मंदड़िए अब शार्ट कवरिंग पर उतरे
अंतरराष्ट्रीय चिंताओं और राजनीतिक अनिश्चितताओं के चलते बाजार का सेंटिमेंट और बिगड़ गया है। अगले हफ्ते सरकार को विश्वास मत हासिल करना है। हालांकि गुरुवार को निफ्टी पॉजिटिव खुल सकता है, गुरुवार को निफ्टी 3790 के अहम सपोर्ट स्तर से उबर कर 3816.70 अंकों पर बंद हुआ है। जुलाई वायदा बुधवार के 33 अंकों की […]
सफाई के बाद रैनबैक्सी 15 फीसदी तेज
रैनबैक्सी लैबोरेटरीज का शेयर भाव बुधवार को बीएसई में 15.02 फीसदी यानी करीब 61.45 रुपए चढ़कर 470.70 रुपए पर जा पहुंचा। कंपनी के सीईओ और प्रमोटर मालविंदर सिंह के बयान के बाद भावों में यह सुधार आया है। उन्होंने कहा कि सट्टेबाजी से शेयर भाव नीचे आए हैं और यह कंपनी की सही तसवीर नहीं […]
ब्याज दरों की चिंता में घुलते रहे बैंक और रियलिटी शेयर
लगातार चौथे दिन शेयर बाजार गिरावट लेकर बंद हुआ है। कभी अंतरराष्ट्रीय दबाव तो कभी ब्याज दरों का खौफ, बाजार को गिरने का बहाना मिलता ही जा रहा है। सीआरआर और रेपो रेट में फिर एक बार बढ़ोतरी होने और महंगाई की दर 13 फीसदी के पार चले जाने के डर से ब्याज दरों से […]
कई दिग्गज 52 हफ्तों के न्यूनतम स्तर पर पहुंचे
बीएसई और एनएसई में बुधवार को बैंकिंग कंपनियों और रियल एस्टेट कंपनियों को सबसे ज्यादा नुकसान झेलना पड़ा और उनमें से कई के शेयर तो अपने 52 हफ्तों के न्यूनतम स्तर पर पहुंच गए। एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, टीसीएस , आइडिया सेल्यूलर यूनीटेक के शेयर निफ्टी और बीएसई दोनों सूचकांकों में अपने 52 हफ्तों के […]
सैलानियों को रिझाने एडीबी के दर पर पहुंचा पंजाब
पंजाब पर्यटन विभाग ने राज्य में पर्यटन और बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए एशियाई विकास बैंक (एडीबी) से 400 करोड़ रुपये के अनुदान की मांग की है। उल्लेखनीय है कि पर्यटन मंत्रालय ने इस साल की शुरुआत में पंजाब सहित पांच राज्यों के अनुदान प्रस्तावों की छंटनी की थी। इन राज्यों ने परियोजना […]
आम आदमी की ‘रियल’ ताकत
आम आदमी की ताकत अब रियल एस्टेट पहचान गया है। मंदी के इस दौर में अपने मकानों की अच्छी कीमत देने वाले उपभोक्ता के न मिलने के बाद अब डेवलपर्स कंपनियां आम आदमी को मकान उपलब्ध कराने का रुझान कर रहीं है। पार्श्वनाथ के अध्यक्ष प्रदीप जैन का कहना है कि हम पंचकूला में बनने […]
बिजली क्षेत्र में भारी निवेश के लिए तैयार है मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश में डकैतों के लिए बदनाम चंबल क्षेत्र इस माह से भारत की नवरत्न कंपनी भेल के लिए कड़ी प्रतिस्पर्धा की शुरुआत कर सकता है। राज्य सरकार निवेशकों को आकर्षित करने की परियोजना ‘डेस्टीनेशन मध्य प्रदेश’ की अगली कड़ी का आयोजन ग्वालियर में 29 और 30 जुलाई को कर रही है। इस दौरान सरकार […]
अब लखनऊ से होगा औद्योगिक विकास
उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास को दिशा प्रदान करने वाले उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास निगम (यूपीएसआईडीसी) के मुख्यालय को औपचारिक रूप से लखनऊ में शिफ्ट करने की बात चल रही है। फिलहाल यूपीएसआईडीसी का मुख्यालय कानपुर में है। निगम को लखनऊ स्थित पीआईसीयूपी भवन में शिफ्ट किया जाएगा। निगम मुख्यालय के निर्माण कार्य के […]
पानी किल्लत से मुंबईकर परेशान
मुंबई सहित पूरे महाराष्ट्र में कम बारिश होने केकारण प्रशासन और लोगों के सामने विकट समस्या खड़ी होती जा रही है। बारिश की बेरुखी से मुंबई में पीने के पानी की आपूर्ति में भी समस्या हो रही है। मुंबई की प्यास बुझाने वाली भत्सा, तान्सा, तुलसी, विहार, वैतरणा और मोडक सागर में पानी की कमी […]
नए कॉलेजों की हुई भरमार
उत्तर प्रदेश में तकनीकी शिक्षा का तेजी से फैलाव हो रहा है और अगले महीने करीब करीब 138 नए कॉलेज अपने अकादमिक सत्र की शुरुआत करने जा रहे हैं। आगरा, कानपुर, बरेली, मथुरा, सहारनपुर, बाराबंकी, इलाहाबाद, गाजियाबाद, बागपत, उन्नाव, सुल्तानपुर और गोंडा जैसे शहरों में उत्तर प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय द्वारा मान्यता प्राप्त कई कॉलेज जल्द […]
