पॉजिटिव बना हुआ है आवास क्षेत्र का मांग परिदृश्य: DLF चेयरमैन
रियल एस्टेट कंपनी डीएलएफ (DLF) के चेयरमैन राजीव सिंह देश के आवास क्षेत्र को लेकर उत्साहित हैं और उन्हें उम्मीद है कि तेजी से शहरीकरण, बेहतर संभावनाओं और घर की चाहत के कारण बिक्री की रफ्तार मजबूत बनी रहेगी। सिंह ने यह भी कहा कि इस क्षेत्र में भरोसेमंद और संगठित रियल एस्टेट कंपनियों की […]
मेकोंग क्षेत्र में शांति, समृद्धि भारत की ‘Act East Policy’ में अहम भूमिका निभाती है : जयशंकर
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने रविवार को कहा कि मेकोंग क्षेत्र में शांति और समृद्धि भारत की ‘एक्ट ईस्ट नीति’ के तहत क्षेत्र के सभी देशों के लिए सुरक्षा और विकास के दृष्टिकोण को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। यहां 12वीं मेकोंग गंगा सहयोग (MGC) तंत्र की बैठक में जयशंकर ने कहा कि […]
कैसा रहेगा 2023 का मानसून सत्र? 23 दिनों में पारित होने हैं 21 नए विधेयक
संसद के 20 जुलाई से शुरू हो रहे मानसून सत्र के हंगामेदार रहने के आसार हैं। एक ओर जहां सत्ता पक्ष महत्वपूर्ण विधेयकों को पारित कराने का प्रयास करेगा, वहीं दूसरी ओर विपक्ष मणिपुर हिंसा, रेल सुरक्षा, महंगाई और अदाणी मामले पर जेपीसी गठित करने की मांग सहित अन्य मुद्दों पर सरकार को घेरने की […]
अब बैंकों को अपनी वेबसाइट और पोर्टल पर डिस्प्ले करना होगा Logo और QR Code: DICGC
जमा बीमा एवं ऋण गारंटी निगम (DICGC) ने सभी बैंकों से 31 अगस्त तक अपनी वेबसाइट और इंटरनेट बैंकिंग पोर्टल पर अपना लोगो और क्यूआर कोड (QR Code) प्रमुखता से प्रदर्शित करने को कहा है। DICGC ने जमा बीमा योजना के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए ऐसा कहा है। बैंकों में पांच लाख […]
लक्ष्य सेन अमेरिकी ओपन से बाहर, सेमीफाइनल में फेंग से हारे
भारत के स्टार खिलाड़ी लक्ष्य सेन को अमेरिकी ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के पुरुष एकल के सेमीफाइनल में चीन के ऑल इंग्लैंड चैंपियन ली शी फेंग से संघर्षपूर्ण मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण पदक विजेता और यहां तीसरी वरीयता प्राप्त सेन दूसरी वरीयता प्राप्त फेंग के खिलाफ 17-21, 24-22, 17-21 […]
G20: सीतारमण का AIIB को सुझाव – इन्फ्रास्ट्रक्चर की जरूरतों के लिए अपनाएं इनोवेटिव फाइनैंसिंग
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को एशियाई अवसंरचना निवेश बैंक (Asian Infrastructure Investment Bank-AIIB) को सदस्य देशों की इन्फ्रास्ट्रक्चर की जरूरतों को पूरा करने के लिए इनोवेटिव फाइनैंसिंग तरीके अपनाने का सुझाव दिया। सीतारमण ने G20 के वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंक के गवर्नरों की तीसरी बैठक से इतर गांधीनगर में AIIB के अध्यक्ष […]
जून में भारत के स्टील आयात में चीन, वियतनाम का हिस्सा बढ़ा
चीन और वियतनाम जैसे देशों का भारत के जून, 2023 के 4.84 लाख टन के स्टील आयात में हिस्सा सालाना आधार पर बढ़ा है। आधिकारिक आंकड़ों से यह जानकारी मिली है। स्टील मंत्रालय ने कहा कि जून में भारत का कुल स्टील आयात मासिक आधार पर 5.9 प्रतिशत और जून, 2022 की तुलना में 7.6 […]
भारत आईं अमेरिकी वित्त मंत्री ने की चीन से व्यापार की वकालत, कहा- अर्थव्यवस्था के लिए दोनों देश अहम
अमेरिका की वित्त मंत्री जेनेट येलेन ने रविवार को कहा कि वैश्विक अर्थव्यवस्था की जरूरतों को पूरा करना अमेरिका और चीन की साझा जिम्मेदारी है और जब तक दोनों देश सहयोग नहीं करते, तब तक वैश्विक चुनौतियों से निपटने में किसी भी प्रगति की कल्पना करना मुश्किल है। गांधीनगर के महात्मा मंदिर में G-20 देशों […]
इस बार नहीं रुलाएगा प्याज, सरकार ने ‘बफर स्टॉक’ के लिए तीन लाख टन प्याज खरीदा
सरकार ने चालू वित्त वर्ष में ‘बफर स्टॉक’ (भंडारण) के लिए 20 प्रतिशत अधिक यानी कुल तीन लाख टन प्याज खरीदा है। उपभोक्ता मामलों के सचिव रोहित सिंह ने रविवार को बताया कि सरकार प्याज को अधिक समय तक सुरक्षित रखने के लिए भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (बार्क) के साथ काम कर रही है। प्याज […]
Mutual Fund: शानदार रिटर्न से बढ़ा स्मॉल-कैप का रुतबा, 11,000 करोड़ रुपये का हुआ इनवेस्टमेंट
निवेशक अब बड़ी कंपनियों (लार्ज-कैप) की तुलना में छोटी कंपनियों (स्मॉल-कैप) में निवेश करने वाले म्यूचुअल फंड को तरजीह दे रहे हैं और उन्होंने अप्रैल-जून तिमाही में इन योजनाओं में करीब 11,000 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश किया है। विश्लेषकों ने बताया कि ऐसा इसलिए है क्योंकि फंड मैनेजर बड़ी कंपनियों में पैसे लगाकर बेहतरीन […]









