इंडियन होटल्स के राइट्स की तारीख बढ़ी
टाटा समूह की कंपनी इंडियन होटल्स ने अपने राइट्स इश्यू की तारीख 24 अप्रैल तक बढ़ा दी है। अपने शेयर-धारकों को इश्यू की संशोधित शर्तों के तहत एप्लाई करने का पूरा मौका देने के लिए ही कंपनी ने यह बदलाव किया है। कंपनी ने जनवरी में राइट्स इश्यू के जरिए अपने शेयरधारकों को हर पांच […]
कैपिटल गुड्स, टेलीकॉम, पावर में शार्ट कवरिंग, 4740 पर लांग पोजीशन भी
फरवरी 2008 के इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन के आंकड़े बाजार की उम्मीदों से बेहतर होने का असर बाजार पर पड़ा और फ्यूचर्स और ऑप्शंस कारोबार में कैपिटल गुड्स, टेलिकॉम और पावर सेक्टर के शेयरों में शार्ट कवरिंग देखने को मिली। निफ्टी अप्रैल वायदा में 4740 के स्तरों पर लांग पोजीशन बनीं हैं जिससे निफ्टी को दिन के […]
महंगाई वैश्विक सच्चाई, जादू की छड़ी से नहीं जाएगी
आसमान छूती मंहगाई को सरकार ने ”वैश्विक सच्चाई ” बताते हुए आज कहा कि उसके पास कोई जादू की छड़ी नहीं है जिसे घुमाते ही मुद्रास्फीति छू-मंतर हो जाए। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अध्यक्षता में आज हुई कैबिनेट की बैठक की संवाददाताओं को जानकारी देने के दौरान सवालों के जवाब में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री […]
मोबाइल ने फिक्स फोन को पीटा
मोबाइल फोन की संख्या बढ़ने के साथ ही फिक्स फोन पर बुरा प्रभाव पड़ा है और उसके उपभोक्ताओं में खासी कमी आई है। दूरसंचार नियामक आयोग द्वारा जारी तिमाही आंकडों के मुताबिक यह तथ्य उभरकर सामने आया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि बेतार सेवाओं के उपभोक्ताओं की संख्या सितंबर 2007 के 20.907 करोड़ […]
छठे वेतन आयोग की रपट की जांच के लिए समिति
छठे वेतन आयोग की रपट की ”जांच पड़ताल” करने के लिए केन्द्र सरकार ने कैबिनेट सचिव की अध्यक्षता में उच्चाधिकार प्राप्त समिति का गठित करने का आज फैसला किया। इसमें सरकारी कर्मचारियों के वेतन में करीब 30 प्रतिशत बढ़ोतरी की अनुशंसा की गई है। वेतन आयोग की संस्तुतियों में कई विभागों, खासकर सेना के वेतनमान […]
हाई-टेक उत्पादों को सरकार ने दी कर छूट
सरकार ने निर्यात को बढावा देने के लिए शुक्रवार को हाई-टेक प्रोडक्ट्स एक्सपोर्ट प्रोमोशन स्कीम की घोषणा की। अभी 37-ई उत्पादों की सूची जारी होनी बाकी है। विदेश व्यापार नीति (एफटीपी) 2004-09 की वार्षिक समीक्षा में इसका भरोसा दिलाया गया है कि इन उत्पादों के निर्यात के लिए विदेश व्यापार निदेशक (डीजीएफटी) की सहमति जरूरी […]
नई निर्यात नीति के अहम फैसले
वर्ष 2008-09 के लिए निर्यात का लक्ष्य : 8000 अरब रुपयेवर्ष 2007-08 में लक्ष्य था : 6400 अरब रुपयेनिर्यात किया गया : 6200 अरब रुपये निर्यातोन्मुख इकाइयों को आयकर रियायत 2010 तक : खासतौर से निर्यात के लिए स्थापित इकाइयों को आयकर में सौ फीसदी छूट की सीमा को 31 मार्च 2009 से बढ़ाकर 2010 […]
ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के लिए सरकार की नीति अगले 4 माह में आने के आसार
ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट बनाने के लिए सरकार नई नीति तैयार करने जा रही है। सामान्य उड़ानों के लिए अगले 3-4 माह में नए नियम आ सकते हैं। यह भी योजना है कि एयर कारगो नीति जल्द तैयार हो।सामान्य उड़ानों के लिए बड़े परिप्रेक्ष्य में बन रही नीति में प्राइवेट चार्टर, कार्पोरेट जेट संचालन भी शामिल होंगे। […]
कर घटाने पर कितना ईंधन भरोगे : दिल्ली सरकार
दिल्ली सरकार ने एयरलाइनों से विस्तार में जानना चाहा है कि विमानों के ईंधन (एटीएफ) पर बिक्री कर घटाने से दिल्ली एयरपोर्ट से कितना ज्यादा ईंधन भरा जा सकता है। उद्योग के एक सूत्र ने बताया कि एयरलाइनों के प्रतिनिधि पिछले कई दिनों से एटीएफ पर बिक्री कर को 20 प्रतिशत से 4 प्रतिशत करने […]
डेरिवेटिव में नुकसान, तो लुधियाना परेशान
होजरी और साइकिलों के लिए उत्तरी भारत के मशहूर लुधियाना शहर में इन दिनों डेरिवेटिव कारोबार के नुकसान की ही चर्चा आम है, जिसकी वजह से शहर की कई कंपनियां परेशान हैं। लुधियाना की एक कंपनी के वरिष्ठ कार्यकारी का कहना है कि हर बड़ी कंपनी या निर्यातक इस बोझ के तले दबा हुआ है। […]
