facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Sun Pharma की इकाई ने स्ट्रोक के इलाज की दवा के लिए अमेरिका स्थित कंपनी के साथ किया लाइसेंसिंग समझौता

Advertisement

समझौते की शर्तों के तहत सन फार्मा को भारत में टायवलजी ब्रांड नाम के तहत सोवेटेलटाइड के विपणन का अधिकार दिया गया है।

Last Updated- September 14, 2023 | 2:02 PM IST
Sun Pharma Q4 Results

सन फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज (Sun Pharmaceutical Industries) की पूर्ण स्वामित्व वाली एक अनुषंगी इकाई ने भारत में सेरेब्रल इस्केमिक स्ट्रोक के इलाज के वास्ते इस्तेमाल की जाने वाली दवा के व्यावसायीकरण के लिए अमेरिका स्थित फार्माज़ इंक के साथ समझौता किया है।

मुंबई स्थित दवा कंपनी की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, कंपनी की पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनियों में से एक ने देश में प्रथम श्रेणी की नवोन्वेषी दवा, टायवलजी के व्यावसायीकरण के लिए अमेरिका स्थित बायोफार्मास्युटिकल कंपनी के साथ एक लाइसेंस समझौता किया है। संभावित वैश्विक उपयोग के लिए फार्माज़ द्वारा बनाई गई ‘सोवेटेलटाइड’ के सेरेब्रल इस्केमिक स्ट्रोक के इलाज के लिए कारगार होने के संकेत मिले हैं।

कंपनी के अनुसार, समझौते की शर्तों के तहत सन फार्मा को भारत में टायवलजी (सोवेटेलटाइड) ब्रांड नाम के तहत सोवेटेलटाइड के विपणन का अधिकार दिया गया है। फार्माज़ रॉयल्टी सहित अग्रिम तथा महत्वपूर्ण भुगतान का हकदार होगा।

यह भी पढ़ें : Adani Group ने ग्रीन हाइड्रोजन की मार्केटिंग के लिए जापानी कंपनी Cova से मिलाया हाथ

सन फार्मा इंडिया बिजनेस की मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) कीर्ति गनोरकर ने कहा , ‘‘ भारत में टायवलजी के लिए किए गए तीसरे चरण के क्लिनिकल परीक्षण ने इस्केमिक स्ट्रोक के न्यूरोलॉजिकल परिणामों में सांख्यिकीय तथा नैदानिक ​​रूप से सार्थक सुधार दिखा है।’’

फार्माज़ के निदेशक मंडल के अध्यक्ष अनिल गुलाटी ने कहा, ‘‘ मेरा मानना है कि सेरेब्रल इस्केमिक स्ट्रोक वाले रोगियों के लिए टायवलजी के विपणन के वास्ते फार्माज़ के लिए सन फार्मा सबसे सही भागीदार है।’’

यह भी पढ़ें : फिनटेक प्लेटफॉर्म CredAble कई देशों में बढ़ाएगा पहुंच, कंपनी ने वैश्विक बाजारों में विस्तार की घोषणा की

Advertisement
First Published - September 14, 2023 | 2:02 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement