और कड़ी होंगी मौद्रिक नीतियां: रंगराजन
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने साफ किया है कि बढ़ी मुद्रास्फीति को काबू करने में लाना उसकी पहली प्राथमिकता है। वह धन की आपूर्ति रोककर कड़े मौद्रिक उपायों की राह पर ही चलता रहेगा। यह बात प्रधानमंत्री के पूर्व आर्थिक सलाहकार सी. रंगराजन ने कहीं है। एक टीवी चैनल से बातचीत में प्रधानमंत्री की आर्थिक […]
बैंकों ने बढ़ाई रियल एस्टेट बाजार की मुश्किलें
बढ़ती महंगाई और लागत मूल्य में लगातार बढ़ोतरी से रियल एस्टेट बाजार पहले से ही मंदी के दौर से गुजर रहा है, लेकिन जब से बैंकों ने होम लोन के लिए शुरु में दिए जाने वाले डाउन पेमेंट की एकमुश्त राशि बढ़ानी शुरू की है, तब से उसकी हालत और पतली होने लगी है। अब […]
फीका रह सकता है करेंसी फ्यूचर कारोबार
करेंसी की फ्यूचर ट्रेडिंग जल्द ही प्रारंभ होने जा रही है, लेकिन बाजार विशेषज्ञों को आशंका है कि विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) को अनुमति न मिलना इस कारोबार को फीका कर सकती है। विशेषज्ञों का कहना है कि सिंगापुर का नॉन डिलिवरेबल फॉरवर्ड मार्केट (एनडीएफ) रुपये की फ्यूचर ट्रेडिंग में प्रभावशाली रहने वाला है और […]
सैफरन एसेट प्रॉपर्टी फंड से जुटाएगा 840 करोड़ रुपये
पूंजी के संकट से जूझ रहे भारतीय रियालिटी बाजार के लिए एक अच्छी खबर। मुंबई स्थित रियालिटी फंड मैनेजर सैफरन एसेट एडवाइजर शरिया नियमों के मुताबिक लाने जा रहे इंडिया स्पेसिफिक प्रॉपर्टी फंड के जरिए अगले 6-9 माह में बाजार से 840 करोड़ रुपये जुटाएगा। रियलिटी इन्वेस्टमेंट विशेषज्ञों के अनुसार संभवत: यह देश का पहला […]
शिपिंग कंपनियों के शेयरों का बुरा हुआ हाल
लंदन बाल्टिक एक्सचेंज के ड्राइ इंडेक्स और डर्टी टैंकर इंडेक्स के कारोबार में आई भारी गिरावट के कारण घरेलू शिपिंग कंपनियों के शेयर तेजी से नीचे आ रहे हैं। ये दोनों एक्सचेंज शिपिंग फ्रेट (भाडे) क़े वायदा कारोबार के लिए जाने जाते हैं। बाल्टिक डर्टी इंडेक्स (बीडीआई) और डर्टी इंडेक्स में लगातार 23 सत्रों में […]
नए नियमों से बढ़ सकते हैं पाइप सौदे
क्वालीफाइड इंस्टीटयूशनल प्लेसमेंट्स (क्यूआईपी) के लिए प्रावधानों मे किए गए फेरबदल से पब्लिक इक्विटी में निजी निवेश यानी प्राइवेट इन्वेस्टमेंट इन पब्लिक इक्विटी (पाइप) के सौदे बढ़ सकते है। विशेषज्ञों का कहना है कि फर्म के लिए पूंजी इकट्ठा करना आसान हो जाने के बाद सूचीबध्द कंपनियों द्वारा सौदों की संख्या फिर बढ़ सकती है। […]
ज्यादातर सेक्टरों में बिकवाली आईटी, टेलिकॉम ज्यादा गिरे
शेयर बाजार मंगलवार को मामूली कमजोरी लेकर बंद हुआ। हालांकि दिन में दिख रही कमजोरी शाम को बंदी से आधे घंटे पहले काफी कुछ सुधर गई। टेलिकॉम, आईटी, ऑटो और कैपिटल गुड्स सेक्टरों में बिकवाली का दबाव रहा लेकिन बैंक, रियलिटी सेक्टरों के चुनींदा स्टॉक जो पहले कमजोर दिख रहे थे, कारोबार खत्म होने से […]
उप्र में 5,916 करोड़ रुपये की मांगें
उत्तर प्रदेश की मायावती सरकार ने आज 5,916.17 करोड़ रुपए की पूरक अनुदान मांगें पेश की। इन पूरक अनुदान मांगों में छठे वेतन आयोग की सिफारिशें लागू होने के बाद बढ़ने वाला व्यय भार शामिल नहीं है। छठे वेतन आयोग के चलते बढ़ने वाले व्यय भार की पूर्ति के लिए उत्तर प्रदेश की सरकार बाद […]
माया ने भी बहाई मोटे वेतन की गंगा
आजादी की वर्षगांठ के ऐन एक दिन पहले छठे वेतन आयोग के जरिए केंद्र सरकार द्वारा बहाई गई मोटे वेतन की गंगा को मायावती ने अब उत्तर प्रदेश की धरती पर उतार दिया है। इसके चलते उत्तर प्रदेश देश का पहला ऐसा राज्य बन गया है, जिसने इन सिफारिशों से अपने कर्मचारियों को भी तर […]
…लो कर लो अब इंटरनेट से भी बात
दूरसंचार नियामक ट्राई ने इंटरनेट सेवा प्रदाताओं को इंटरनेट टेलीफोनी सेवाओं की पेशकश की अनुमति सोमवार को दे दी। ट्राई की इस पहल से एसटीडी शुल्क में और कमी आ सकती है। ट्राई ने कहा कि इससे ग्राहकों को सस्ती इंटरनेट टेलीफोनी सेवा प्राप्त होगी। इस कदम के बाद भारत का दूरसंचार क्षेत्र अंतरराष्ट्रीय मानदंड […]
