कॉलिंग कार्ड से भी सस्ती नहीं होगी कॉल
अपनी मर्जी का ऑपरेटर चुनने पर लंबी दूरी की कॉल सस्ती होने का इंतजार कर रहे लोगों के लिए एक बुरी खबर। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) की इस छूट के बाद भी मोबाइल फोन की कॉल दरों में कमी आने की उम्मीद नहीं है। कई देशों में लोगों को मोबाइल सेवा या फिक्स्ड लाइन […]
मेहरासंस का ज्वैलरी रिटेल स्टोर
दिल्ली के मेहरासंस ज्वैलर्स ने ‘मेहरासंस जस्ट डायमंड्स’ नाम के तहत प्रीमियम श्रेणी की ज्वैलरी के लिए रिटेल स्टोर लॉन्च किया। यह नया डायमंड रिटेल स्टोर सबसे पहले पंजाब में शुरू किया जाएगा। उसके बाद इस नए फॉर्मेट के स्टोर उत्तर प्रदेश, राजस्थान, कर्नाटक और तमिलनाडु आदि राज्यों में भी खोले जाएंगे। मेहरासंस ज्वैलर्स के […]
सर्वोच्च न्यायालय से भी चौगले को राहत नहीं
सर्वोच्च न्यायालय ने ए चौगले ऐंड कंपनी लिमिटेड की अपील को खारिज कर दिया है। कंपनी गोवा में वन भूमि पर निर्यात आधारित लौह अयस्क खनन इकाई लगाना चाहती थी। बंबई उच्च न्यायालय ने गोवा फाउंडेशन को याचिका स्वीकार की थी जिसमें वन भूमि पर खनन के लिए अधिकारियों की ओर से दी गई मंजूरी […]
आईआईएम से होने वाली नियुक्तियों में नहीं हो रही कमी
मंदी के बावजूद भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) को इस शैक्षणिक सत्र में नियुक्तियों के लिए परिसर में ही मिलने वाली पेशकश में 25 से 50 प्रतिशत का इजाफा होने की उम्मीद है। संस्थान को यह उम्मीद तब है, जबकि देश के अन्य बिजनेस स्कूलों का इस साल के लिए नियुक्तियों में 25 से 30 प्रतिशत […]
भारत और मैक्सिको के पर्यटन संघ मिलाएंगे हाथ
टूर ऑपरेटरों के शीर्ष भारतीय संगठन इंडियन एसोसिएशन ऑफ टूर ऑपरेटर्स (आईएटीओ) ने मैक्सिको के टूर ऑपरेटर संघ के साथ करार करने की योजना बनाई है। आईएटीओ ने दोनों देशों में पर्यटन को प्रमोट करने के लिए यह पहल की है। प्रस्तावित समझौते के मुताबिक भारत और मैक्सिको के टूर ऑपरेटर संघ अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन और […]
फर्टिलाइजर उद्योग को मिलेगी 22 अरब की और सब्सिडी : पासवान
सरकार ने चालू वित्त वर्ष में फर्टिलाइजर उद्योग को 22,000 करोड़ रुपये की अतिरिक्त सब्सिडी नकद में देने का फैसला किया है। उद्योग को 32,000 करोड़ रुपये का बजटीय आबंटन पहले ही किया गया है। रसायन एवं उर्वरक मंत्री रामविलास पासवान ने कहा – वर्ष 2008-09 में कुल फर्टिलाइजर सब्सिडी 1.19 लाख करोड़ रुपये होने […]
ज्यादा बुआई से खत्म होगा दुनिया भर में खाद्य संकट
खाद्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि इस साल की शुरुआत में उत्पन्न हुए वैश्विक खाद्य संकट जिसकी वजह से गेहूं, मक्का और चावल की कीमतें रेकॉर्ड स्तर पर पहुंच गईं थीं, किसानों द्वारा जबर्दस्त बुआई करने के बाद समाप्त हो सकती हैं। भारत के खाद्य सचिव टी नंदा कुमार, जो विश्व की […]
गैर-बासमती चावल व मक्के के बीज के निर्यात की अनुमति
भारत ने दो जिंसों गैर-बासमती चावल और मक्के के बीज का निर्यात करने की अनुमति दे दी है। सरकार ने इसके निर्यात पर पाबंदी लगा रखी थी। वाणिज्य मंत्रालय द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि इन बीज के पैकेट पर साफ-साफ लिखा होगा कि ये मानव उपभोग के लायक नहीं हैं। बयान में […]
पाम ऑयल में नरमी से डिफॉल्टर हुए कारोबारी
कच्चे पाम ऑयल की कीमत में ऐतिहासिक गिरावट ने यहां के तेल कारोबारियों को डिफॉल्टर (बकाएदार) बना दिया है। अधिकतर आयातक एवं कारोबारियों ने मलयेशिया को ऑर्डर किए गए पाम ऑयल की डिलिवरी लेने से मना कर दिया है। जुलाई महीने में ऑर्डर किए गए क्रूड पाम ऑयल (सीपीओ) की डिलिवरी के भुगतान के लिए […]
मटर आयात के लिए नैफेड ने जारी किया टेंडर
नैशनल एग्रीकल्चर को-ऑपरेटिव मार्केटिंग फेडरेशन (नैफेड) ने कनाडाई पीले मटर के आयात के लिए बोली आमंत्रित की है। फर्म ने अपने वेबसाइट में कहा है कि यह बोली एक सितंबर को बंद होगी तथा निविदा के बारे में फैसला 12 सितंबर को किया जाएगा। नैफेड ने कहा कि वह कनाडा से दो लाख टन मटर […]
