जांची गई गेहूं खेपों के निर्यात को अनुमति : वाणिज्य विभाग
वाणिज्य विभाग ने आज कहा कि 13 मई या इससे पहले सीमा शुल्क अधिकारियों द्वारा जांची गई और उनके सिस्टम पर पंजीकृत गेहूं की खेपों को भारत से निर्यात किए जाने की अनुमति दी जाएगी। इस घोषणा से कुछ दिन पहले ही गेहूं के स्टॉक में कमी रोकने के लिए वाणिज्य विभाग के तहत आने […]
श्रीलंका के लिए कर्ज का मरहम
दक्षिण के अपने पड़ोसी को संकट से उबारने की कवायद के तहत भारत अब आवश्यक दवाओं के लिए श्रीलंका को कर्ज की सुविधा बढ़ाएगा। इस सिलसिले में मंगलवार को एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें भारत के कुछ दवा निर्यातक, फार्मास्यूटिकल्स एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल (फार्मेक्सिल) के प्रतिनिधि, विदेश मंत्रालय के प्रतिनिधि शामिल हुए और […]
आईपीओ प्रबंधन के लिए बैंकों को मिली 0.06 फीसदी राशि
भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) की शेयर बिक्री का प्रबंधन करने के लिए निवेश बैंकरों को सरकार से महज कुल निर्गम राशि का 0.06 प्रतिशत हिस्सा मिला। एलआईसी द्वारा पेश निर्णायक ऑफर दस्तावेज के अनुसार, कंपनी ने बुक रनिंग लीड मैनेजरों (बीआरएलएम) को महज 11.8 करोड़ रुपये का भुगतान किया। यह कुल निर्गम खर्च 120 […]
आईपीओ में शेयर न पाने वाले पॉलिसीधारक खरीदेंगे एलआईसी के शेयर
बीएस बातचीत बीमा दिग्गज भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के शेयर मंगलवार को एक्सचेंजों पर 8 फीसदी से ज्यादा की गिरावट पर सूचीबद्ध हुए। एलआईसी के चेयरपर्सन एमआर कुमार ने सुब्रत पांडा को दिए साक्षात्कार में बीमा दिग्गज की सूचीबद्धता, प्रॉडक्ट्स व वितरण रणनीति को लेकर योजना और लाभ में इजाफा करने के इरादे आदि […]
अल्ट्राटेक का जोर क्षमता विस्तार पर
अंबुजा सीमेंट्स और उसकी सहायक इकाई एसीसी को उसकी मूल कंपनी होल्सिम एजी से अध्रिहण करने की दौड़ में अदाणी समूह से पिछडऩे के बाद अल्ट्राटेक और जेएसडब्ल्यू सीमेंट अब अपनी क्षमता विस्तार पर ध्यान केंद्रित कर रही है। बाजार पर नजर रखने वाले विश्लेषकों ने यह जानकारी दी। संपर्क करने पर जेएसडब्ल्यू ने इस […]
अदाणी को ऋणदाताओं से मिलेगी मदद
भारतीय ऋणदाता अदाणी समूह को कुछ महीनों के लिए पुनर्वित्त सहायता प्रदान करने की संभावनाएं तलाश रहे हैं। समूह ने अंबुजा सीमेंट्स और उसकी सहायक इकाई एसीसी में स्विटजरलैंड की मूल कंपनी होल्सिम की हिस्सेदारी के अधिग्रहण के लिए लघु अवधि की उधारी ली थी जिसके लिए ऋणदाताओं का रुख उदार दिख रहा है। हालांकि […]
बीडीआर फार्मा में खरीदा हिस्सा
निजी इक्विटी कंपनी मल्टीपल्स ने बीडीआर फार्मास्युटिकल्स इंटरनैशनल में 685 करोड़ रुपये में 9.3 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल की है। इस राशि का इस्तेमाल कंपनी द्वारा मौजूदा और उभरते क्षेत्रों में अतिरिक्त शोध एवं विकास (आरऐंडडी) क्षमताएं विकसित करने, निर्माण क्षमता वृद्घि में निवेश करने और वर्टिकल समेकन को बढ़ावा देने पर किा जाएगा। बीडीआर ने […]
आईएचसी ने अदाणी कंपनियों में निवेश पूरा किया
अबू धाबी की इंटरनैशनल होल्डिंग कंपनी पीजेएससी (आईएचसी) ने आज तीन अदाणी कंपनियों में अपना 15,400 करोड़ रुपये का निवेश पूरा कर लिया। इन कंपनियों में अदाणी ग्रीन एनर्जी (एजीईएल), अदाणी ट्रांसमिशन (एटीएल) और प्रमुख अदाणी एंटरप्राइजेज (एईएल) शामिल हैं। अदाणी द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि आईएचसी ने यह निवेश तरजीही आवंटन […]
बूट्स के लिए बोली लगाएगी रिलायंस
मुकेश अंबानी के स्वामित्व वाली कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ब्रिटेन की चिकित्सा खुदरा शृंखला बूट्स यूके के लिए इस महीने के अंत तक बोली जमा कराने की योजना बना रही है। इस सौदे का आकार करीब 10 अरब डॉलर होने की उम्मीद है। यह अधिग्रहण अमेरिकी शेल गैस सौदे के बाद विदेश में रिलायंस इंडस्ट्रीज द्वारा […]
कोटक का संपत्ति प्रबंधन कारोबार अब ‘कोटक प्राइवेट बैंकिंग’
कोटक महिंद्रा समूह ने अपने परिसंपत्ति प्रबंधन व्यवसाय को नए ब्रांड थीम ‘लिव यॉर पर्पज’ के साथ कोटक प्राइवेट बैंकिंग के तौर पर रीब्रांडेड किया है। मार्च 2022 तक 6.4 लाख करोड़ रुपये की प्रबंधन अधीन परिसंपत्तियों (एयूएम) के साथ, कोटक प्राइवेट बैंकिंग अब अल्ट्रा-हाई नेटवर्थ इंडिविजुअल (यूएचएनआई) और हाई नेटवर्थ यानी (एचएनआई) यानी अमीर […]
