facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

8 भारतीय कंपनियां पहले से कर रहीं Tesla को सप्लाई

Advertisement

कई और आपूर्तिकर्ता भारत में टेस्ला के प्रवेश की राह देख रहे हैं

Last Updated- April 16, 2024 | 10:18 PM IST
Elon Musk

टेस्ला कारों में अब बड़ी संख्या में भारत में बने पुर्जों का इस्तेमाल किया जा रहा है। देश में संयंत्र स्थापित करने का निर्णय लेने से काफी पहले ईलॉन मस्क द्वारा संचालित कंपनी के लिए भारत आयात का पसंदीदा देश था। ब्लूमबर्ग सप्लायर के आंकड़ों के अनुसार कम से कम आठ भारतीय आपूर्तिकर्ता पहले से ही अमेरिका इस इलेक्ट्रिक वाहन दिग्गज के साथ काम कर रहे हैं।

माना जाता है कि यह वैश्विक दिग्गज भारत से एक से दो अरब डॉलर मूल्य के वाहन पुर्जे ले रही है। केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने पिछले साल सितंबर में कहा था कि टेस्ला ने साल 2022 में भारत से लगभग एक अरब डॉलर के वाहन पुर्जे खरीदे और साल 2023 में पुर्जा खरीद दोगुनी करने की योजना है।

ब्लूमबर्ग सप्लायर की सूची के अनुसार कंपनी की पांच से छह वाहन पुर्जा आपूर्तिकर्ता हैं, जिनमें संवर्धन मदरसन इंटरनैशनल, सुप्रजीत इंजीनियरिंग, सोना बीएलडब्ल्यू, प्रिसिजन फोर्जिंग्स, वैरोक इंजीनियरिंग और बॉश लिमिटेड शामिल हैं। इसके अलावा हिंडाल्को इंडस्ट्रीज (धातु और खनन के लिए), गुडलक इंडिया (इस्पात के लिए) और वैलिएंट कम्युनिकेशन (प्रौद्योगिकी हार्डवेयर के लिए) भी टेस्ला के वैश्विक पारिस्थितिकी तंत्र का हिस्सा हैं।

ऐसी अन्य आपूर्तिकर्ता भी हैं, जो ब्लूमबर्ग की सूची में शामिल नहीं हैं। इनमें वे समूह भी शामिल हैं, जिनके साथ टेस्ला भारत में अपने प्रवेश से पहले ही बातचीत कर रही है। हालांकि बिजनेस स्टैंडर्ड ने इन सभी कंपनियों से संपर्क किया, लेकिन खबर लिखे जाने तक इनमें से किसी ने भी सवालों का जवाब नहीं दिया। टेस्ला को भेजे गए ईमेल का भी खबर लिखे जाने तक कोई जवाब नहीं आया।

ऑटोमोटिव कंपोनेंट मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एसीएमए) के महानिदेशक विन्नी मेहता ने कहा ‘जो कोई भी आपूर्ति कर रहा है, उसके साथ नॉन-डिसक्लोजर समझौता है। एसीएमए के नजरिये से हम मौजूदा ओईएम की तरफ से देश में आने वाले किसी भी नए निवेश का स्वागत करते हैं। केंद्र सरकार अपनी नई नीति में स्थानीयकरण के संबंध में मार्गदर्शन कर रही है।’

जिन कंपनियों का उल्लेख किया गया है, उनमें से एक कंपनी के सूत्र ने कहा ‘भारत में आने वाला कोई भी ग्राहक सभी वाहन कंपनियों के आपूर्तिकर्ताओं के लिए अच्छी बात है। इसके अलावा और ज्यादा नौकरियां भी पैदा होंगी।’ हालांकि सूत्र ने यह खुलासा नहीं किया कि वे टेस्ला को आपूर्ति करते हैं या नहीं।

Advertisement
First Published - April 16, 2024 | 10:18 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement