FPI का बढ़ा रुझान, मार्च में अब तक शेयरों में 38,000 करोड़ रुपये का निवेश
विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने इस महीने अबतक भारतीय शेयर बाजारों में 38,000 करोड़ रुपये से अधिक डाले हैं। वैश्विक आर्थिक परिदृश्य में सुधार और घरेलू मोर्चे पर मजबूत वृहद आर्थिक परिदृश्य के बीच एफपीआई भारतीय शेयर बाजारों में निवेश कर कर रहे हैं। डिपॉजिटरी के आंकड़ों के अनुसार, इससे पहले फरवरी में एफपीआई ने […]
होली के दौरान सस्ते हुए तेल-तिलहन, बढ़ेगा ‘सॉफ्ट आयल’ का आयात
देश की प्रमुख मंडियों में सरसों की नई फसल की आवक बढ़ने के बीच बीते सप्ताह देश के तेल-तिलहन बाजारों में सभी तेल-तिलहनों पर दबाव रहा और इनकी कीमतें हानि दर्शाती बंद हुईं। बाजार के जानकार सूत्रों ने कहा कि समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान मंडियों में लगभग 13 लाख से 16 लाख बोरी तक सरसों […]
भारत और पाकिस्तान के व्यापार संबंध हो सकते हैं बहाल, ‘गंभीरता’ से विचार कर रही पाक सरकार
पाकिस्तान ‘गंभीरता’ के साथ भारत से व्यापार संबंधों को फिर बहाल करने पर विचार कर रहा है। विदेश मंत्री मुहम्मद इसहाक डार ने यह बात कही है। उनका यह बयान पड़ोसी देश के साथ राजनयिक रुख में संभावित बदलाव का संकेत देता है। भारत के साथ पाकिस्तान के व्यापार संबंध अगस्त, 2019 से निलंबित हैं। […]
ED की हिरासत से सरकार चला रहे केजरीवाल, पानी से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के दिए निर्देश
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हिरासत में रहकर सरकार चलाने के दौरान अपना पहला निर्देश देते हुए जल मंत्री आतिशी को शहर के कुछ इलाकों में पानी एवं सीवर से संबंधित समस्याओं को हल करने के लिए कहा। आतिशी ने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि शनिवार देर […]
Delhi weather Update: होली पर बारिश की फुहारों से सुहाना हो सकता है मौसम
राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को न्यूनतम तापमान 16.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और मौसम विभाग ने हल्की बारिश का पूर्वानुमान जताया है। सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता 70 प्रतिशत दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता […]
‘आप’ के प्रदर्शन के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा बढ़ाई
आम आदमी पार्टी (आप) के नेताओं और कार्यकर्ताओं के रविवार को राष्ट्रीय राजधानी में प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। ‘आप’ ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा बृहस्पतिवार को पार्टी प्रमुख और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ कैंडल मार्च निकालने और […]
गाजा में अधिक से अधिक सहायता भेजने की आवश्यकता है: एंतोनियो गुतारेस
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने गाजा जाने का इंतजार कर रहे ट्रकों की लंबी कतार के पास खड़े होकर शनिवार को कहा कि यह गाजा को अधिक से अधिक मात्रा में जीवनरक्षक सहायता देने का समय है और उन्होंने इजराइल एवं हमास के बीच तत्काल संघर्ष विराम का आग्रह किया। संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने […]
ई-कॉमर्स कंपनी Amazon India ने विक्रेता शुल्क संरचनाओं को संशोधित किया
ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन (Amazon) ने शनिवार को कहा कि वह मुद्रास्फीति (inflation) और ब्याज दरों के साथ ही उद्योग में प्रचलित शुल्क संरचनाओं के अनुरूप अपने विक्रेता शुल्क को संशोधित कर रही है। कंपनी सात अप्रैल से अपने मार्केटप्लेस ‘अमेजन डॉट इन’ पर विक्रेताओं के लिए अपनी शुल्क संरचना को संशोधित कर रही है। इसमें […]
24 मार्च : आज के ही दिन पूरे देश में हुआ था लॉकडाउन का ऐलान, 500 के पार थी कोरोना संक्रमितों की संख्या
देश और दुनिया के इतिहास में यूं तो कई महत्वपूर्ण घटनाएं 24 मार्च की तारीख के नाम दर्ज हैं लेकिन तीन बरस पहले 24 मार्च को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोरोना के कहर के कारण देशभर में लॉकडाउन लगाने की घोषणा करके इस दिन को इतिहास में जगह बनाने की एक बड़ी वजह दे दी। […]
लोकसभा चुनाव से पहले हिप्र में कांग्रेस को झटका! पार्टी के 6 बागी नेता समेत नौ पूर्व विधायक हुए भाजपा में शामिल
हिमाचल प्रदेश में लगातार बढ़ते राजनीतिक संकट के बीच कांग्रेस के छह पूर्व विधायक शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। उन्हें कांग्रेस के एक व्हिप की अवज्ञा करने के बाद विधायक पद से अयोग्य करार दिया गया था। वे केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और […]









