अभी और महंगाई झेलने को रहें तैयार
वित्त मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अगर महंगाई की रफ्तार इसी तरह जारी रही, तो अगले कुछ हफ्तों तक महंगाई दर दहाई अंक में बनी रह सकती है। उनका कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतों को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। ऐसे में अगर कीमतों में और इजाफा होता […]
महंगाई का राज, गिरेगी ब्याज दर की गाज!
रिजर्व बैंक ने इस बात के संकेत दिए हैं कि यदि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दामों में बढ़ोतरी सहित अन्य वस्तुओं की कीमतों में वृध्दि का सिलसिला जारी रहा, तो महंगाई पर अंकुश के लिए आगे और ‘त्वरित’ कार्रवाई की जाएगी। नकद सुरक्षित अनुपात और रेपो रेट में आधा फीसदी की बढ़ोतरी के […]
जीएमआर इन्फ्रा की डच बिजली
ऊर्जा क्षेत्र की नामी गिरामी भारतीय कंपनी जीएमआर इन्फ्रास्ट्रक्चर ने नीदरलैंड की बिजली बनाने वाली प्रमुख कंपनी इंटरजेन एन वी में 50 फीसद हिस्सेदारी खरीद ली है। कंपनी ने यह हिस्सेदारी अमेरिकन इंटरनेशनल ग्रुप इंक. के फंड एआईजी स्टार से 4,400 अरब रुपये में खरीदी है। इंटरजेन की बाकी 50 फीसद हिस्सेदारी ओंटोरियो टीचर्स पेंशन […]
ओएनजीसी का मुनाफा गिरा
कच्चे तेल की बढ़ती अंतरराष्ट्रीय कीमत की मार सरकारी तेल वितरण कंपनी तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम (ओएनजीसी) के मुनाफे पर भी पड़ गई है। वित्त वर्ष 2007-08 के मार्च?महीने में खत्म तिमाही में कंपनी के मुनाफे में 2 फीसद की गिरावट दर्ज की गई है। वित्त वर्ष 2006-07 के आखिरी तिमाही में कंपनी का […]
जीएचसीएल के रिटेल पर विलायती नजर
सऊदी अरब की कंपनी अल-रुस्तमानी के बाद अब ब्रिटेन की भी एक प्रमुख कंपनी की लार जीएचसीएल समूह के रिटेल कारोबार पर टपक रही है। यह कंपनी जीएचसीएल के रिटेल उपक्रम रोजबीज में निवेश के जरिये हिस्सेदारी खरीदना चाह रही है और इसकेलिए समूह के साथ उसकी बातचीत भी चल रही है। ब्रिटिश कंपनी ने […]
सहारा शहर में टीन के बाड़े लगाने की इजाजत
सहारा शहर के मसले पर सहारा समूह और उत्तर प्रदेश सरकार के बीच छिड़े विवाद में उच्चतम न्यायालय ने आज पुख्ता कदम उठाया और सहारा समूह को राहत दे दी। न्यायालय ने सहारा समूह को टीन के वे सभी बाड़े फिर से लगाने की इजाजत दे दी है, जिन्हें लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) ने सहारा […]
बेमौसम बरसात की मार से ठंडा पड़ गया एसी का बाजार
महंगाई और कच्चे माल की बेतहाशा बढ़ती कीमतों की वजह से पहले ही परेशानी से जूझ रही एयर कंडीशनर बनाने वाली नामी गिरामी कंज्यूमर डयूरेबल्स कंपनियों पर अब नुकसान की बरसात होने लगी है। उत्तर भारत में मॉनसून की शुरुआती बौछारों ने ही एयर कंडीशनर यानी एसी की बिक्री पर ग्रहण लगा दिया है। एसी […]
कॉर्पोरेट के मुनाफे में आरबीआई का रोड़ा
भारतीय रिजर्व बैंक के नए कदम से बाजार में नकदी कम होने के साथ ही भारतीय कॉर्पोरेट क्षेत्र में डर की तस्वीर सामने आने लगी है। सभी का मानना है कि ऊंची ब्याज दरों, जो लगभग-लगभग तय ही हैं, से लागत बढ़ेगी, मांग में मंदी का दौर देखा जाएगा और मुनाफा कमाने की संभावनाओं पर […]
प्रॉपर्टी बाजार पर काले बादल और गहराने के आसार
रेपो रेट व सीआरआर में बढ़ोतरी से प्रॉपर्टी बाजार पर मंडरा रहे काले बादल और गहरे होने के आसार हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि बाजार से खरीदार नदारद हो जाएंगे और छोटे डेवलपर्स को काम जारी रखने में मुश्किलें आएंगी। प्रॉपर्टी बाजार की स्थिति में अब सुधार तभी होगा जब महंगाई दर कम होगी […]
कारों की फिर बढ़ सकती हैं कीमतें
इस्पात कीमतों में बढ़ोतरी से जूझ रहे घरेलू यात्री कार निर्माता कंपनियां एक बार फिर कीमत बढ़ाने की तैयारी कर रही हैं। मुश्किल से एक महीना ही बीता है जब मारुति सुजुकी, हुंडई मोटर्स इंडिया, महिन्द्रा ऐंड महिन्द्रा, टाटा मोटर्स और होंडा सिएल ने अपने विभिन्न मॉडलों की कीमतों में 6,000 से लेकर 30,000 रुपये […]
