facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Three-Wheeler Market: तिपहिया बाजार में 2026 तक बनी रहेगी तेजी, 8% तक की वृद्धि की उम्मीद

Advertisement

यात्री वाहनों और ई-कार्ट की मांग से बढ़ेगी बिक्री, ईवी से मिलेगी नई रफ्तार

Last Updated- March 29, 2025 | 4:44 AM IST
Electric Threewheeler- इलेक्ट्रिक थ्रीव्हीलर

देश के तिपहिया बाजार में वर्ष 2025-26 (वित्त वर्ष 2026) के दौरान वृद्धि की रफ्तार बरकरार रहने का अनुमान है और उद्योग के विशेषज्ञों ने छह से आठ प्रतिशत तक की वृद्धि का अनुमान जताया है, जबकि वित्त वर्ष 2025 में पांच से आठ प्रतिशत की वृद्धि की संभावना है। यात्री वाहनों और इलेक्ट्रिक कार्ट (ई-कार्ट) की दमदार मांग से इसे बढ़ावा मिलेगा।

सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सायम) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार चालू वित्त वर्ष के पहले 11 महीने में तिपहिया की घरेलू थोक बिक्री में 6.4 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (फाडा) द्वारा दर्ज की गई खुदरा बिक्री में भी सकारात्मक रफ्तार दिखाई दी, जो इसी अवधि के दौरान 5.5 प्रतिशत बढ़ी है। फाडा का अनुमान है कि वित्त वर्ष 25 के दौरान तिपहिया वाहन उद्योग में पांच से छह प्रतिशत की वृद्धि होगी और उसके बाद वित्त वर्ष 26 में भी इसी तरह की वृद्धि होगी।

फाडा के अध्यक्ष सीएस विघ्नेश्वर ने तिपहिया बाजार के संबंध में कहा, ‘समूचे वाहन उद्योग को कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है और बिक्री उद्योग की अपेक्षाओं को पूरा नहीं कर रही है। हालांकि हमें इलेक्ट्रिफिकेशन के दम पर तिपहिया श्रेणी में वृद्धि की उम्मीद है। तिपहिया का एक बड़ा हिस्सा इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) वाला है और उनकी मांग में लगातार वृद्धि हो रही है। अंतिम छोर तक परिवहन की बढ़ती जरूरत ने इस श्रेणी में वृद्धि को और बढ़ा दिया है।’

इस वृद्धि का श्रेय मुख्य रूप से यात्री वाहनों की जबरदस्त मांग को दिया जाता है, जिसमें 9.3 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई और इनकी संख्या बढ़कर 5,51,880 तक पहुंच गई तथा ई-कार्ट में 9.3 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई और इनकी संख्या बढ़कर 3,762 हो गई। हालांकि समूचे क्षेत्र में अच्छा विस्तार हुआ, लेकिन इलेक्ट्रिक रिक्शा (ई-रिक्शा) श्रेणी में गिरावट आई और इसकी संख्या 41.2 प्रतिशत लुढ़ककर 17,399 रह गई, जबकि पिछले वर्ष की समान अवधि में यह संख्या 29,595 थी।

प्राइमस पार्टनर्स के सलाहकार अनुराग सिंह ने कहा, ‘इलेक्ट्रिफिकेशन से तिपहिया की इस वृद्धि को बढ़ावा मिल रहा है, जिसमें लगभग 40 प्रतिशत नए तिपहिया ईवी हैं। हालांकि तिपहिया से टाटा ऐस जैसे छोटे ट्रकों की दिशा में स्थानांतरण हो रहा है, लेकिन मुझे वित्त वर्ष 26 में छह प्रतिशत से अधिक की वृद्धि के साथ एक और दमदार साल की उम्मीद है।’

Advertisement
First Published - March 29, 2025 | 4:44 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement