रुपया सात पैसे टूटकर 79.93 प्रति डॉलर पर बंद
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बृहस्पतिवार को सीमित दायरे में कारोबार के बीच रुपया सात पैसे टूटकर 79.93 प्रति डॉलर पर आ गया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 79.80 पर खुला। दिन में कारोबार के दौरान यह 79.80 से 79.93 प्रति डॉलर के बीच रहा। अंत में यह सात पैसे की गिरावट के […]
देश में 10 हजार नए पोस्ट ऑफिस खुलेंगे, हर घर तक डाक सुविधा पहुंचाएगी सरकार
भारतीय डाक अपनी पहुंच बढ़ाने के लिए इस वर्ष 10,000 और पोस्टऑफिस खोलेगा। विभाग सरकारी सेवाएं प्रदान करने के लिए परियोजनाओं और प्रौद्योगिकियों पर भी काम कर रहा है। ये बाते डाक विभाग के सचिव ने एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा। डाक विभाग के सचिव अमन शर्मा ने भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीआईआई) के […]
एफडी पर भी पा सकते हैं 8 फीसदी रिटर्न !
आरबीआई द्वारा पिछले तीन महीने में रेपो रेट में 140 बेसिस प्वाइंट की बढोतरी किए जाने के बाद से फिक्स्ड डिपॉजिट की तरफ लोगों का रुझान बढ़ा है। आने वाले दिनों में रेपो रेट में और बढोतरी की संभावना प्रबल है, क्योंकि खुदरा महंगाई दर अभी भी आरबीआई के कम्फर्ट जोन यानी 2 से 6 […]
सेंसेक्स ने शुरुआती लाभ गंवाया, 311 अंक टूटकर बंद
शेयर बाजारों में गुरुवार को गिरावट रही। कारोबार के अंतिम आधे घंटे में तेज बिकवाली से शुरुआती बढ़त जाती रही और बीएसई सेंसेक्स 311 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ। वायदा एवं विकल्प खंड में मासिक सौदों के निपटान के अंतिम दिन आईटी और बैंक शेयरों में बिकवाली से बाजार नुकसान में रहा। तीस […]
गेहूं आटे के निर्यात पर प्रतिबंध लगाएगी सरकार
सरकार ने बृहस्पतिवार को गेहूं आटे के दाम में तेजी पर लगाम लगाने के लिये इसके निर्यात पर अंकुश लगाने का निर्णय किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति (सीसीईए) की बैठक में यह निर्णय किया गया। आधिकारिक बयान के अनुसार, मंत्रिमंडल के इस निर्णय से अब गेहूं के […]
चीनी निर्यात में आ सकती है कमी, घटकर 80 लाख टन रहने का अनुमान
देश का चीनी निर्यात 2022-23 के सत्र में 28.57 प्रतिशत घटकर करीब 80 लाख टन रहने का अनुमान है। इसका कारण पीछे का कम बचा भंडार और एथनॉल के लिये अपेक्षाकृत अधिक मात्रा में गन्ने के उपयोग की संभावना है। ये बातें खाद्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कही। उन्होंने कहा कि हालांकि खुले […]
देश में विदेशी मुद्रा के पर्याप्त भंडार, ऋण संबंधी दबाव बर्दाश्त करने में सक्षम: एसएंडपी
ग्लोबल रेटिंग्स ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत के पास पर्याप्त विदेशी मुद्रा भंडार है, जिससे देश ऋण संबंधी दबाव बर्दाश्त करने में सक्षम है। एसएंडपी सॉवरेन एंड इंटरनेशनल पब्लिक फाइनेंस रेटिंग्स के निदेशक एंड्रयू वुड ने वेबगोष्ठी – इंडिया क्रेडिट स्पॉटलाइट-2022 में कहा कि देश का बाह्य बही-खाता मजबूत है और विदेशी कर्ज सीमित […]
भारती टेलीकॉम सिंगटेल से 3.33 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदेगी
भारती एयरटेल की प्रवर्तक भारती टेलीकॉम 2.25 अरब सिंगापुर डॉलर या लगभग 12,895 करोड़ रुपये में सिंगटेल से कंपनी की 3.33 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदेंगी। दूरसंचार परिचालक ने बृहस्पतिवार को कहा कि यह सौदा 90 दिनों में पूरा होगा। भारती टेलीकॉम (बीटीएल) का स्वामित्व भारती समूह के चेयरमैन सुनील भारती मित्तल के परिवार और सिंगटेल के […]
आरआरपीआर में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी पाने के लिए सेबी की मंजूरी जरूरी: एनडीटीवी
अदाणी समूह की फर्म विश्वप्रधान कमर्शियल प्राइवेट लिमिटेड (वीसीपीएल) के लिए एनडीटीवी की प्रवर्तक इकाई आरआरपीआर लिमिटेड में हिस्सेदारी का अधिग्रहण करने के लिए बाजार नियामक सेबी की मंजूरी जरूरी है। एनडीटीवी द्वारा शेयर बाजार को दी गई एक जानकारी में यह बात कही गई। वीसीपीएल द्वारा आरआरपीएल को बिना ब्याज के दिए गए ऋण […]
सेंसेक्स 300 अंक से अधिक चढ़ा, निफ्टी 17,700 के करीब
वैश्विक बाजारों में मजबूती के बीच बैंकिंग, वित्त और धातु शेयरों में बढ़त के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में 300 अंक से अधिक चढ़ गया। इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सूचकांक 305.74 अंक चढ़कर 59,391.17 पर था। इसी तरह, व्यापक एनएसई निफ्टी 85.05 अंक बढ़कर 17,690 पर पहुंच गया। […]
