facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Economic Survey 2024: ऑटोमोबाइल सेक्टर के लिए PLI योजना के तहत 67,690 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले

Advertisement

Economic Survey 2024: इकनॉमिक सर्वे कहता है कि आवेदकों ने 1.48 लाख रोजगार सृजन का प्रस्ताव किया है। 31 मार्च, 2024 तक इसमें से 28,884 नौकरियों का सृजन हो चुका है।

Last Updated- July 22, 2024 | 3:21 PM IST
Hyundai Motors Stock

Economic Survey 2024: वाहन और वाहन कलपुर्जों के लिए उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन (PLI) योजना के तहत अब तक 67,690 करोड़ रुपये का प्रस्तावित निवेश मिला है। संसद में सोमवार को पेश 2023-24 के इकनॉमिक सर्वे में यह जानकारी दी गई है। इसमें कहा गया है कि मार्च, 2024 के अंत तक इसमें कुल 14,043 करोड़ रुपये का पूंजी निवेश किया गया है।

इकनॉमिक सर्वे कहता है कि आवेदकों ने 1.48 लाख रोजगार सृजन का प्रस्ताव किया है। 31 मार्च, 2024 तक इसमें से 28,884 नौकरियों का सृजन हो चुका है। अभी तक इस योजना के तहत 85 आवेदकों को मंजूरी मिली है। वाहन और वाहन कलपुर्जों के लिए पीएलआई योजना का बजटीय परिव्यय योजना 2022-23 से 2026-27 तक 25,938 करोड़ रुपये है।

Also read: Economic Survey 2024: वित्तीय क्षेत्र की स्थिति बेहतर, पर ‘झटकों’ के लिए तैयार रहने की जरूरत

इस योजना को ‘चैंपियन ओईएम’ प्रोत्साहन योजना और कलपुर्जा चैंपियन प्रोत्साहन योजना में बांटा गया है। इसके अलावा, सरकार ने मई, 2021 में 18,100 करोड़ रुपये के बजटीय परिव्यय के साथ अत्याधुनिक रसायन सेल (एसीसी) बैटरी स्टोरेज पर राष्ट्रीय कार्यक्रम को मंजूरी दी है।

Advertisement
First Published - July 22, 2024 | 3:21 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement