facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Budget 2024-25: पूंजीगत खर्च जारी रखे केंद्र सरकार, औद्योगिक निकायों ने की वित्त मंत्रालय से अपील

Advertisement

भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) ने मांग की है कि पूंजीगत व्यय को 20 प्रतिशत बढ़ाकर 12 लाख करोड़ रुपये किया जाए।

Last Updated- January 25, 2024 | 11:15 PM IST
Budget 2024-25: FMCG companies happy with emphasis on long term economic growth, said- Capex allocation will create jobs Budget 2024-25: लॉन्ग टर्म आर्थिक वृद्धि पर जोर देने से FMCG कंपनियां खुश, कहा- कैपेक्स आवंटन से पैदा होंगे रोजगार

औद्योगिक निकायों ने वित्त मंत्रालय से आगामी अंतरिम बजट में पूंजीगत खर्च पर जोर देने का अनुरोध किया है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को अंतरिम बजट पेश करेंगी।

भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) ने मांग की है कि पूंजीगत व्यय को 20 प्रतिशत बढ़ाकर 12 लाख करोड़ रुपये किया जाए जबकि बीते साल 10 लाख करोड़ रुपये का आवंटन किया गया था।

उसने कहा, ‘यह बीते वर्षों की तुलना में कम वृद्धि दर है लेकिन कोरोना से पूर्व के वित्त वर्ष 16 से वित्त वर्ष 20 के दौरान हुए सालाना औसत 12 प्रतिशत की वृद्धि दर से अधिक है।’

इसी तरह की राय भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ (फिक्की) ने बजट प्रस्तावों में दी है।

फिक्की ने कहा कि वृद्धि जबरदस्त होने के कारण सरकार को निवेश पर ध्यान देना चाहिए। वित्त वर्ष 24 में अभी तक सकल स्थिर पूंजी निर्माण और सकल घरेलू उत्पाद का अनुपात दशक के उच्च स्तर 34.9 प्रतिशत पर पहुंच गया है।

फिक्की ने कहा, ‘देश बदलाव के महत्त्वपूर्ण बिंदु पर है। हालिया वैश्विक घटनाक्रम और उससे जुड़ी दिक्कतों के मद्देनजर सरकार को आगामी बजट में सार्वजनिक पूंजीगत व्यय (बुनियादी, सामाजिक और डिजिटल आधारभूत ढांचे) पर खासा ध्यान देना चाहिए।’

CII ने अनुरोध किया कि केंद्र, राज्यों के पूंजीगत व्यय के लिए दिए जाने वाले सहयोग को बढ़ाए। इस क्रम में राज्यों को 50 वर्षों के लिए 30,000 करोड़ से लेकर 1.6 लाख करोड़ रुपये का ब्याज मुक्त ऋण मुहैया करवाया जाए। CII ने कहा, ‘राज्यों को दी जाने वाली मदद को सुधारों से जोड़ा जा सकता है।’

Advertisement
First Published - January 25, 2024 | 10:35 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement