पाबंदी की आशंका से सहमे तेल व्यापारी
खाद्य तेलों के वायदा कारोबार पर प्रतिबंध लगने की आशंका से सहमे व्यापारियों ने सोया तेल सोयाबीन और सरसों के वायदा सौदों का निपटान शुरू कर दिया है। कार्वी कमोडिटी ट्रेड के एक विश्लेषक ने बताया कि व्यापारी रिफाइंड सोया तेल, सोयाबीन और सरसों में लंबी अवधि के सौदों को निपटा रहे हैं। उन्हें आशंका […]
सोने की कीमत में मामूली बढ़ोतरी
शादी-ब्याह की मौसमी मांग को पूरा करने के लिए आभूषण निर्माताओं व खुदरा ग्राहकों द्वारा की गई खरीद के चलते गुरुवार को स्थानीय सर्राफा बाजार में सोने के भाव में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई। इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय बाजार से भी मजबूत संकेत मिले और कीमत पर उसका भी सकारात्मक असर पड़ा। गुरुवार को […]
गैर-कृषि वस्तुओं की कीमतों में 20 फीसदी की गिरावट मुमकिन
गैर-कृषि वस्तुओं की कीमतों में हाल में आए भारी उछाल आने वाले दिनों में गिरावट में तब्दील हो सकते हैं। बताया जा रहा है कि मुनाफावसूली के चलते आने वाले महीनों में इन वस्तुओं की कीमतों में गिरावट का रुख रहने की उम्मीद है।शिकागो की कमोडिटी ट्रेडिंग फर्म अलरॉन के प्रबंध निदेशक स्कॉट स्लस्की ने […]
सीमेंट निर्यात पर पाबंदी लगी तो फायदे में रहेंगी कंपनियां
सरकार सीमेंट के निर्यात पर पाबंदी लगा सकती है, लेकिन इससे सीमेंट बनाने वाली कंपनियां परेशान नहीं हैं। इन कंपनियों का कहना है कि अगर सरकार यह कदम उठाती है तो सीमेंट कंपनियों को नुकसान नहीं होगा बल्कि उनका मुनाफा बढ़ेगा। भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा सीमेंट उत्पादक है और यहां 1750 लाख टन […]
बंद होने के कगार पर पहुंची फाउंड्री यूनिटें
लागत व लाभ के बीच संतुलन स्थापित नहीं होने से बीते पंद्रह दिनों के भीतर 50 छोटे व मझोली ढलाई (फाउंड्री) इकाइयां बंद हो चुकी हैं। और इस प्रकार की 100 अन्य इकाइयां बंदी के कगार पर है।बताया जा रहा है कि कच्चे माल की कीमतों में बेतहाशा बढ़ोतरी के कारण इन इकाइयों की लागत […]
मंदी की मार से कमजोर हुई तेल की धार
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार चौथे दिन गिरावट दर्ज की गई। अमेरिका में कच्चे तेल के पर्याप्त भंडार की खबरों के चलते तेल की कीमतों में कमी का दौर जारी है। इसका असर एशियाई बाजारों में भी देखने को मिला है। न्यू यॉर्क के प्रमुख ऑयल कान्ट्रैक्टर ने कच्चे तेल के […]
दुनिया भर में बढ़ेगी चावल की पैदावार : एफएओ
संयुक्त राष्ट्र ने एशिया के सभी बड़े उत्पादक देशों में चावल के उत्पादन में बढ़ोतरी की संभावना जाहिर की है। संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक भारत में भी आने वाले समय में चावल उत्पादन में बढ़ोतरी होगी। इस बढ़ोतरी के कारण चावल की आपूर्ति भी सामान्य हो जाएगी। संयुक्त राष्ट्र से जुड़े खाद्य व कृषि संगठन […]
खतरों के शौकीन खिलाड़ी हैं विजयपत सिंघानिया
जिस उम्र में लोग खुद को रिटायर मानने लगते हैं, आईआईएम अहमदाबाद के चेयरपर्सन विजयपत सिंघानिया कामयबी की नई ऊंचाइयां छू रहे हैं। भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) अहमदाबाद के चेयरमैन विजयपत सिंघानिया से ज्यादा उनकी कामयाबियां बोलती हैं। जिस उम्र में लोग खुद को रिटायर मानने लगते हैं, सिंघानिया कामयाबी की नई बुलंदियों को छूने […]
लघु उद्योगों पर चला सैप का जादू
सॉफ्टवेयर अप्लीकेशन प्रोटोकॉल (सैप), इंडिया के मुरीदों की तादाद मुल्क में तेजी से बढ़ रही है। खास तौर पर हिंदुस्तान के छोटे और मझोले उद्यमों के बीच तो इसकी मांग काफी तेजी से बढ़ रही है। इसकी सफलता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पिछले एक साल में 1500 से भी […]
विज्ञापनों के अखाड़े में उतरीं नई कंपनियां
पिछला वित्त वर्ष यानी 2007-08 का साल विज्ञापन जगत के लिए खुशखबरी और दुख भरे संदेश दोनों लेकर आया है। अच्छी खबर यह है कि बीते वित्तीय वर्ष में कई नई कंपनियां विज्ञापन की दुनिया में आईं। दूसरी तरफ, बुरी खबर यह है कि इसके बावजूद विज्ञापनों पर होने वाला खर्च काफी कम हो गया […]
