facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

G20: सीतारमण का AIIB को सुझाव – इन्फ्रास्ट्रक्चर की जरूरतों के लिए अपनाएं इनोवेटिव फाइनैंसिंग

Advertisement

वित्त मंत्री ने G20 में भारत की अध्यक्षता का समर्थन करने के लिए AIIB की सराहना की

Last Updated- July 16, 2023 | 4:36 PM IST
G20: Sitharaman suggested to AIIB, said- adopt innovative financing for infrastructure needs
Reuters

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को एशियाई अवसंरचना निवेश बैंक (Asian Infrastructure Investment Bank-AIIB) को सदस्य देशों की इन्फ्रास्ट्रक्चर की जरूरतों को पूरा करने के लिए इनोवेटिव फाइनैंसिंग तरीके अपनाने का सुझाव दिया।

सीतारमण ने G20 के वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंक के गवर्नरों की तीसरी बैठक से इतर गांधीनगर में AIIB के अध्यक्ष जिन जिन लिकुन से मुलाकात की और वर्तमान वैश्विक विकासात्मक चुनौतियों से निपटने में AIIB सहित बहुपक्षीय विकास बैंकों (MDB) की भूमिका पर चर्चा की।

वित्त मंत्रालय ने ट्वीट किया, ‘भारत और AIIB से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करते हुए वित्त मंत्री ने सुझाव दिया कि AIIB को सदस्य देशों की बुनियादी ढांचों से संबंधित जरूरतों को पूरा करने के लिए इनोवेटिव फाइनैंसिंग और फाइनैंसिंग उपायों का उपयोग करना चाहिए।’

वित्त मंत्री ने G20 में भारत की अध्यक्षता का समर्थन करने के लिए AIIB की सराहना की। उन्होंने बहुपक्षीय विकास बैंकों में सुधार और सभी MDB में सहयोग और समन्वय के महत्व पर प्रकाश डाला।

ट्वीट में कहा गया, ‘वित्त मंत्री ने उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और भारत के अन्य सीमावर्ती राज्यों में शासन, कर्मियों और भारतीय परियोजनाओं की मंजूरी से संबंधित महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी चर्चा की।’

Advertisement
First Published - July 16, 2023 | 4:36 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement