‘समुराई’ के सामने समर्पण कर सिंह ने कहा- सायोनारा
रैनबैक्सी मेरी जिंदगी है, मेरा खून है। मगर अब वक्त आ गया था कि कुछ ऐतिहासिक किया जाए, कुछ ऐसा, जिससे मूलभूत बदलाव हो जाए – मालविंदर मोहन सिंह। देश की सबसे बड़ी दवा निर्माता कंपनी रैनबैक्सी लैबोरेटरीज लिमिटेड के प्रवर्तक मालविंदर सिंह और शिविंदर सिंह ने अपनी पूरी हिस्सेदारी जापानी दवा बाजार के प्रमुख […]
छोटों के लिए आई बड़ी मुसीबत
प्रदेश में टेक्सटाइल, इंजीनियरिंग गुड्स, दवाइयां और वाहनों के कल-पुर्जे बनाने वाले कई उद्योगों की लागत पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ने से और बढ़ गई है। इसकी वजह से ज्यादातर छोटी इकाइयां बंद होने के कगार पर पहुंच गई हैं। इंदौर के समीप पीथमपुरा इंडस्ट्रीयल एरिया और भोपाल के पास स्थित मंडीदीप और गोविंदपुरा इंडस्ट्रीयल एरिया […]
नहीं लहलहाएगी चुनावी फसल
चुनावी फसल काटने की मंशा से सरकार ने सीमांत और छोटे किसानों के कर्जमाफी की घोषणा तो कर दी, लेकिन कम से कम पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तो यूपीए को ज्यादा फायदा मिलने के आसार नहीं हैं। बिजनेस स्टैंडर्ड ने इस क्षेत्र का दौरा किया और पाया कि इलाके के ज्यादातर किसानों को कर्जमाफी योजना […]
महंगे तेल की सड़क पर पुरानी कारों ने पकड़ ली रफ्तार
पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों से परेशान होकर ग्राहक अब ईंधन की कम खपत करने वाली कारों की मांग कर रहे हैं। पिछले एक हफ्ते में इस मांग में लगभग 30 फीसदी का इजाफा हुआ है। अब ग्राहक आउटलेट्स पर पुरानी कारों की मांग कर रहे हैं। नैनो के लॉन्च होने के बाद इन […]
आर्सेलर मित्तल को मिला लौह खदान का पट्टा
दुनिया की सबसे बड़ी इस्पात कंपनी आर्सेलर मित्तल को झारखंड सरकार से राज्य के करमपाड़ा इलाके में लौह अयस्क खदान का पट्टा हासिल हुआ है। कंपनी ने बताया कि करमपाड़ा लौह अयस्क खदान के भंडार से झारखंड में स्थापित किए जा रहे इस्पात संयंत्र की कच्चे माल की जरूरत को पूरा किया जाएगा। दरअसल कंपनी […]
थोक खरीदारों पर पड़ेगी तेल की मार
ईंधन की रिटेल बिक्री से तेल कंपनियों को हो रहे घाटे का बोझ अब थोक में डीजल खरीदने वालों को सहना पड़ेगा। देश की सबसे बड़ी रिफाइनिंग कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने कॉर्पोरेट और थोक ग्राहकों को डीजल की खरीद पर मिलने वाली छूट में कटौती करने का फैसला किया है। कंपनी ने यह फैसला […]
रुचि रियल्टी मझोले शहरों में
एफएमसीजी क्षेत्र के दिग्गज रुचि समूह की नई कंपनी रियल एस्टेट कंपनी रुचि रियलिटी होल्डिंग लिमिटेड इस साल देशभर में 800 करोड़ रुपये की रिहायशी और व्यावसायिक परियोजनाओं पर विचार कर रही है। रुचि रियलिटी होल्डिंग्स प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक मनीष शाहरा ने कहा, ‘अगले तीन वर्षों में कंपनी ने 1,200 करोड़ रुपये की परियोजनाओं […]
ईंधन की कीमत बढ़ने से बेजार रिटेलर तलाशेंगे देसी बाजार
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने से ढुलाई भाड़े में हुई बढ़ोतरी अब रिटेल दिग्गजों पर भी भारी पड़ने लगी है। बढ़ते खर्च से निपटने के लिए वैश्विक रिटेलर चीन और भारत से अपने ऑर्डरों में कटौती कर स्थानीय बाजारों से सामानों की खरीददारी में इजाफा कर सकते हैं। भागीदारी शुरूइस बारे में सलाहकार संस्था प्राइसवाटरहाउसकूपर्स […]
यशराज फिल्म्स बनाएगी एंटरटेनमेंट शहर
बॉलीवुड की दिग्गज फिल्म निर्माता कंपनी यशराज फिल्म्स ने दुबई की इन्वेस्टमेंट कंपनी दुबई इन्फिनिटी होल्डिंग्स के साथ करार किया है। इस करार के तहत दोनों कंपनियां मिलकर एंटरटेनमेंट शहर बनाएंगी। इस शहर में एंटरटेनमेंट के लिए मूवीज और होटल के अलावा और भी कई साधन होंगे। इस एंटरटेनमेंट शहर में कंपनी थीम पार्क, मूवी […]
रिलायंस जल्द खोलेगी अमेरिका में अपना पहला बीपीओ
रिलायंस अनिल धीरूभाई अंबानी समूह (एडीएजी) की बीपीओ इकाई ‘रिलायंस बीपीओ’ जल्द ही अमेरिका में कंपनियों को अपनी सेवाएं मुहैया कराएगी। कंपनी अब तक मुंबई, चेन्नई और बेंगलुरु में अपने तीन वितरण केंद्रों से रिलायंस एडीए समूह के ग्राहकों को सेवाएं मुहैया कराती है। कंपनी के अध्यक्ष एवं मुख्य परिचालन अधिकारी रजनीश विरमानी ने कहा, […]
