पीटीसी करेगी कोयले का आयात
बिजली का कारोबार करने वाली देश की दिग्गज कंपनी पीटीसी इंडिया बढ़ते मुकाबले के बीच अपना कारोबार बढ़ाने के लिए विदशों से कोयला आयात करने और खान खरीदने की योजना बना रही है। पीटीसी के चेयरमैन टी एन ठाकुर ने बताया कि इसके लिए कंपनी इंडोनेशिया और भारत की खदानों में निवेश करना चाहती है। […]
इमामी की नजर अब स्पेशलिटी रिटेल की ओर
उपभोक्ता उत्पादों की दिग्गज कंपनी इमामी किताबों, संगीत, खिलौनों और स्टेशनरी उत्पादों की रिटेल चेन स्टारमार्क के विस्तार पर 50 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। कंपनी स्पेशलिटी रिटेलिंग के क्षेत्र में दस्तक देने की भी योजना बना रही है। फिलहाल कोलकाता में स्टारमार्क के चार स्टोर हैं। इमामी अपनी फार्मेसी चेन फ्रैंक रॉस का भी […]
धनिया के वायदा मूल्य में गिरावट
कारोबारियों की ओर से हुई भारी बिकवाली और हाजिर बाजार में मांग में कमी आने से सोमवार को घरेलू वायदा बाजार में धनिया की कीमतों में गिरावट आई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में सबसे अधिक सक्रिय सितंबर के सौदे में 2.8 प्रतिशत की गिरावट आई और इसका कारोबार 8,364 रुपये प्रति क्विंटल पर किया गया। इस […]
पहली तिमाही में स्टील निर्यात 25 फीसदी लुढ़का
इस्पात निर्यात पर कर थोपे जाने से मौजूदा वित्त वर्ष की पहली तिमाही में देश का इस्पात निर्यात 25 फीसदी कम होकर 27.5 लाख टन रह गया है। हालांकि इस दौरान आयात में 20 फीसदी की वृद्धि हुई और यह 35 लाख टन तक पहुंच गया। परिणाम यह हुआ कि अप्रैल से जुलाई के बीच […]
कच्चे तेल का बास्केट पहुंचा 115.87 डॉलर पर
पिछले हफ्ते देश की रिफाइनरियों द्वारा खरीदे जाने वाले कच्चे तेल की कीमतों में 1.56 डॉलर प्रति बैरल की वृद्धि हुई है। इस तरह क्रूड ऑयल बास्केट का भाव प्रति बैरल 115.87 डॉलर तक पहुंच चुका है। गौरतलब है कि भारतीय क्रूड ऑयल बास्केट में ओमान-दुबई शोर क्रूड और ब्रेंट स्वीट क्रूड की हिस्सेदारी क्रमश: […]
रमजान से जुड़ी तरबूज किसानों की आस
इस साल समय से पहले मानसून आने से जिन फलों का कारोबार सबसे अधिक प्रभावित हुआ, उनमें तरबूज का नाम सबसे ऊपर है। आंकड़ों के अनुसार, इस साल दिल्ली समेत पूरे देश की फल मंडियों में तरबूज की आवक पिछले साल की तुलना में लगभग 40 फीसदी कम रही है। हालांकि रमजान का महीना पास […]
एमसीएक्स शुरू कर पाएगा करेंसी फ्यूचर, मिली मंजूरी
एमसीएक्स को मुद्रा (करेंसी) का वायदा कारोबार शुरू करने के लिए सेबी ने अपनी सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। गौरतलब है कि एमसीएक्स ने अपनी सहयोगी इकाई एमसीएक्स स्टॉक एक्सचेंज लिमिटेड में मुद्रा (करेंसी) का वायदा कारोबार शुरू करने के लिए भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के समक्ष आवेदन किया था। सूत्रों के मुताबिक, […]
कश्मीर संकट से सेब उद्योग की ‘सेहत’ खराब
अमरनाथ श्राइन बोर्ड से जुड़े भूमि विवाद के लंबा खींचने से कश्मीर के सेब उत्पादक और दिल्ली के थोक कारोबारी दोनों अपने संभावित घाटे को लेकर काफी परेशान हैं। हालांकि सेब उत्पादक और कारोबारी अब तक नहीं समझ पा रहे हैं कि इससे कितने का नुकसान होगा। पर इतना तो तय है कि इसकी भरपाई […]
फिलहाल तेल उपभोक्ताओं को राहत मिलने के कोई आसार नहीं
कच्चे तेल की अंतरराष्ट्रीय कीमतों में लगातार हो रही कमी के मद्देनजर देश में तेल की कीमतें कम करने की मांग पेट्रोलियम मंत्री मुरली देवड़ा ने ठुकरा दी है। मोटर मालिकों ने देवड़ा से मांग की थी कि कच्चे तेल का ताप कम होने के बाद इससे मिलने वाली राहत इसके उपभोक्ताओं तक पहुंचायी जाए। […]
विदेशियों को नहीं लुभा रहे देसी फूल
खराब गुणवत्ता और किसानों द्वारा नई किस्में नहीं अपनाने की वजह से वित्त वर्ष 2007-08 में देश का फूल निर्यात 48 फीसदी लुढ़ककर 338 करोड़ रुपये पर आ गया। हाल ही में जारी आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक फूलों और इनके उत्पादों का निर्यात पिछले साल घटकर 338.01 करोड़ रुपये पर आ गया, जबकि इससे पहले […]
