दुविधा में दोनों गए, माया मिली न राम
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में चिंगारी पड़ने के काफी अरसे बाद सरकार ने जब तपन महसूस की तब तक इसकी आग भड़कते-भड़कते दावानल बन चुकी थी। इस दावानल से बचने के लिए 4 जून को सरकार ने जो पेट्रोल-डीजल और गैस की कीमतें बढ़ाने का ‘थोड़ा सा पानी’ डाला, उससे वह आग तो बुझी […]
‘द-हाई’ छलांग में 13 साल का रिकॉर्ड तोड़ा
महंगाई की दर 13 साल के उच्चतम 11 प्रतिशत के पार हो गई। यह 13 साल का उच्चतम आंकड़ा है। इस दौरान पेट्रोलियम उत्पादों के अलावा खाद्य वस्तुओं की कीमत में बढ़ोतरी ने भी मुद्रास्फीति पर भारी दबाव बनाया। बहरहाल, सरकार की ओर से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक 7 जून को समाप्त सप्ताह […]
…तो बाजार भी हो गया भौचक्का
शेयर बाजार के लिए सप्ताह का अंतिम कारोबारी दिन काला शुक्रवार साबित हुआ। हालांकि शुरुआती कारोबार के दौरान कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और एशियाई बाजार से मिले सकारात्मक संकेतों के बीच बंबई स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 114 अंक चढ़ गया था, लेकिन जैसे ही महंगाई दर के आंकड़े जारी हुए, बाजार में गिरावट […]
…और सरकार के लिए दिल्ली भी हो गई दूर
जिस प्रेत की छाया से बचने के लिए संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार के मुखिया यानी प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पिछले चार साल से कोशिश कर रहे थे। वही प्रेत अचानक उनके सिर पर मंडराने लगा है। वह भी चुनाव के साथ-साथ। खुद संप्रग के दोस्त और सरकार चलाने में उनके मददगार वाम दलों को महंगाई […]
सन पर टारो का कानूनी साया
इजरायल की कंपनी टारो फार्मास्युटिकल्स ने अपने अधिग्रहण की कोशिश कर रही भारतीय कंपनी सन फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज को ही अदालती घेरे में लेने की मुहिम छेड़ दी है। कंपनी ने इजरायल की एक अदालत में सन फार्मा पर मुकदमा ठोक दिया है। उसने आरोप लगाया है कि सन फार्मा आयरलैंड में उसकी एक सहयोगी इकाई […]
लिपिटॉर पर खत्म समर सुर्खियों में पहुंची फाइजर
दुनिया की नंबर एक दवा कंपनी फाइजर के लिए यह हफ्ता काफी हलचल भरा रहा। पहले तो रैनबैक्सी में प्रमोटरों की हिस्सेदारी खरीदने की जापानी कंपनी दायची सांक्यो की कोशिश में अड़ंगा डालने की तोहमत उस पर लगाई गई। उसके बाद कंपनी ने रैनबैक्सी के अधिग्रहण की किसी भी कोशिश से साफ इनकार किया और […]
सुब्रत को चाहिए सहारा
तीन बैठकों के बाद आखिरकार सुब्रत रॉय अपने गैर-बैंकिंग कारोबार सहारा इंडिया फाइनैंशियल कॉरपोरेशन को समेटने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक से कुछ मोहलत हासिल करने में कामयाब रहे। दो हफ्ते पहले तक आरबीआई चाहता था कि सहारा तत्काल प्रभाव से लोगों से जमा राशि लेना बंद कर दे। अब केंद्रीय बैंक ने कहा है […]
ओएनजीसी रिफाइनरी में जीएमआर का निवेश
ऑयल ऐंड नैचुरल गैस कमीशन (ओएनजीसी) की काकीनाड़ा में लगने वाली रिफाइनरी और पेट्रोकैमिकल संयंत्र में बेंगलुरु का जीएमआर ग्रुप हिस्सेदारी खरीद सकता है। इस रिफाइनरी और पेट्रोकैमिकल संयंत्र पर लगभग 31,000 करोड़ रुपये की लागत आएगी। जीएमआर के अलावा इस रिफाइनरी में हिस्सेदारी खरीदने के लिए हिंदुजा ग्रुप, रिलायंस इंडस्ट्रीज और एस्सार ऑयल जैसी […]
वोडाफोन ने दायर की नई याचिका
दूरसंचार कंपनी वोडाफोन ने हाल ही में आयकर विभाग के खिलाफ अदालत में याचिका दायर की है। दरअसल आयकर विभाग ने वोडाफोन पर 80 अरब रुपये के कर का भुगतान नहीं करने का आरोप लगाया था। इसके खिलाफ वोडाफोन ने कंपनी पर नया कर कानून नहीं लागू करने के लिए मुंबई उच्च न्यायालय मे याचिका […]
महंगाई की बढ़ती रफ्तार से उद्यमी बेजार
हफ्ते दर हफ्ते बढ़ती महंगाई दर अपने ही पिछले रिकॉर्ड तोड़ने पर अमादा है। सरकार भी इसकी लगाम थामने के लिए कई जतन कर चुकी है। लेकिन महंगाई है कि रुकने का नाम ही नहीं ले रही है। तेल कंपनियों के बाद इस महंगाई की सबसे ज्यादा मार उद्योग जगत पर पड़ रही है। इस […]
