नहीं भा रहा वैकल्पिक निवेश बाजार
सार्वजनिक पेशकश बाजार में छाई वैश्विक मंदी के बीच भारतीय कंपनियों की वैकल्पिक निवेश बाजार (एआईएम) में खुद को सूचीबध्द करने की भूख भी खत्म होती जा रही है। कभी छोटी एवं मझोली कंपनियों के सूचीबध्द होने की सबसे पसंदीदा जगह रहे लंदन के वैकल्पिक निवेश बाजार में इस साल अब तक चार कंपनियों ने […]
निफ्टी में आ सकता है कुछ और उछाल
निफ्टी में शुक्रवार को 3790 से 4650 तक की रैली में 50 फीसदी के रिट्रेसमेंट स्तर (4220-4245) से पुलबैक आया और 38.2 फीसदी के रिट्रेसमेंट स्तर पर बंद हुआ है। इस टेक्निकल पुलबैक में कैश और डेरिवेटिव्स में वॉल्यूम काफी कम था क्योंकि कारोबारी अगस्त सीरीज के खत्म होने से पहले ताजा पोजीशन लेने से […]
प्राइवेट इक्विटी का रुख कर रहे हैं कारोबारी घराने
भारत में प्राइवेट इक्विटी का चलन धीरे धीरे जोर पकड़ रहा है और ज्यादा से ज्यादा लोग इस रास्ते का रुख कर रहे हैं। अब जब कि कर्ज महंगा हो गया है और फिसलते शेयर बाजार ने पैसा जुटाने के दूसरे रास्ते बंद कर दिए हैं, ऐसे में कारोबारी घराने पैसा जुटाने के लिए फिर […]
खरीदारी का समर्थन पाकर चुनींदा क्षेत्रों में आई तेजी
खरीदारी के समर्थन से शुक्रवार को शेयर बाजार तेजी लेकर बंद हुआ। खरीदारी खासकर एफएमसीजी, धातु, बैंक, तेल और वाहन उद्योग के शेयरों में रही। यूरोपीय बाजारों की मजबूती ने भी बाजार को सहारा दिया। हालांकि शुरुआत में बड़ी कंपनियों के शेयर कमजोर खुले लेकिन दोपहर बाद इनमें मजबूती दिखी। गुरुवार की कमजोरी के बाद […]
उप्र: रेलवे की तर्ज पर बसों में आरक्षण
समय के तेज बहाव के साथ उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (यूपीएसआरटीसी) में भी तेजी से बदलाव आ रहा है। आने वाले समय में निगम में प्रौद्योगिकी उन्नयन और तकनीकी सुधार के साफ संकेत मिल रहे हैं। मालूम हो कि निगम ने हाल ही में लखनऊ में इलेक्ट्रानिक टिकटिंग शुरू किया था और अब […]
सीएनजी पर दौड़ेंगी 350 बसें
उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (यूपीएसआरटीसी) प्रदूषण पर रोक लाने की तैयारी में जुटी हुई है। निगम ने वर्तमान वित्त वर्ष में 350 सीएनजी बसों को लाने का फैसला किया है। आने वाले तीन महीनों के दौरान इन बसों को लखनऊ, आगरा, कानपुर और नोएडा जैसे शहरों में शुरू किया जाएगा। यूपीएसआरटीसी के मुख्य […]
देहरादून में लीजिए बर्फ पर फिसलने के मजे
उत्तराखंड सरकार देहरादून में एक कृत्रिम आइस स्केटिंग रिंक बनाने का फैसला किया है। स्केटिंग रिंक के इस साल दिसंबर तक तैयार होने की उम्मीद है। राज्य के पर्यटन मंत्री प्रकाश पंत ने बताया कि ‘राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए हम देहरादून में एक कृत्रिम आइस स्केटिंग रिंक बनाने जा रहे हैं। […]
जमीन अधिग्रहण से रतन ही नहीं राहुल भी हैं परेशान
टाटा समूह के अध्यक्ष रतन टाटा अकेले ऐसे शख्स नहीं हैं जिन्हें भूमि अधिग्रहण के प्रयासों के लिए राजनैतिक तूफान का सामना करना पड़ा है। बल्कि कांग्रेस पार्टी के स्टार महासचिव राहुल गांधी के लिए भी भूमि अधिग्रहण की योजना टेढ़ी खीर साबित हो रही है। मालूम हो कि राहुल गांधी अमेठी दौरे पर हैं। […]
देशमुख ने दिया सेज में निवेश का न्योता
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख ने राज्य में निवेशकों को आमंत्रित करते हुए कहा कि निवेशकों को यहां सभी तरह की सुविधाएं दी जाएंगी। उन्होंने कहा कि निवेशकों को किसी भी तरह की चिंता या भय के बिना राज्य में निवेश की पहल को आगे बढ़ाना चाहिए। उन्होंने यह बात महाराष्ट्र आर्थिक विकास परिषद् द्वारा […]
दूध के साथ अब पानी भी बेचेगी पराग डेयरी
दूध के बाजार में अमूल से दो दो हाथ करने के बाद समझौता कर चुकी पराग डेयरी ने अब पैकेज्ड वॉटर के बाजार पर अपनी निगाहें जमाई हैं। पराग डेयरी का अपना मिनरल वॉटर इसी महीने के आखिर तक बाजार में होगा। पराग ब्रांड के नाम से उतर रहे इस पैकेज्ड वॉटर को बनाने के […]
