कुछ ऋण खाते बेचेगी एलऐंडटी फाइनैंस
निर्माण एवं अभियांत्रिकी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी लार्सन ऐंड टुब्रो की सहायक इकाई एलऐंडटी फाइनैंस होल्डिंग्स अपने रियल एस्टेट और बुनियादी ढांचा फाइनैंस के ऋण खातों को बेचने की योजना बना रही है। इस कदम का मकसद कर्ज कम करना और रिटेल ग्र्राहकों पर ध्यान देना है। वित्तीय सेवा कंपनी अपने ऋण खाते बेचने के […]
अदाणी, जेएसडब्ल्यू ने लगाई बोली
देश के दो दिग्गज कारोबारी समूह अदाणी और जेएसडब्ल्यू सीमेंट क्षेत्र की दिग्गज अंबुजा सीमेंट्स को खरीदने की होड़ में उतर गए हैं। दोनों ने पिछले हफ्ते ही इस कंपनी के लिए गैर बाध्यकारी बोलियां लगाई हैं। सौदे की करीबी जानकारी रखने वाले एक बैंकर ने बताया कि इस खरीद के लिए रकम के वास्ते […]
अमेरिकी ग्लार्जिन बाजार में प्रमुख हिस्सेदारी पर नजर
बीएस बातचीत अपने बायोलॉजिक्स कारोबार के दमदार प्रदर्शन और अमेरिकी बाजार में इंटरचेंजेबल बायोसिमिलर इंसुलिन ग्लार्जिन की बढ़ती बाजार हिस्सेदारी से उत्साहित दवा कंपनी बायोकॉन बायोलॉजिक्स की नजर कहीं अधिक बाजार हिस्सेदारी हासिल करने पर है। बायोकॉन बायोलॉजिक्स के डिप्टी सीईओ श्रीहास ताम्बे ने सोहिनी दास से बातचीत में बताया कि किस प्रकार कंपनी अब […]
ऐक्सिस बैंक का मिलाजुला प्रदर्र्शन
बंबई स्टॉक एक्सचेंज पर ऐक्सिस बैंक का शेयर शुक्रवार को 6.5 फीसदी लुढ़कर 729 रुपये पर बंद हुआ। वित्त वर्ष 2021-22 की चौथी तिमाही में मार्जिन पर दबाव और शुद्ध ब्याज आय (एनआईआई) में उम्मीद से कम वृद्धि होने के कारण निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई। इसके मुकाबले बेंचमार्क एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स में महज 0.8 […]
एडलवाइस एआरसी 1,200 करोड़ रुपये के डूबते कर्ज खरीदेगी
एडलवाइस ऐसेट रीकंस्ट्रक्शन कंपनी लिमिटेड (एडलवाइस एआरसी) की योजना मौजूदा वित्त वर्ष में विशेष तौर पर खुदरा क्षेत्र के फंसे कर्ज की खरीद पर 1,200 करोड़ रुपये के निवेश की है। कारोबारी माहौल में सुधार के साथ कंपनी ने वित्त वर्ष 2023 में 5,000 से 6,000 करोड़ रुपये की रिकवरी का अनुमान लगाया है। मार्च […]
कोविड से इतर दवाओं के लिए भी फास्ट-ट्रैक मंजूरी की तैयारी
घरेलू दवा उद्योग ने केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) से आग्रह किया है कि कोविड-19 वैश्विक महामारी के दौरान टीका अथवा कोविड उपचार की दवाओं के लिए अपनाई गई फास्ट-ट्रैक मंजूरी प्रक्रिया का विस्तार गैर-कोविड दवाओं तक भी किया जाए। विभिन्न उद्योग सूत्रों ने इस खबर की पुष्टि की है। बिजनेस स्टैंडर्ड से बात […]
बोधि ट्री सिस्टम्स करेगी एलन में निवेश
रिलायंस और वायकॉम 18 के बाद जेम्स मर्डोक की ल्यूपा सिस्टम्स एवं उदय शंकर के प्लेटफॉर्म बोधि ट्री सिस्टम्स ने परीक्षा की तैयारी कराने वाली भारत की सबसे बड़ी कंपनी तैयार करने के लिए एलन करियर इंस्टीट्यूट के साथ एक रणनीतिक साझेदारी में 60 करोड़ डॉलर यानी करीब 4,500 करोड़ रुपये का निवेश किया है। […]
हमारा काम है रुपे को सभी तक पहुंचाना : प्रवीणा राय
बीएस बातचीत भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपसीआई) की मुख्य परिचालन अधिकारी प्रवीणा राय ने सुब्रत पांडा से रुपे की यात्रा व भारत में खुदरा भुगतान व निपटान की प्रमुख संस्था के लक्ष्यों के बारे में बात की। प्रमुख अंश… डेबिट कार्ड के बाजार में रुपे की उल्लेखनीय हिस्सेदारी है। इसका मकसद क्रेडिट कार्ड में व्यापक […]
भारत के पास खाद्य तेल का पर्याप्त स्टॉक
सरकार ने उम्मीद जताई है कि पाम तेल निर्यात पर इंडोनेशिया के प्रतिबंध से उत्पन्न फौरी संकट से निपटने के लिए भारत के पास खाद्य तेल का पर्याप्त स्टॉक है। आज जारी एक बयान में सरकार ने कहा कि देश में फिलहाल खाद्य तेल का करीब 21 लाख टन स्टॉक में है, जबकि 12 लाख […]
चिप में बड़े निवेश की तैयारी
अंतरराष्ट्रीय सेमीकंडक्टर कंसोर्टियम आईएसएमसी चिप निर्माण संयंत्र लगाने के लिए कर्नाटक में करीब 3 अरब डॉलर (22,900 करोड़ रुपये) का निवेश करेगा। कर्नाटक सरकार ने रविवार को इस राज्य में किए जाने वाले इस निवेश की पुष्टि की है। यह निवेश 65एनएम अनालॉक सेमीकंडक्टर फैब्रिकेशन संयंत्र के लिए किया जाएगा। आईएसएमसी ने मैसूर के कोचाहल्ली […]
