उत्तर प्रदेश में जीना हुआ मुहाल
उत्तर प्रदेश में बीते एक सप्ताह से जारी बारिश के चलते बाढ़ का प्रकोप बढ़ गया है। गंगा, यमुना और गोमती नदीर् कई जगह पर खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। लखीमपुर में शारदा नदी, बस्ती में कुआनों, बलरामपुर में राप्ती खतरे के निशान से उपर बह रही है। घाघरा अयोध्या में खतरे […]
पंजाब ने लगाई केंद्र से मदद की गुहार
पंजाब में बाढ़ से 540 गांव पूरी तरह से प्रभावित हैं। रोपड़ जिले के 64 गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। रोपड़ को छोड़कर जिन सात जिलों में बाढ़ आई हैं, उससे वहां 550 करोड़ रुपये की हानि का अनुमान लगाया गया है। पंजाब के वित्तीय और बाढ़ नियंत्रण आयुक्त रोमिला दुबे ने […]
बारिश के पानी को लेकर संजीदा नहीं है दिल्ली
राजधानी में 100 वर्ग मीटर से ज्यादा क्षेत्रफल वाले मकानों के निर्माण में रेन वाटर हार्वेस्टिंग यानी वर्षा जल संचयन का प्रावधान करना अनिवार्य है। इस संबंध में दिल्ली सरकार के शहरी विकास एवं गरीबी उन्मूलन विभाग ने 2001 में अधिसूचना जारी की थी। लेकिन वास्तविकता यह है कि आज दिल्ली में अधिकांश मामलों में […]
वित्तीय सेवाओं तक निर्धन तबकों की होगी पहुंच
भारत सरकार की वित्तीय समावेश योजना के तहत राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) ने उत्तर प्रदेश में कमजोर व कम आय वाले वर्गों तक वित्तीय सेवाओं की पहुंच कायम करने के लिए विशेष रणनीति तैयार की है। इसके लिए नाबार्ड स्वयं सहायता समूह मॉडल पर ध्यान केंद्रित कर रहा है। बैंक की सूची […]
मप्र: हवा के बाजीगरों के लिए बनेंगे नन्हें जहाज
मध्य प्रदेश सरकार ने हीरो एसोसिएट लिमिटेड की लाइट स्पोट्र्स एयरक्राफ्ट विनिर्माण परियोजना को हरी झंडी दे दी है। इस परियोजना के लिए कुल 8500 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा। कंपनी ने इस सिलसिले में ग्वालियर निवेशक बैठक के दौरान राज्य सरकार के साथ समझौता किया था। कंपनी ने विनिर्माण संयंत्र की स्थापना के […]
बड़ों की लड़ाई में गन्ना किसानों का स्वाद फीका
सरकार व चीनी मिल मालिकों की लड़ाई में उत्तर प्रदेश के लाखों गन्ने उत्पादकों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। भुगतान में हो रही देरी के कारण उत्तर प्रदेश के किसानों ने गन्ने की खेती से भी अपना मुंह मोड़ लिया है। इस साल राज्य में चीनी के उत्पादन में लगभग 30 फीसदी की […]
क्या है मध्य प्रदेश में कारोबार की कीमत
अगर आप मध्य प्रदेश में कारोबार की शुरूआत करना चाहते हैं तो आपको जमीन के लिए प्रति वर्ग मीटर 200 से 1200 रु देने पड़ेंगे। औद्योगिक इस्तेमाल के लिए बिजली की दर 3.25 रु से 3.35 रु प्रति यूनिट तक है। किराए के भवन की बात करें तो ऑफिस किराया 20 से 40 रु प्रति […]
अब बढ़ेगा दर्द-ए-डीजल
घाटे की मार झेल रही सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों-इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम ने औद्योगिक इस्तेमाल के लिए डीजल की कीमत 57 रुपये/लीटर करने का प्रस्ताव रखा है। वर्तमान में औद्योगिक इस्तेमाल के लिए डीजल की कीमत 34.80 रुपये प्रति लीटर है। सूत्रों के मुताबिक, सार्वजनिक क्षेत्र की तीनों तेल कंपनियों ने […]
‘ममता हठ’ से लगने लगा नैनो पर ब्रेक
तृणमूल कांग्र्रेस की ओर से सिंगुर में टाटा मोटर्स के नैनो संयंत्र का घेराव और बंद के चलते कंपनी की कार परियोजना में काम प्रभावित हुआ। सूत्रों के मुताबिक, अनुबंध पर काम करने वाले ज्यादातर श्रमिक काम पर नहीं आए। टाटा मोटर्स के प्रवक्ता ने बताया कि कंपनी अधिकारियों की उपस्थिति सामान्य है, लेकिन ठेके […]
लंदन तक पहुंची इन्फोसिस की तेग
भारत की प्रमुख सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी इन्फोसिस टेक्नोलॉजीज लिमिटेड ने ब्रिटेन की प्रमुख सलाहकार कंपनी एक्सॉन ग्रुप को खरीदने की घोषणा की है। इन्फोसिस की ओर से जारी बयान में बताया गया कि एक्सॉन ग्रुप की ओर से जो नकद खरीदारी का प्रस्ताव रखा गया था, उससे कंपनी सहमत है। कंपनी के मुताबिक, यह सौदा […]
