बिक्री, मार्जिन सुधार से मारुति की बढ़ेगी रफ्तार
भारत की सबसे बड़ी यात्री कार निर्माता मारुति सुजूकी इंडिया (एमएसआईएल) के लिए वृद्घि परिदृश्य सकारात्मक हो रहा है। जहां मजबूत बिक्री और कीमत वृद्घि से उसे राजस्व बढ़ाने में मदद मिलेगी, वहीं जिंस कीमतों में नरमी और कर्ज स्तर में सुधार का परिचालन मुनाफा मार्जिन पर भविष्य में सकारात्मक असर पडऩे की संभावना है। […]
ब्लेंडेड जींस बनाने की सोच रही डेनिम कंपनियां
कपास की कीमतें कुछ महीने में दोगुनी से अधिक हुई हैं और इसमें कमी आने के कोई आसार नहीं दिख रहे हैं जिसकी वजह से डेनिम निर्माताओं को ब्लेंडेड जींस के लिए मिश्रित कपड़ों पर दोबारा विचार करना पड़ सकता है। इसका मतलब यह है कि पुरानी जींस अब कम ही दिखेंगी जो लगभग 100 […]
दोबारा संतुलन आवश्यक
गत सप्ताह जारी हुई भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की मुद्रा एवं वित्त संबंधी नयी रिपोर्ट (आरसीएफ) में वृहद आर्थिक प्रबंधन का एक काबिलेतारीफ विश्लेषण आधारित आकलन पेश किया गया है जिसमें नीतिगत हस्तक्षेप का मध्यम अवधि का खाका मौजूद है। हालांकि यह रिपोर्ट केंद्रीय बैंक का आधिकारिक रुख प्रकट नहीं करती लेकिन फिर भी नीति […]
केंद्र राज्य टकराव में बनी आपसी विनाश की दशा
इन दिनों स्कूली बच्चे बेहद स्मार्ट हैं लेकिन अगर वे नहीं भी होते तो भी वे आपको बता देते कि अंतरराष्ट्रीय सामरिक मामलों में एमएडी सिद्धांत का क्या अर्थ है। यह है म्युचुअली एश्योर्ड डिस्ट्रक्शन (आपसी विनाश की सहमति)। यानी अगर एक देश दूसरे के खिलाफ परमाणु हथियार का इस्तेमाल करे तो तो जवाब में […]
भारत में मुश्किल हालात के बीच नई रणनीति पर अमल करते विदेशी बैंक
मार्च महीने की बात है। सिटीबैंक इंडिया ने ऐक्सिस बैंक को अपनी उपभोक्ता परिसंपत्तियों की बिक्री करने की जब घोषणा की उससे ठीक एक सप्ताह पहले ही हॉन्गकॉन्ग ऐंड शांघाई बैंकिंग कॉर्प, इंडिया (एचएसबीसी इंडिया) ने प्रमुख आर्थिक अखबार में आधे पन्ने का विज्ञापन दिया। इस विज्ञापन में एक सवाल पूछा गया, ‘शहर से परे […]
गर्मी जनित बीमारियों पर राज्यों को निर्देश
देश में भीषण गर्मी और गर्म हवाओं के प्रकोप के बीच केंद्र सरकार ने सभी राज्यों को गर्मी से होने वाली बीमारियों की रोकथाम के लिए कदम उठाने के लिए कहा है। केंद्र ने सभी राज्यों को ऐसी बीमारियों से निपटने के लिए मुस्तैद रहने की हिदायत दी है। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने इस संबंध […]
‘सैन्य अभियान की उच्च स्तरीय तैयारी प्राथमिकता’
पूर्वी लद्दाख में चीन के साथ जारी गतिरोध के बीच नवनियुक्त थलसेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने रविवार को कहा कि वर्तमान और भविष्य की सुरक्षा चुनौतियों का सामना करने के लिए सैन्य अभियान की अत्यंत उच्च स्तरीय तैयारी सुनिश्चित करना उनकी सबसे उच्च प्राथमिकता होगी। जनरल पांडे ने यह भी कहा कि वह थलसेना […]
यूरोपीय देशों से साझेदारी बढ़ाने पर बात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जर्मनी, डेनमार्क और फ्रांस की तीन दिवसीय यात्रा से पहले भारत ने रविवार को एक बार फिर यूक्रेन में युद्ध समाप्त करने और संघर्ष का समाधान बातचीत एवं कूटनीति के जरिये निकालने पर जोर दिया। उसने कहा कि इस संकट पर उसके (भारत) रुख की सहयोगी देशों ने सराहना की है। […]
अब और रेलगाडिय़ां नहीं होंगी रद्द
भारतीय रेलवे ने कोयला ढुलाई की खातिर मालगाडिय़ों की सुगम आवाजाही के लिए और यात्री ट्रेन रद्द नहीं करने का फैसला किया है। रेलवे पिछले सप्ताह रद्द की गईं ट्रेनों को धीरे-धीरे बहाल करेगा। इसका मानना है कि अब कोयले की आपूर्ति सामान्य स्तर पर पहुंच रही है, इसलिए विशेष उपायों की जरूरत नहीं है। […]
चढ़ते पारे के बीच बिजली संकट दूर करने में जुटे केंद्र और राज्य
तपती गर्मियों का मौसम जल्दी आने और औद्योगिक एवं कृषि गतिविधियों में तेजी के बीच कोयले की किल्लत होने से देश बीते छह साल में सबसे विषम बिजली संकट का सामना कर रहा है। केंद्र और राज्य स्थिति को संभालने का प्रयास कर रहे हैं और मौजूदा संकट के लिए एक-दूसरे पर आरोप भी लगा […]
