facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

गाजा में अधिक से अधिक सहायता भेजने की आवश्यकता है: एंतोनियो गुतारेस

Advertisement

उन्होंने पत्रकारों से कहा कि मानवीय संघर्ष विराम और बंधकों की रिहाई एक साथ होनी चाहिए।

Last Updated- March 24, 2024 | 9:18 AM IST
UN Chief Antonio Guterres on US Iran War:

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने गाजा जाने का इंतजार कर रहे ट्रकों की लंबी कतार के पास खड़े होकर शनिवार को कहा कि यह गाजा को अधिक से अधिक मात्रा में जीवनरक्षक सहायता देने का समय है और उन्होंने इजराइल एवं हमास के बीच तत्काल संघर्ष विराम का आग्रह किया।

संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने गाजा के रफह शहर के निकट मिस्र की सीमा में यह बात कही। इजराइल तमाम चेतावनियों के बावजूद रफह में जमीनी हमला शुरू करने की योजना पर काम कर रहा है। गाजा की आधी से ज्यादा आबादी ने वहां शरण ले रखी है। गुतारेस ने कहा कि आगे कोई भी हमला हालात को और भी बदतर बना देगा। उन्होंने कहा कि हालात सिर्फ फलस्तीनी नागरिकों के लिए बदतर नहीं होंगे, बल्कि बंधकों और क्षेत्र के सभी लोगों के लिए भी बदतर होंगे। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में तत्काल संघर्ष विराम के लिए अमेरिका प्रयोजित प्रस्ताव पर सहमति नहीं बनने के एक दिन बाद यह बात कही। गुतारेस ने गाजा में सहायता सामग्री पहुंचाने में आ रही दिक्कतों को बार-बार रेखांकित किया जिसके लिए अंतरराष्ट्रीय राहत एजेंसी इजराइल को जिम्मेदार ठहरा रही हैं।

उन्होंने कहा, “ हम मायूसी देख रहे हैं.. सीमा के एक ओर रुके हुए ट्रकों की लंबी कतार है और दूसरी तरफ भुखमरी का साया।” मिस्र के उत्तर सिनाई प्रांत के गवर्नर अब्देल फादिल शौशा ने एक बयान में कहा कि करीब सात हजार ट्रक मिस्र से गाजा में प्रवेश करने का इंतजार कर रहे हैं। गुतारेस ने कहा कि इज़राइल को गाजा तक मानवीय वस्तुओं की पहुंच सुनिश्चित कर अपनी दृढ़ प्रतिबद्धता दिखानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि इसी के साथ रमजान की करूणा की भावना के तहत सभी बंधकों को तत्काल छोड़ा जाए। बाद में उन्होंने पत्रकारों से कहा कि मानवीय संघर्ष विराम और बंधकों की रिहाई एक साथ होनी चाहिए। माना जाता है कि सात अक्टूबर को इज़राइल पर हमले के बाद हमास अपने साथ करीब 100 लोगों को बंधक बना कर ले गया गया था।

गुतारेस की टिप्पणियों के बारे में पूछे जाने पर इज़राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय ने विदेश मंत्री इज़राइल काट्ज के एक सोशल मीडिया पोस्ट का हवाला दिया, जिसमें संयुक्त राष्ट्र प्रमुख पर विश्व निकाय को “यहूदी और और इज़राइल विरोधी” बनने की अनुमति देने का आरोप लगाया गया।

Advertisement
First Published - March 24, 2024 | 9:18 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement