केले के रेशों से बन सकेगा कपड़ा
केले के रेशे से बुने कपड़े फैशन की दुनिया में धूम मचा सकते हैं। इस काम को सफल बनाने के लिए राष्ट्रीय केला अनुसंधान संस्थान (एनआरसीबी) शोध कार्य में जुटा है। इसके लिए तो संस्थान ने बकायदा मुंबई स्थित केंद्रीय कपास तकनीक संस्थान से समझौता किया है। उम्मीद है कि इस दिशा में किए जा […]
अगस्त की जबरस्त बारिश ने मानसून को बनाया सुपरहिट
देश के आंतरिक इलाके, महाराष्ट्र तथा गुजरात और राजस्थान के काफी बड़े हिस्से में मानसून ने जुलाई में काफी बेरुखी दिखाई। जुलाई महीने में इन इलाकों में सूखे की स्थिति पैदा हो गई लेकिन अगस्त मध्य तक हालात पूरी तरह बदल चुके हैं। अगस्त का तीसरा हफ्ता बीतते-बीतते मानसून ने देश में इतनी बारिश कराई […]
राजीव के होने की अहमियत
राजीव गांधी की जन्मतिथि पिछले हफ्ते कांग्रेस पार्टी ने मनाई। उनकी हत्या 17 साल पहले कर दी गई थी, इसलिए 30 साल से कम उम्र के ज्यादातर लोगों को उनके बारे में याद भी नहीं होगा। पीछे मुड़कर देखें तो इसका अंदाजा लगाना भी काफी मुश्किल होगा कि भारत जैसे बड़े और जटिल मुल्क का […]
देखो मायावती की माया
मायावती को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बने 15 महीने हो चुके हैं। इस दौरान उन्हें पश्चिमी उत्तर प्रदेश में किसान आंदोलन का सामना करना पड़ा। उन्होंने गुजरात विधानसभा चुनावों के दौरान भी व्यापक दौरा किया। इस चुनाव में बहुजन समाज पार्टी एक सीट भी नहीं जीत पाई, लेकिन उसने कम से कम 15 सीटों पर […]
ओलंपिक में व्यक्तिगत इच्छाशक्ति की जीत
ओलंपिक में भारत को पहली बार तीन पदक मिले हैं, जिसे लेकर देशवासी उत्साह से लबरेज हैं। हालांकि अगर पदक तालिका पर गौर करें तो यह संख्या काफी कम है। पदक जीतने वाले देशों की सूची में भारत इस समय 42वें स्थान पर है, जबकि चीन को 79 अमेरिका को 81 और रूस को 45 […]
सब्सिडी वाले कर्ज की सीमा बढ़ेगी
कर्ज माफी योजना के बाद अब सरकार उर्वरकों की बढती कीमतों से परेशान किसानों को और राहत देने जा रही है। इसके तहत सब्सिडी वाले कृषि ऋण की सीमा 3 लाख से बढ़ाकर 5 लाख किए जाने पर विचार चल रहा है। वर्तमान में किसानों को 3 लाख रुपये तक के कर्ज पर 7 फीसदी […]
अशोक लीलैंड- भारी बोझ
फिच द्वारा अशोक लीलैंड की रेटिंग को स्थिर से नकारात्मक करना चेन्नई की इस कंपनी पर ऊंची दरों के कर्ज का होना है। फिच ने कंपनी की रेटिंग एए बरकरार रखी है। 2,000 लाख डॉलर के बाहरी वाणिज्यिक उधारी की वजह से कंपनी का कुल कर्ज और संचालन लाभ का अनुपात 1.1 रहा। ट्रक और […]
मंजूरी के बाद भी कंपनियां नहीं लाईं आईपीओ
प्राथमिक बाजार अपनी चमक खो रहा है और इस साल जारी सार्वजनिक पेशकश पिछले साल जुटाई पूंजी का आठवां हिस्सा ही जुटा पाए हैं। इसकी वजह रहा गिरता शेयर बाजार। शेयर बाजार में अब तक जनवरी की अपनी अधिकतम ऊंचाई से 30 फीसदी की गिरावट आ चुकी है जिससे निवेशकों का विश्वास कम हुआ है। […]
एटीएम लगाने का काम दूसरों को देगा स्टेट बैंक
देश की सबसे बड़ी कर्जदाता बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) अपने कार्यों के निष्पादन में बाहरी मदद (आउटसोर्सिंग) का दायरा बढ़ाता जा रही है। विदेशी कार्यालयों और शाखाओं में बैकऑफिस का काम बाहरी एजेंसियों को सौंपने के बाद अब वह एटीएम स्थापित करने का काम बाहरी एजेंसियों को सौंपने जा रहा है। इसके जरिए वह […]
कंपनियों में एफआईआई हिस्सेदारी घटी
देश की सबसे बड़ी 500 कंपनियों में विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई)की हिस्सेदारी जून 2008 को अपने दो साल के न्यूनतम स्तर 18.18 फीसदी पर पहुंच गई है जबकि पिछले साल इसी दौरान विदेशी संस्थागत निवेशकों की हिस्सेदारी 19.86 फीसदी थी। इस तेज गिरावट की वजह से शेयर की बाजार मूल्य में आने वाली गिरावट के […]
