मझोली और छोटी आवास वित्त कंपनियों के लिए कम संभावनाएं
कई आवास वित्त कंपनियों (एचएफसी) के शेयरों ने बाजार में कमजोर प्रदर्शन किया है और इनमें आरबीआई द्वारा 4 मई को रीपो दर में वृद्धि किए जाने के बाद से 4 और 36 प्रतिशत के बीच गिरावट आ चुकी है। निवेशकों में इसे लेकर आशंका गहरा गई है कि इसका आवास वित्त क्षेत्र के लिए […]
एक्सेंचर की मजबूती के बाद भी देसी आईटी कंपनियों पर दबाव!
वैश्विक आईटी कंसल्टिंग फर्म एक्सेंचर द्वारा मार्च-मई तिमाही के मजबूत प्रदर्शन के बावजूद भारतीय आईटी कंपनियों के शेयरों में शुक्रवार को 3 प्रतिशत तक की कमजोरी आई, क्योंकि विश्लेषक इस सेक्टर पर लगातार मध्यावधि समस्याएं छाए रहने का संकेत दे रहे हैं। निफ्टी आईटी सूचकांक शुक्रवार को 0.9 प्रतिशत की कमजोरी के साथ बंद हुआ, […]
जिंस में नरमी, बाजार में दम
इस सप्ताह प्रमुख सूचकांक इन उम्मीदों से करीब 3 प्रतिशत की तेजी दर्ज करने में कामयाब रहे कि जिंस कीमतों में नरमी आने से मुद्रास्फीति को काबू में करने और कॉरपोरेट आय बढ़ाने में मदद मिलेगी। इससे पूर्व के सप्ताह में, ये सूचकांक करीब 6 प्रतिशत की गिरावट के शिकार हुए, जो दो साल के […]
दुर्घटना परीक्षण के आधार पर वाहनों को मिलेगी ‘स्टार रेटिंग’
सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार को कहा कि देश में वाहनों को दुर्घटना परीक्षण में उनके प्रदर्शन के आधार पर ‘स्टार रेटिंग’ दी जाएगी। वाहनों को यह रेटिंग कार आकलन का नया कार्यक्रम ‘भारत एनकैप’ के तहत मिलेगी। गडकरी ने इस संबंध में ट्विटर पर लिखा है कि ‘भारत नया कार […]
एक सप्ताह में 5.9 अरब डॉलर गिरा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार
भारतीय रिजर्व बैंक के हाल के आंकड़ों से पता चलता है कि 17 जून को समाप्त सप्ताह में भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 5.9 अरब डॉलर घटकर 590.59 अरब डॉलर हो गया है। आंकड़ों से पता चलता है कि कुल भंडार में गिरावट मुख्य रूप से विदेशी मुद्रा संपत्तियों में 5.4 अरब डॉलर कमी की […]
3 माह के लिए और बढ़ी टोकनाइजेशन की अंतिम तिथि
भारतीय रिजर्व बैंक ने आज कार्ड-ऑन-फाइल टोकनाइजेशन की अंतिम तिथि 3 महीने और बढ़ाकर 30 सितंबर कर दी है। इन टोकनों पर आधारित लेन-देन को अभी सभी श्रेणी के मर्चेंट में गति पकड़ना बाकी है। यह अनिवार्य किया गया था कि कार्ड जारी करने वाले या कार्ड नेटवर्कों के अलावा कोई भी इकाई कार्ड से […]
‘यूरोप में जंग से रिकवरी पर पड़ सकता है असर’
भारतीय रिजर्व बैंक के डिप्टी गवर्नर माइकल पात्र ने आज कहा कि रूस द्वारा यूक्रेन पर हमले से उपजी भू-राजनीतिक परिस्थितियों का असर कोविड-19 महामारी के बाद की आर्थिक रिकवरी पर पड़ सकता है। उद्योग संगठन पीएचडी चैंबर आफ कॉमर्स के एक कार्यक्रम के दौरान पात्र ने कहा कि इस बात के संकेत हैं कि […]
परमेश्वरन नीति आयोग के सीईओ
स्वच्छ भारत मिशन को आकार देने वाले पूर्व पेयजल एवं स्वच्छता सचिव परमेश्वरन अय्यर को आज नीति आयोग का मुख्य कार्याधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया गया है। वह अमिताभ कांत की जगह लेंगे। कांत को नव सृजित नीति आयोग का दूसरा सीईओ 17 फरवरी, 2016 को नियुक्त किया गया था। वह करीब 5 साल तक अपने […]
भगत सिंह कोश्यारी के सक्रिय होने का समय
महाराष्ट्र के घटनाक्रम के राजनीतिक नतीजों के बारे में कोई संदेह नहीं है: उद्धव ठाकरे की विदाई होनी लगभग तय है और नेतृत्व में बदलाव के हालात बन रहे हैं। यह भी संभव है कि पुरानी सरकार के कुछ चेहरे नयी सरकार में भी नजर आएं। बहरहाल अभी भी कानूनी रूप से नतीजे सामने आना […]
नियामकों की जटिल दुनिया और स्वतंत्र आकलन
कई देशों में सांविधिक नियामकीय प्राधिकार अब सरकार के लिए अहम संगठनात्मक प्रणाली हैं। विधायी, कार्यपालिका और न्यायिक शाखाओं के अलगाव से उन्हें एक एजेंसी यानी एसआरए में एकजुट करना सरकार की पारंपरिक कार्यशैली में एक अहम बदलाव है। हालांकि एसआरए ने कई मायनों में मूल्यवर्द्धन किया है लेकिन उनके सामने जवाबदेही और शक्तियों के […]
