येस बैंक बेचेगा अपना एनपीए
निजी क्षेत्र के ऋणदाता येस बैंक ने फंसे कर्ज की समस्या से छुटकारा पाने के लिए जेसी फ्लावर्स के साथ आज एक समझौता किया। इसके तहत परिसंपत्ति पुनर्गठन कंपनी का गठन किया जाएगा, जिसके जरिये 48,000 करोड़ रुपये का फंसा कर्ज बेचा जाएगा। इस प्रक्रिया से येस बैंक की गैर-निष्पादित आस्तियां (एनपीए) शून्य हो जाएंगी। […]
दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण नियंत्रण के लिए सख्त कदम
दिल्ली—एनसीआर में प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए उद्योग के खिलाफ सख्त कदम उठाए जा सकते हैं। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) की नई नीति में औद्योगिक प्रदूषण को थामने के लिए सख्त प्रावधान किए गए हैं। जिनमें एनसीआर के औद्योगिक क्षेत्रों में पीएनजी, साफ ईंधन या बायोमास जैसे स्वच्छ औद्योगिक ईंधन इस्तेमाल न करने […]
उत्तर प्रदेश में सरकारी राशन की दुकानों पर जाति प्रमाण पत्र, आधार भी
उत्तर प्रदेश में सरकारी राशन की दुकानों पर अब जाति प्रमाण पत्र, आयुष्मान, आधार व पैन कार्ड भी बन सकेगा। सरकारी राशन की दुकानें ई स्टांप की बिक्री के साथ ही प्रधानमंत्री से जुड़ी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में भी मदद करेंगी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरकारी राशन की दुकानों को […]
एलऐंडटी सीईओ के वेतन में उछाल
इंजीनियरिंग दिग्गज लार्सन ऐंड टुब्रो (एलऐंडटी) ने अपने मुख्य कार्याधिकारी (सीईओ) एवं प्रबंध निदेशक (एमडी) एस एन सुब्रमण्यन को पिछले वित्त वर्ष 61.27 करोड़ रुपये का वेतन चुकाया, जो वित्त वर्ष 2021 के मुकाबले करीब 115 प्रतिशत की वृद्धि है, क्योंकि दो वर्ष के कोविड-19 संक्रमण के बाद भारतीय उद्योग जगत में कार्यकारी स्तर पर […]
वैल्यू निर्माण में स्टार्टअप कंपनियों के योगदान में खासी बढ़ोतरी
नए जमाने की घरेलू कंपनियां भारतीय उद्योग जगत में अपनी उपस्थिति बढ़ा रही हैं। क्रेडिट सुइस द्वारा कराए गए एक अध्ययन के अनुसार, बीसई-500 सूचकांक की सिर्फ 15 प्रतिशत कंपनियां वर्ष 2000 के बाद बनी थीं। तुलनात्मक तौर पर, करीब 90 प्रतिशत यूनिकॉर्न (1 अरब डॉलर से ज्यादा की वैल्यू वाले स्टार्टअप) वर्ष 2000 के […]
एसीसी का एकीकृत लाभ 60 फीसदी घटा
सीमेंट निर्माता एसीसी का एकीकृत कर पश्चात लाभ जून तिमाही में सालाना आधार पर 60 फीसदी की गिरावट के साथ 227 करोड़ रुपये रह गया। पिछले साल की समान अवधि में कंपनी का कर पश्चात लाभ 569 करोड़ रुपये रहा था। अदाणी समूह ने अंबुजा सीमेंट के साथ इस कंपनी का अधिग्रहण 10.5 अरब डॉलर […]
कर की समीक्षा की खबर से तेल फर्मों के शेयर चढ़े
तेल कंपनियों मसलन रिलायंस इंडस्ट्रीज, ओएनजीसी और चेन्नई पेट्रोलियम कॉरपोरेशन के शेयरों में इस तरह की रिपोर्ट के बीच बढ़ोतरी दर्ज हुई कि सरकार पेट्रोल, डीजल और एटीएफ पर लगाए गए नए कर में कटौती पर विचार कर रही है, जिसकी घोषणा 1 जुलाई को हुई थी। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट में कहा गया है कि […]
एचडीएफसी द्वय में विदेशी निवेश घटा
विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने जून 2022 में समाप्त तिमाही के दौरान एचडीएफसी और एचडीएफसी बैंक में अपनी हिस्सेदारी घटाई है। शेयरधारिता के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, एफपीआई के पास एचडीएफसी व एचडीएफसी बैंक की क्रमश: 68.1 फीसदी व 65.96 फीसदी हिस्सेदारी है। विदेशी शेयरधारिता तिमाही दर तिमाही और इस साल अब तक के हिसाब […]
उपकरण मरम्मत के अधिकार पर समिति
कारों, मोबाइलों और अन्य उपभोक्ता वस्तुओं की मरम्मत और कलपुर्जों के बाजार पर एकाधिकार से चिंतित सरकार ने इन कंपनियों को ग्राहकों के साथ उत्पाद का ब्योरा साझा करना अनिवार्य किए जाने की योजना बनाई है, जिससे वे खुद या थर्ड पार्टी से मरम्मत करा सकें। उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय ने गुरुवार को एक बयान […]
पवन ऊर्जा : खत्म होगी ‘रिवर्स नीलामी’
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित केंद्र सरकार 5 साल पहले पेश की गई रिवर्स नीलामी की व्यवस्था अब खत्म करने जा रही है। सरकार का कहना है कि उद्योग इसके लिए लंबे समय से मांग कर रहा है। 2017 में इस योजना को पेश किए जाने के बाद से देश में पवन ऊर्जा क्षेत्र में […]
