कर्जदाताओं को पीरामल, 63 मून्स मामले में फैसले का इंतजार
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने दीवान हाउसिंग फाइनैंस (डीएचएफएल) के पूर्व प्रवर्तकों के खिलाफ अपनी जांच तेज कर दी है लेकिन ऋणदाताओं को धोखाधड़ी वाले 40,000 करोड़ रुपये के खातों के मामले में पीरामल कैपिटल ऐंड हाउसिंग फाइनैंस द्वारा 63 मून्स टेक्नोलॉजिज और डीएचएफएल के खिलाफ दायर अपील के फैसले का बेसब्री से इंतजार है। […]
स्पंदन के नतीजे का रास्ता साफ
स्पंनद स्फूर्ति फाइनैंशियल लिमिटेड (एसएसएफएल) के बोर्ड और उसकी पूर्व प्रबंध निदेशक पद्मजा रेड्डी के बीच विवाद का समाधान निकलने से इस सूक्ष्म वित्त संस्थान के लिए 30 जून 2022 से पहले वित्त वर्ष 2022 के नतीजे की घोषणा करने का मार्ग प्रशस्त हो गया है। बोर्ड और रेड्डी के बीच लंबित समझौते के कारण […]
आईटीसी को श्रीलंका संकट से झटका
आईटीसी ने कहा है कि होटल क्षेत्र में उसकी पहली विदेशी परियोजना- प्रीमियम एवं लक्जरी मिश्रित उपयोग वाली परियोजना- को श्रीलंका के आर्थिक संकट के कारण तगड़ा झटका लगा है। आईटीसी की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी वेलकमहोटल्स लंका (डब्ल्यूएलपीएल) 30 करोड़ डॉलर की इस परियोजना के तहत राजधानपी कोलंबो में समुद्र किनारे 5.86 एकड़ […]
पाइन लैब्स ने सेतु को खरीदा
मर्चेंट कॉमर्स प्लेटफॉर्म पाइल लैब्स ने कहा है कि वह बेंगलूरु के एपीआई (ऐप्लिकेशन प्रोग्रामिंग इंटरफेस) फिनटेक स्टार्टअप सेतु का अधिग्रहण कर रहा है। इस साल पाइन लैब्स द्वारा किया गया यह तीसरा अधिग्रहण होगा। कंपनी ने सौदे की रकम का खुलासा नहीं किया है लेकिन इस मामले से अवगत लोगों के अनुसार यह 7 […]
वोडाफोन ने टाला एजीआर बकाया
वोडाफोन आइडिया ने अपने 8,837 करोड़ रुपये के एजीआर बकाये के भुगतान के लिए चार साल की मोहलत का विकल्प चुना है। पिछले साल वह एक साल की मोहलत पहले ही ले चुकी थी। इसी प्रकार दूरसंचार कंपनी के पास टाले गए बकाये पर ब्याज की रकम को सरकार की अतिरिक्त हिस्सेदारी में बदलने का […]
डिश टीवी की याचिका खारिज
बंबई उच्च न्यायालय ने डिश टीवी की एक प्रवर्तक इकाई द्वारा येस बैंक के खिलाफ दायर अपील को खारिज कर दिया। इसके साथ ही शुक्रवार को आयोजित कंपनी की असाधारण आम बैठक (ईजीएम) में येस बैंक द्वारा मतदान करने का मार्ग प्रशस्त हो गया है। येस बैंक इस डायरेक्ट-टू-होम (डीटीएच) सेवा कंपनी का सबसे बड़ा […]
महाराष्ट्र में कपास की रिकॉर्ड बुआई की आस
महाराष्ट्र के लगभग सभी हिस्सों में मॉनसून सक्रिय होने के साथ ही खरीफ फसलों की बुआई ने जोर पकड़ लिया। मॉनसून सक्रिय होने के पहले से ही जिस तरह से किसानों ने कपास की बुआई शुरू की थी, उसको देखते हुए इस बार राज्य में कपास की रिकॉर्ड बुआई होने का अंदाज लगाया जा रहा […]
उत्तर प्रदेश में एमएसएमई को शेयर बाजार से दम
उत्तर प्रदेश के छोटे व मझोले उद्यम (एमएसएमई) अब अपनी पूंजी की जरुरतों के लिए शेयर बाजारों का रुख करने लगे हैं। बीते एक साल में प्रदेश कई की एमएसएमई इकाइयों ने शेयर बाजार से पूंजी जुटाई है। देश के अग्रणी शेयर बाजारों नैशनल स्टाक एक्सचेंज (एनएसई) और बंबई स्टाॅक एक्सचेंज (बीएसई) में प्रदेश की […]
निर्यात लक्ष्य तय करे उद्योग जगत : मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज उद्योग जगत से कहा कि वह दीर्घावधि निर्यात लक्ष्य तय करे और सरकार को उन लक्ष्यों का हासिल करने की राह के बारे में सुझाव दे। उन्होंने कहा कि वैश्विक अर्थव्यवस्था में व्यवधान के बावजूद भारत का वस्तु एवं सेवा निर्यात 670 अरब डॉलर रहा है और वाणिज्यिक वस्तुओं का […]
जीएसटी : कंपनी जगत ने कहा अच्छा, लेकिन…
एक जुलाई को परिचालन के पांच साल पूरे करने वाले वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के संबंध में हालांकि भारतीय कंपनी जगत काफी हद तक सकारात्मक है, लेकिन ज्यादातर मुख्य कार्याधिकारियों (सीईओ) का कहना है कि कर दरों को दुरुस्त करने और मुकदमेबाजी को कम करने के लिए और भी काफी कुछ करने की जरूरत […]
