मई के अंत तक 78 पर जा सकता है रुपया
फेडरल रिजर्व के सतर्क रुख से वैश्विक मुद्राओं की तुलना में डॉलर के मजबूत होने से रुपया नरम होकर आज 77 के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार कर 77.46 रुपये प्रति डॉलर पर आ गया। बिज़नेस स्टैंडर्ड के सर्वेक्षण में अधिकतर प्रतिभागियों ने कहा कि निकट अवधि में रुपये पर दबाव बना रह सकता है और […]
डिजिटल कर के वैकल्पिक नियम
संयुक्त राष्ट्र की कर समिति गूगल, फेसबुक, नेटफ्लिक्स और माइक्रोसॉफ्ट समेत बड़ी बहुराष्ट्रीय कंपनियों के लिए वैश्विक कर समझौतों के बजाय डिजिटल सेवाओं पर कर के वैकल्पिक नियम बना रही है। भारत भी इस समिति का हिस्सा है। समिति इन नियमों को बहुपक्षीय कर संधियों में अपनाने के बारे में भी विचार कर रही है। […]
एलआईसी को तीन गुना अभिदान
बीमा क्षेत्र की दिग्गज भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को पेशकश के मुकाबले 2.95 गुना शेयरों के लिए बोलियां मिली हैं। देश में यह अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ था, जिसके लिए 43,933.50 करोड़ रुपये की बोलियां लगीं। इसमें सबसे अधिक बोलियां देसी निवेशकों ने लगाईं, जिनमें छोटे यानी […]
जांच से छूट चाहे गियर विनिर्माता
दूरसंचार उपकरण विनिर्माता और मोबाइल ऑपरेटर नए नियमों के तहत सभी प्रमुख नेटवर्क उपकरणों के अनिवार्य जांच एवं प्रमाणन से छूट पर जोर दे रहे हैं। नए नियमों के तहत इसे 1 जुलाई से लागू किया जाना है। उन्होंने सरकार से कहा है कि इन अवश्यकताओं के कारण मौजूदा 4जी नेटवर्क एवं आगामी 5जी नेटवर्क […]
वैरॉक इंजीनियरिंग की नजर तेज वृद्घि पर
वैरॉक इंजीनियरिंग घरेलू बाजार पर ध्यान बढ़ाएगी और नियोजित पूंजी पर प्रतिफल (आरओसीई) बढ़ाने के प्रयास के तहत लाइटिंग एवं इलेक्ट्रिकल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स कलपुर्जों में अपना दबदबा बढ़ाएगी। पिछले सप्ताह कंपनी ने कहा कि उसने यूरोप और अमेरिका में अपना चार-पहिया लाइटिंग व्यवसाय कॉम्पेनी प्लास्टिक ओमनियम एसई को करीब 60 करोड़ यूरो की वैल्यू में […]
महंगाई से निपटने के लिए एचयूएल की रणनीति
दैनिक उपभोग का सामान (एफएमसीजी) बनाने वाली दिग्गज कंपनी हिंदुस्तान यूनिलीवर लि. (एचयूएल) का मानना है कि अगली कुछ तिमाहियों तक मुद्रास्फीतिक दबाव कायम रहने की वजह से परिचालन वातावरण चुनौतीपूर्ण बना रहेगा। एचयूएल के वरिष्ठ अधिकारियों के मुताबिक, इस चुनौती से पार पाने के लिए कंपनी ब्रिज पैक रणनीति अपना रही है जिसमें वह […]
बीमा कारोबार बेचकर रकम जुटाएगी फ्यूचर
कर्ज में डूबे फ्यूचर समूह की कंपनी फ्यूचर एंटरप्राइजेज लिमिटेड कर्ज चुकाने के लिए बीमा कारोबार में अपनी हिस्सेदारी बेचकर करीब 3,000 करोड़ रुपये जुटाएगी। उद्योग सूत्रों ने बताया कि इससे कंपनी दिवालिया प्रक्रिया में जाने से बच सकती है। गुरुवार को फ्यूचर एंटरप्राइजेज लिमिटेड (एफईएल) ने अपने संयुक्त उपक्रम फ्यूचर जनराली इंडिया इंश्योरेंस कंपनी […]
लाइसेंसधारकों के लिए एनओसीएल शुल्क खत्म
दूरसंचार विभाग ने कारोबार सुगमता को बढ़ावा देने के लिए वीसैट, सैटेलाइट टेलीफोनी जैसी अंतरिक्ष खंड का इस्तेमाल करने वाली उन सभी सेवाओं पर लगने वाला नेटवर्क परिचालन एवं नियंत्रण केंद्र शुल्क खत्म कर दिया है, जिनके लिए विभाग परमिट जारी करता है। इससे पहले तक विभाग एनओसीसी शुल्क के रूप में 36 मेगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम […]
अंबुजा के बोलीदाताओं को झटका
अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा दरों में बढ़ोतरी किए जाने से अंबुजा सीमेंट्स के बोलीदाताओं की चुनौतियां बढ़ गई हैं क्योंकि उनके ऋण की लागत बढऩे जा रही है। बैंकरों का कहना है कि इस अधिग्रहण के लिए विदेशी बाजार से जुटाई जाने वाली ऋण की लागत सालाना 13 फीसदी तक बढ़ जाएगी। भारतीय रिजर्व बैंक […]
एफपीआई ने मई में निकाले 6,400 करोड़ रुपये
विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने चालू महीने यानी मई के पहले चार कारोबारी सत्रों में भारतीय शेयर बाजारों से 6,400 करोड़ रुपये से अधिक की निकासी की है। बीते सप्ताह भारतीय रिजर्व बैंक और अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में बढ़ोतरी की, जिसका असर एफपीआई के रुख पर पड़ा है। कोटक सिक्योरिटीज […]
