबारी आगोश में आने के बाद सस्ते किराये वाली विमानन सेवा सिंपलीफ्लाई डेक्कन भी किंगफिशर के लाल रंग में रंगने जा रही है। माल्या की विमानन कंपनी किंगफिशर एयरलाइंस के नए ब्रांड के तौर पर इस कंपनी को किंगफिशर रेड के नाम से उतारा जाएगा। ब्रांड बदलने के साथ ही यह एयरलाइन […]
इस्पात बनाएगी ब्राजील की कंपनी के साथ संयुक्त उपक्रम
भारतीय इस्पात कंपनियां बड़े स्तर पर कच्चे माल की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए विदेशों में खानों का अधिग्रहण कर रही हैं या फिर उनमें हिस्सेदारी खरीद रही हैं। इसी राह पर चलते हुए इस्पात इंडस्ट्रीज ने भी ब्राजील की कंपनी के साथ संयुक्त उपक्रम बनाने का फैसला किया है। ब्राजील की कंपनी के साथ बन […]
बढ़ते किराये और महंगाई से अछूता है देसी रिटेल
रिटेल क्षेत्र की कंपनी विशाल रिटेल लिमिटेड छोटे शहरों और कस्बों की तरफ रुख कर रही है। 1,000 करोड़ रुपये से भी ज्यादा की इस कंपनी ने लागत घटाने और बढ़ती महंगाई से निपटने के लिए अपनी रणनीति में खासा फेरबदल किया है। कंपनी का लक्ष्य चालू वित्त वर्ष में कारोबार में तकरीबन 70 फीसद […]
