सिटीजन शहरी सहकारी बैंक का कारोबार हुआ दोगुना
जालंधर स्थित सिटीजन शहरी सहकारी बैंक लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2007-08 के दौरान कारोबार में 127 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ ही कुल 425 लाख रुपये का कर पूर्व लाभ हासिल किया है। इससे पूर्व वित्त वर्ष के दौरान यह आंकड़ा 187 लाख रुपये था। बैंक के अध्यक्ष के के शर्मा ने बताया कि गैर […]
पिग आयरन ने तोड़ी ढलाई उद्योग की कमर
पिग आयरन की कीमतों में अप्रत्याशित बढ़ोतरी के कारण पश्चिम बंगाल में निर्यात करने वाले ढलाई उद्योग बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं। राज्य में करीब 60 ढलाई इकाइयां हैं। इनमें से 12 बंदी की कगार पर पहुंच चुकीं हैं जबकि 25 से 30 इकाइयां अपनी क्षमता के मुकाबले आधा उत्पादन ही कर रही हैं। ईईपीसी […]
मिल रहा है सस्ता अनाज, लेकिन कागज पर
सस्ती दरों पर गरीबों को चावल और गेहूं मुहैया कराने की योजना के विज्ञापन जारी करने पर जहां चुनाव आयोग ने मध्य प्रदेश सरकार से जवाब तलब किया है वहीं गरीबों को अभी भी सस्ता गेहूं और चावल मिलने का इंतजार है। देश में सबसे बढ़िया गेहूं पैदा करने वाले इलाके सीहोर जिले के जमुनिया […]
और दस करोड़ लोग गरीब हो जाएंगे
विश्व बैंक ने कहा है कि पिछले तीन साल में खाद्य पदार्थों की कीमतें दोगुनी होने से विकासशील देशों में करीब दस करोड़ लोगों पर गरीबी की मार बढ़ सकती है और इस संकट से जनता को उबारने के लिए सरकारों को अवश्य कदम उठाने चाहिए। विश्व बैंक के अध्यक्ष रोबर्ट जोएलिक ने कल विश्व […]
ब्लॉकबस्टर ने सिटी स्टोर्सको खरीदने की पेशकश
किराए पर फिल्में मुहैया कराने वाली दुनिया की सबसे बड़ी मूवी रेंटल चेन ब्लॉकबस्टर इंक ने सर्किट सिटी स्टोर्स इंक को खरीदने के लिए अमांत्रित पेशकश दी है। सर्किट सिटी स्टोर्स दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अमेरिकी रिटेल कंपनी है जिसकी कीमत कम से कम 1 अरब अमेरिकी डॉलर है। ब्लॉकबस्टर ने बताया कि उसने […]
थम नहीं रही महंगाई की आग
महंगाई की मार से बेचैन सरकार खाद्यान्न्न की कीमतों पर नियंत्रण के लिए पूरी जोर आजमाइश कर रही है, लेकिन महंगाई है कि पूरी तरह से काबू में आने का नाम नहीं ले रही है। तमाम सरकारी कवायद के बाद खाद्य तेलों की कीमतों में तो जरूर कमी आई है, लेकिन चावल निर्यात को प्रतिबंधित […]
थ्रीजी स्पेक्ट्रम में बाजी बीएसएनएल के हाथ
देश में दूरसंचार क्षेत्र का तेजी विकास-विस्तार हो रहा है। ऐसे में उपभोक्ता मोबाइल सेवा के तहत अत्याधुनिक सुविधाओं की मांग करने लगे हैं। इसी को देखते हुए देश में थ्रीजी स्पेक्ट्रम मुहैया कराने की बात चल रही है। इस सेवा को पाने की जुगत में भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) समेत प्राइवेट ऑपरेटर्स भी […]
…अब डिजिटल केबल का लुत्फ!
डायरेक्ट टू होम (डीटीएच) सेवा के बाजार में आ जाने से केबल वितरकों के उपभोक्ताओं की संख्या में कमी आ रही है। इससे केबल वितरक कंपनियां सकते में हैं और जल्द ही इसके तोड़ में डिजिटल केबल सेवा उपलब्ध कराने जा रही है। हालांकि यह सेवा चुनिंदा शहरों में ही उपलब्ध होगी और इसके लिए […]
तार-तार हो रहा नोएडा का कागज उद्योग
नोएडा में कागज के सह-उत्पादों का निर्माण करने वाली कंपनियों के लिए बाजार में टिके रहना काफी कठिन होता जा रहा है। पिछले कुछ समय से घाटे में चल रही इन कंपनियों में से कई अब बंद होने के कागार पर पहुंच गई हैं। इनमें मुख्य तौर पर कागज के कप, प्लेट, लिफाफे, मुद्रित कागज […]
छोटे निवेशकों की बल्ले-बल्ले
अधिक से अधिक निवेशकों को अपनी ओर आकर्षित करने के मकसद से एसबीआई म्युचुअल फंड ने खास रणनीति तैयार कर रही है। इसके तहत एसबीआई म्युचुअल फंड के सिस्टमैटिक इन्वेस्टवेस्टमेंट प्लान (एसआईपी) में न्यूनतम 50 रुपये का निवेश करने की सुविधा होगी, जबकि वर्तमान में न्यूनतम निवेश राशि 100 रुपये है। वित्तीय सुधारों के लिए […]
