Signature Global ने IPO के लिए प्रति शेयर 366-385 रुपये का प्राइस बैंड किया तय
रियल्टी कंपनी सिग्नेचर ग्लोबल (इंडिया) लिमिटेड (Signature Global India) ने गुरुवार को कहा कि उसने अपने 730 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) के लिए प्रति शेयर 366-385 रुपये का मूल्य दायरा तय किया है। कंपनी की ओर से जारी बयान के अनुसार, आईपीओ 20 सितंबर को खुलेगा और 22 सितंबर को बंद होगा। […]
FADA ने कम कीमत वाले टू व्हीलर के लिए GST रेट को घटाकर 18 प्रतिशत करने की मांग की
वाहन डीलर संघों के महासंघ (FADA) के एक प्रतिनिधिमंडल ने कम कीमत वाले दोपहिया वाहनों पर माल एवं सेवा कर (जीएसटी) दर को 28 से घटाकर 18 प्रतिशत करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह खंड कोविड-19 वैश्विक महामारी के प्रभावों से अभी तक उबर नहीं पाया है। ‘ऑटो रिटेल कॉन्क्लेव’ में फाडा […]
Modi in MP: विपक्षी ‘घमंडिया’ गठबंधन के नेताओं ने सनातन संस्कारों व परंपराओं को समाप्त करने की ठानी – पीएम
PM Modi in MP: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने विपक्षी गठबंधन इंडियन नेशनल डेवलपमेंट इंक्लूसिव अलायंस ‘इंडिया’ को ‘घमंडिया’ गठबंधन करार देते गुरुवार को आरोप लगाया कि इसके नेताओं ने सनातन संस्कारों और परंपराओं को समाप्त करने का संकल्प लिया है। यहां एक कार्यक्रम के दौरान 50,800 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की […]
Fitch ने FY24 के लिए भारत के ग्रोथ अनुमान को 6.3 प्रतिशत पर रखा बरकरार
Fitch Ratings ने गुरुवार को चालू वित्त वर्ष के लिए भारत के वृद्धि अनुमान को 6.3 प्रतिशत पर बरकरार रखते हुए कहा कि कड़ी मौद्रिक नीति तथा निर्यात में कमजोरी के बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था में लचीलापन दिख रहा है, हालांकि अल नीनो के खतरे पर साल के अंत में मुद्रास्फीति का अनुमान बढ़ाया गया। चालू […]
Sun Pharma की इकाई ने स्ट्रोक के इलाज की दवा के लिए अमेरिका स्थित कंपनी के साथ किया लाइसेंसिंग समझौता
सन फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज (Sun Pharmaceutical Industries) की पूर्ण स्वामित्व वाली एक अनुषंगी इकाई ने भारत में सेरेब्रल इस्केमिक स्ट्रोक के इलाज के वास्ते इस्तेमाल की जाने वाली दवा के व्यावसायीकरण के लिए अमेरिका स्थित फार्माज़ इंक के साथ समझौता किया है। मुंबई स्थित दवा कंपनी की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, कंपनी की […]
Asia Cup: भारत की तरफ से बांग्लादेश के खिलाफ कुछ संभावित खिलाड़ियों को आजमाने की उम्मीद
Asia Cup 2023, India v Bangladesh: फाइनल में जगह पक्की कर चुकी भारतीय टीम शुक्रवार को यहां एशिया कप के ‘सुपर फोर’ मैच में पहले ही बाहर हो चुकी बांग्लादेश के खिलाफ अपने संभावित खिलाड़ियों को आजमाना चाहेगी। रोहित शर्मा की अगुआई वाली टीम गहराई से सोचेगी कि India v Bangladesh मुकाबले में अपनी पहली […]
WPI Inflation: थोक महंगाई दर में लगातार पांचवे महीने गिरावट, अगस्त में जीरो से 0.52% नीचे
थोक मुद्रास्फीति में लगातार पांचवे माह अगस्त में गिरावट आई और यह शून्य से 0.52 प्रतिशत नीचे रही। थोक मूल्य सूचकांक (WPI) आधारित मुद्रास्फीति अप्रैल से शून्य से नीचे बनी है। जुलाई में यह शून्य से नीचे 1.36 प्रतिशत थी, जबकि अगस्त 2022 में यह 12.48 प्रतिशत रही थी। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, अगस्त में […]
Adani Group ने ग्रीन हाइड्रोजन की मार्केटिंग के लिए जापानी कंपनी Cova से मिलाया हाथ
अदाणी समूह (Adani Group) ने जापान, ताइवान और हवाई के बाजारों में हरित हाइड्रोजन की बिक्री के लिए जापानी समूह कोवा समूह के साथ संयुक्त उद्यम की गुरुवार को घोषणा की। संयुक्त उद्यम में अदाणी और कोवा की 50-50 प्रतिशत हिस्सेदारी होगी। उद्योगपति गौतम अदाणी नीत समूह भारत में पूरी तरह से एकीकृत हरित हाइड्रोजन […]
त्यौहारी सीजन से पहले, नेपाल भारत से करेगा 20000 टन चीनी इम्पोर्ट
नेपाल सरकार घरेलू मांग को पूरा करने के लिए विजयादशमी और दीपावली सहित आगामी त्योहारों से पहले भारत से 20,000 मीट्रिक टन (एमटी) चीनी आयात करेगा। उद्योग, वाणिज्य एवं आपूर्ति मंत्रालय ने वित्त मंत्रालय से स्थानीय मांग को पूरा करने के लिए 60,000 मीट्रिक टन चीनी आयात करने के लिए सीमा शुल्क छूट देने का […]
फिनटेक प्लेटफॉर्म CredAble कई देशों में बढ़ाएगा पहुंच, कंपनी ने वैश्विक बाजारों में विस्तार की घोषणा की
छोटे एवं मध्यम उद्यमों के लिए कार्यशील पूंजी ऋण सुविधा मंच (Working capital loan facilitating platform) क्रेडएबल (CredAble) ने सिंगापुर, संयुक्त अरब अमीरात (UAE), ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया सहित वैश्विक विस्तार की घोषणा की है। यह विस्तार वैश्विक वित्तीय सेवा संपर्क को नया आकार देने के लिए इन देशों में कंपनी की उन्नत बैंकिंग-ए-ए-सर्विस (BaaS) पेश […]









