निर्यात बढ़ा, तो व्यापार घाटा भी
देश का वस्तु निर्यात इस साल मई में 20.55 प्रतिशत बढ़कर 38.94 अरब डॉलर पर पहुंच गया। इस दौरान व्यापार घाटा भी उछलकर रिकॉर्ड 24.29 अरब डॉलर हो गया। बुधवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, मई, 2022 में आयात 62.83 प्रतिशत बढ़कर 63.22 अरब डॉलर रहा। व्यापार घाटा पिछले साल मई महीने में 6.53 […]
बीटी कपास परीक्षण को हरी झंडी
बड़े अंतराल के बाद हरियाणा सरकार ने खरपतवार नाशक के प्रति सहनशील और कीट प्रतिरोधी बीजी-2 आरआरएफ नामक बीटी कपास के लिए खेती परीक्षण करने के वास्ते बीज क्षेत्र की दिग्गज माहिको को अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) जारी किया है। सूत्रों ने कहा कि आने वाले खरीफ फसल के सीजन के दौरान परीक्षण करने के […]
यूएई : 4 माह के लिए गेहूं पुनर्निर्यात रोका
संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) सरकार ने 4 महीने के लिए भारत से आयातित गेहूं और गेहूं के आटे के निर्यात और पुनर्निर्यात पर रोक लगा दी है। खाड़ी देश के अर्थ मंत्री के हवाले से एजेंसियों ने बुधवार को यह सूचना दी। अब भारत से यूएई को आयातित गेहूं का इस्तेमाल घरेलू खपत के लिए […]
विशेष प्रावधान पर समझौता नहीं
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) के सभी समझौतों में विशेष और अलग व्यवहार (एसऐंडटी) के माध्यम से विकासशील देशों को उपलब्ध कराए गए विशेष प्रावधान उभरती अर्थव्यवस्थाओं के लिए ऐसा मसला है, जिस पर समझौता नहीं हो सकता। जिनेवा में 12वें मंत्रिस्तरीय सम्मेलन (एमसी-12) में डब्ल्यूटीओ के […]
बैंकों के लिए शानदार दौर के बीच नई चुनौती
भारतीय बैंकिंग उद्योग के लिए इससे बेहतर समय कभी नहीं रहा। वित्त वर्ष 2022 के दौरान सूचीबद्ध भारतीय बैंकों का समग्र शुद्ध लाभ 1.57 लाख करोड़ (ट्रिलियन) रुपये रहा। बैंकों के मुनाफे का यह ऐतिहासिक स्तर है। देसी बैंकों में 36,961 करोड़ रुपये के शुद्ध लाभ के साथ एचडीएफसी बैंक अव्वल रहा, वहीं 31,676 करोड़ […]
फिनटेक कंपनियों से बैंकों को नहीं खतरा
खबरों के मुताबिक सरकार जल्दी ही 75 डिजिटल बैंक शुरू करने वाली है। परंतु अगर आप सोचते हैं कि ये नये बैंक पहले से मौजूद बैंकों को चुनौती देंगे तो आप गलत हैं। खुलने वाले बैंक डिजिटल बैंक हैं। वास्तव में यह मौजूद बैंकों और गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (एनबीएफसी) की डिजिटल योजनाओं को पेश […]
कई चुनौतियां बरकरार
केंद्र सरकार की अगले 18 महीनों में अपने मंत्रालयों और विभागों में 10 लाख लोगों को (जो एक वर्ष में तैयार होने वाले कुल रोजगार का 15 फीसदी है) रोजगार देने की योजना अत्यंत महत्त्वाकांक्षी है। परंतु इस कदम के पीछे एक लक्ष्य देश के आर्थिक सुधारों का भी है जिसके तहत सरकार की पैठ […]
कोविन से नदारद कोर्बेवैक्स
टीकाकरण पर राष्ट्रीय तकनीकी सलाहकार समूह (एनटीएजीआई) ने कोविशील्ड या कोवैक्सीन की दो खुराक के बाद तीसरी खुराक के रूप में कोर्बेवैक्स टीके के इस्तेमाल से संबंधित किसी आंकड़े की समीक्षा नहीं की है। सूत्रों के हवाले से यह जानकारी आई है। भारतीय दवा महानिरीक्षक (डीसीजीआई) ने तीसरी खुराक के तौर पर कोर्बेवैक्स के इस्तेमाल […]
हेलीकॉप्टर और ड्रोन से दंगों पर नजर
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार अब भीड़ हिंसा, दंगा और सार्वजनिक स्थलों पर होने वाले बवाल को रोकने के लिए हेलीकॉप्टर का सहारा लेगी। प्रदेश सरकार दंगा रोकने के लिए नई रणनीति का सहारा लेगी जिसके लिए हेलीकॉप्टर से लेकर ड्रोन तकनीकी तक का सहारा लिया जाएगा। इस काम के लिए ब्रिटिश कंपनी एयरबस हेलीकॉप्टर […]
राष्ट्रपति चुनाव पर राजनाथ ने ममता से साधा संपर्क
देश के अगले राष्ट्रपति के लिए उम्मीदवार की खोज बेहद रोमांचक हो गई है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता एवं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से संपर्क साधा और उनसे यह जानने की कोशिश की कि क्या सत्ता पक्ष और विपक्ष किसी एक उम्मीदवार पर सहमत हो […]
