आरआईएल, वैश्विक संकेतों से टूटे बाजार
देसी बाजारों ने पिछले हफ्ते की चार फीसदी की गिरावट को और आगे बढ़ा दिया क्योंंकि विदेशी निवेशकों की बिकवाली के बीच रुपये ने रिकॉर्ड निचले स्तर को छू लिया। कमजोर वैश्विक संकेतों और इंडेक्स के दिग्गजों रिलायंस इंडस्ट्रीज में नतीजे पर निराशा के बाद भारी गिरावट ने बाजारों को नीचे खींचा क्योंंकि तकनीकॉी शेयरों […]
छोटे एवं मझोले शेयर इस साल दिखा सकते हैं दम
इक्विटी बाजारों में भारी गिरावट का मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों पर असर पड़ा है। इनका प्रदर्शन लार्जकैप प्रतिस्पर्धियों के मुकाबले ज्यादा प्रभावित हुआ है। कैलेंडर वर्ष 2022 में अब तक बीएसई पर मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांक8 प्रतिशत और 7 प्रतिशत फिसले हैं, जबकि बीएसई के सेंसेक्स में करीब 6 प्रतिशत की कमजोरी आई है। जहां […]
महामारी के बाद भविष्य की वास्तविक तस्वीर
कोविड-19 ने वैश्विक और भारतीय अर्थव्यवस्था पर जो असर डाला वह सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी), बेरोजगारी तथा अन्य आर्थिक आंकड़ों में आसानी से देखा जा सकता है। परंतु महामारी तथा अन्य प्रकार की उथलपुथल मसलन रूस-यूक्रेन युद्ध आदि का भारतीय अर्थव्यवस्था पर दीर्घकालिक प्रभाव क्या होगा? भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की वेबसाइट पर मुद्रा एवं […]
आरबीआई भी चल पड़ा अन्य केंद्रीय बैंकों की राह पर
विश्लेषकों का मानना है कि जून में मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की बैठक में नीतिगत दरों में एक और वृद्धि होगी। क्या नीतिगत दरों में 75 आधार अंक की वृद्धि होगी या भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) जून और अगस्त में थोड़ी-थोड़ी वृद्धि कर ब्याज दर कोविड-19 महामारी से पूर्व के स्तर 5.15 प्रतिशत तक कर […]
डेटा से निर्धारित हो नीति
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण के पांचवें दौर यानी (एनएफएचएस-5) के अलग-अलग किए हुए आंकड़े जारी कर दिए हैं। यह सर्वेक्षण 2019 में शुरू हुआ था और दो वर्षों तक चला था। 2015-16 में संपन्न हुए चौथे दौर के बाद यह पहला मौका है जब एनएफएचएस के आंकड़े जारी […]
श्रीलंका में कफ्र्यू, प्रधानमंत्री का इस्तीफा
श्रीलंका में घोर आर्थिक संकट के बीच सोमवार को प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इस घटनाक्रम से कुछ घंटे पहले महिंदा राजपक्षे के समर्थकों द्वारा राष्ट्रपति गोटाभाया राजपक्षे के कार्यालय के बाहर प्रदर्शनकारियों पर हमला करने के बाद राजधानी कोलंबो में सेना के जवानों को तैनात किया गया था। इस […]
राजद्रोह कानून: अध्ययन में समय नहीं लगाने का अनुरोध
केंद्र सरकार ने सोमवार को उच्चतम न्यायालय से अनुरोध किया कि वह राजद्रोह के दंडनीय कानून की संवैधानिक वैधता का अध्ययन करने में समय नहीं लगाए क्योंकि उसने (केंद्र ने) इस प्रावधान पर पुनर्विचार करने का फैसला किया है जो सक्षम मंच के समक्ष ही हो सकता है। प्रधान न्यायाधीश एन वी रमण और न्यायमूर्ति […]
नि:स्वार्थ भाव से काम करना है: सोनिया
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सोमवार को पार्टी नेताओं का आह्वान किया कि अब पार्टी का कर्ज उतारने का समय आ गया है और ऐसे में उन्हें नि:स्वार्थ भाव एवं अनुशासन के साथ काम करना होगा क्योंकि पार्टी को फिर से मजबूत करने के लिए जादू की कोई छड़ी नहीं है। पार्टी की शीर्ष नीति […]
दुकानों, सार्वजनिक स्थलों पर बढ़ी भीड़
रमजान खत्म होने के बाद ईद त्योहार और अक्षय तृतीया के जश्न के बीच खुदरा और मनोरंजन स्थलों पर जाने वाले लोगों की अधिक तादाद दिखी। सर्च इंजन गूगल के मोबिलिटी डेटा दर्शाते हैं कि महामारी से पहले दौर यानी 2020 के शुरुआती महीने के मुकाबले खुदरा दुकानों और मनोरंजन स्थलों पर जाने वालों की […]
बिजली कटौती से धीमा पड़ रहा सूरत का कपड़ा उद्योग
उत्तर प्रदेश के उन्नाव के निवासी और सूरत के पांडेसरा औद्योगिक क्षेत्र में काम करने वाले 52 साल के मुलायम सिंह इस बात से दुखी हैं कि उनके उत्तर प्रदेश के दोस्त एवं सहकर्मी त्योहारों के लिए घर चले गए हैं, लेकिन वह अपनी कम बचत की वजह से घर नहीं जा पाए। सिंह ने […]
