आने वाले दिनों में निफ्टी में 4650 के स्तर की उम्मीद
उम्मीद के अनुरूप निफ्टी को 4400 का सपोर्ट लेवल मिला और यह 4500 के स्तर से ऊपर 4539.35 पर बंद हुआ। यहां यह ध्यान देने योग्य बात है कि गुरुवार के कारोबारी दिवस में मंदड़ियों ने शॉर्ट कवरिंग की। निफ्टी जून फ्यूचर के दिन के 4375 के सबसे निचले स्तर से 4400 से ऊपर के […]
रेपो दर के झटके से उबरे बैंकिंग शेयर
रेपो रेट बढ़ने की तीखी प्रतिक्रिया स्वरूप गुरुवार को पहले कारोबारी घंटे में ही बैंकिंग सेक्टर के शेयर 4 फीसदी टपक गए। हालांकि बाद में इस क्षेत्र ने अच्छी वापसी की। कारोबार के अंतिम घंटों में ब्रॉडर ट्रेंड को ध्यान में रखते हुए बैंकिंग के शेयरों ने अच्छी वापसी की। बंबई शेयर बाजार (बीएसई) में […]
पीआईपीई ने तोड़े निवेशकों के सपने
साल के शुरुआत में 8 जनवरी को शिखर छूने के बाद प्राइवेट इक्विटी फंड के धराशायी होने के बाद प्राइवेट इन्वेस्टमेंट इन पब्लिक इक्विटी (पीआईपीई) नुकसान का सौदा साबित हो रही हैं। वर्ष 2007 में ये सौदे 5.31 अरब डॉलर के थे जिनका हालिया मूल्यांकन 5.29 अरब डॉलर ही रह गया है। दूसरे शब्दों में […]
अबके बरस तेरी चूनर को धानी कर देंगे
मानसून के दौरान बोई जाने वाली खरीफ की फसलों में धान सबसे प्रमुख है। धान के रकबे के लिहाज से भारत दुनिया का सबसे बड़ा देश है। धान के समर्थन मूल्य में उम्मीद के मुताबिक वृद्धि न होने से किसानों में निराशा है लेकिन विशेषज्ञों को अनुमान है कि देश में धान की रिकार्ड पैदावार […]
मानसून रंग लाया तो महक उठेगा चावल
बेहतर मानसून की संभावनाओं के बीच पटना स्थित चावल विकास निदेशालय के निदेशक एस सी दिवाकर से बिजनेस स्टैंडर्ड के पवन कुमार सिन्हा ने बातचीत की। इस बार मानसून से किस तरह की उम्मीदें हैं?इस साल सूबे के विभिन्न इलाकों में मानसून ने समय से पहले ही दस्तक दे दी है। अगर मानसून इसी तरह […]
बंगाल ने पेश की बिजली के प्रबंधन की मिसाल
ऐसे समय में जब बिजली की किल्लत की वजह से देश के ज्यादातर हिस्से घुप्प अंधेरे की काली चादर में सिमटे हुए हैं, पश्चिम बंगाल सरकार देश के बाकी राज्यों से मौजूदा बिजली संसाधनों का कुशल प्रबंधन करने की पेशकश कर रही है। राज्य में बिजली वितरक के रूप में पश्चिम बंगाल राज्य बिजली नियामक […]
राष्ट्रमंडल खेलों के लिए 678 करोड़ रुपये मंजूर
वर्ष 2010 में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय खिलाड़ियों का स्तर और पदकों की संख्या बढ़ाने के लिए कैबिनेट ने 678 करोड़ रुपये की योजना को मंजूरी दे दी। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अध्यक्षता में आज यहां हुई मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों (सीसीईए) की समिति की बैठक में केन्द्रीय युवा मामलों एवं खेल मंत्रालय […]
झमाझम बरसात में छतरी के नीचे आई मुंबई
मानसून की पहली फुहार के साथ महीनों से तैयार की जा रही छतरी का बाजार गर्म हो चला है। इस वर्ष मौसम विभाग द्वारा अच्छे मानसून और जोरदार बारिश की घोषणा किये जाने से इस उद्योग से जुड़े कारोबारियों की बाछें खिल गई हैं। बीते साल के मुकाबले इस साल बाजार काफी अच्छा है। कारोबारियों […]
दिल्ली के दिल में बसेंगे सरकारी अफसरों के घरौंदें
केंद्र सरकार, दिल्ली के मध्यवर्ती इलाके में सरकारी कर्मचारियों के लिए 5000 आवासीय इकाइयों के निर्माण की योजना बना रही है। केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय द्वारा तैयार किए गए नोट के अनुसार इस निर्माण के लिए पूर्वी किदवई नगर के पास 90 एकड़ जमीन की पहचान कर ली गई है। यह क्षेत्र पॉश लुटियन जोन […]
लग गई ट्रकों को बुरी नजर
डीजल की कीमत बढ़ते ही पूरे देश भर में ट्रकों के भाड़े में बढ़ोतरी को लेकर हाय-तौबा मचा दी गयी थी। लेकिन असलियत कुछ और है। रेलवे की मार एवं भारी प्रतिस्पर्धा के कारण ट्रक एसोसिएशन ने मालभाड़े में बढ़ोतरी नहीं करने का ऐलान किया है। उनका कहना है कि माल ढोने के मामले में […]
