बैंकरों को अब सताने लगी है डिफॉल्टर बढ़ने की चिंता
रिजर्व बैंक द्वारा सीआरआर और रेपो रेट में की गई वृध्दि के बाद बैंकरों को इस बात की सबसे ज्यादा चिंता है कि इससे बैंक कर्जों के डिफाल्टर बढ़ जाएंगे। एक सार्वजनिक बैंक के अधिकारी का कहना है कि रिजर्व बैंक ने जिन दरों में वृध्दि की है,ये सभी प्राइम लेंडिंग रेट से जुड़ी हुई […]
आईसीआईसीआई फिलहाल ब्याज दर बढ़ाने के मूड में नहीं
देश के निजी क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक आईसीआईसीआई बैंक का कहना है कि आरबीआई द्वारा सीआरआर और रेपो रेट में की गई वृध्दि के बावजूद बैंक अभी अपनी ब्याज दरें नही बढ़ाएगा। बैंक की संयुक्त प्रबंध निदेशक चंदा कोचर ने कहा कि हम जल्दी में कोई निर्णय नहीं लेंगे। अब रिजर्व बैंक के द्वारा […]
आईसीआईसीआई लंदन में लिस्ट करा सकता है रियल्टी फंड
आईसीआईसीआई वेंचर फंड प्रबंधन अपना 1.5 अरब वाले रियाल्टी फंड की लिस्टिंग लंदन स्टॉक एक्सचेंज यानी एलएसई में करने की योजना बना रहा हैं। सूत्रों के मुताबिक फंड हाऊस ने रियाल्टी फंड अपने दस्तावेजों में इस बात की फ्लेक्सिबिलिटी रखेगा कि वह इसे कभी भी एलएसई में लिस्ट करा सके। संपर्क करने पर,आईसीआईसीआई के प्रवक्ता ने […]
बिरला कॉटसिन का आईपीओ 30 जून को खुलेगा
यश बिरला समूह की वस्त्र निर्माण से जुड़ी कंपनी बिरला कॉटसन (इंडिया)लिमिटेड 320 करोड़ रुपये की लागत से महाराष्ट्र के खमगांव, घाटंजी और मलकापुर में इंटीग्रेटेड टेक्सटाइल यूनिट लगाने जा रही है। इस प्रोजेक्ट के लिए फंड की उगाही हेतु बिरला कॉटसन 144.18 करोड़ रुपये के इनिशियल पब्लिक ऑफर (आईपीओ)के साथ पूंजी बाजार में कदम […]
शार्ट कवरिंग से 4200 से ऊपर पहुंचा निफ्टी
बाजार में अब टेक्निकल पुलबैक आने की उम्मीद की जा रही है क्योंकि सभी टेक्निकल स्टडी यही संकेत दे रही हैं कि गिरावट अब सीमित है। डेली और इंट्राडे चार्ट दोनों के ही मूमेन्टम इंडिकेटर कह रहे हैं कि बाजार में खरीद के लक्षण दिख रहे हैं। ऐम्बिट कैपिटल के टेक्निकल एनालिस्ट आशीष श्राफ को […]
मंदी में मुनाफा दे रहे हैं ओपन ऑफर
हाल ही में बाजार में आई गिरावट से बड़ौदा के छोटे निवेशक अमिताभ पांडे बुरी तरह प्रभावित हुए थे। उनका 20 लाख रुपये के पोर्टफोलियो का वैल्युएशन 35 फीसदी कम हो गया था, लेकिन एक ओपन ऑफर उनके लिए मददगार साबित हुआ और उनके नुकसान की आधी भरपाई हो गई। यह कैसे हुआ? पांडे ने […]
सीआरआर-रेपो रेट के इजाफे को किनारे किया बाजार ने
शेयर बाजार सुबह कमजोरी लेकर खुला और दिनभर उतार चढ़ाव के बीच जूझता रहा लेकिन कारोबार खत्म होने से घंटा भर पहले ही इसमें जबरदस्त पुलबैक देखने को मिला। मंगलवार को सीआरआर और रेपो रेट में की गई बढ़ोतरी का असर सुबह दिखाई दिया जब बाजार में बिकवाली का दबाव दिखा लेकिन शाम तक जैसे […]
यकीन नहीं होता ये वही बिहार है
बिहार के भभुआ जिले के संतोष कुमार ने काशी हिंदू विश्वविद्यालय में उच्च शिक्षा प्राप्त की। बीए और एमए की पढ़ाई पूरा करने के बाद उन्हें समझ में नहीं आया कि क्या काम करें। दिल्ली आकर सिविल सेवा की तैयारी भी की, लेकिन सफलता नहीं मिली। दिल्ली में भी मन माफिक काम नहीं मिला, तो […]
चुनौतियों में खोई इत्र उद्योग की महक
महक में इतनी ताकत है कि वह हमें जिंदादिल, खुशमिजाज और तरोताजा बना सकती है। महक की ताकत का अंदाजा लगने के साथ ही इत्र का कारोबार भी तेजी से बढ़ा और आज यह कारोबार बढ़कर 730 करोड़ रुपये का हो गया है। लेकिन यहां हम इस बाजार में मामूली सी हिस्सेदारी रखने वाले छोटे […]
उत्तर प्रदेश सरकार ने की बिल्डरों पर रियायतों की बौछार
शहरी क्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा मकानों की जरुरत को देखते हुए उत्तर प्रदेश की मायावती सरकार ने बिल्डरों को कई रियायतें देने का फैसला किया है। साथ ही इंटीग्रटेड टाउनशिप विकसित करने वालों को भूमि देने संबंधी नियमों को आसान कर दिया है। राज्य मंत्रिमंडल की आज हुई बैठक में आवास संबंधी कई अहम […]
