facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Economic survey: AI से रोजगार को खतरा, तकनीक पर टैक्स लगाने की सिफारिश

Advertisement

भारत में एआई के असर को कम करने के लिए शिक्षा, कौशल विकास और मानव केंद्रित नवाचार पर जोर।

Last Updated- January 31, 2025 | 10:23 PM IST
artificial intelligence

आर्थिक समीक्षा में कहा गया है कि तेजी से प्रगति कर रही आर्टिफिशल इंटेलिजेंस (एआई) दुनिया भर में श्रम बाजारों के लिए अभूतपूर्व अवसरों के साथ-साथ गंभीर चुनौतियां भी पेश करती है। समीक्षा में कहा गया है कि भारत को एआई के प्रभावों पर गंभीरता से विचार करने की जरूरत है और इसके लिए उम्दा संस्थान स्थापित करने पर ध्यान देना होगा।

समीक्षा में कहा गया है, ‘नीति निर्माता के तौर पर सरकार के लिए लगातार विकसित होती तकनीक की दुनिया और श्रम बाजार पर उसके संभावित प्रभाव पर गौर करना आवश्यक है।’ समीक्षा में बताया गया है कि भारत पर एआई के क्या प्रभाव होंगे और उसे किस ओर ध्यान केंद्रित करने की जरूरत है। समीक्षा में सुझाव दिया गया है कि सरकार श्रम के बदले प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल बढ़ाए जाने के फलस्वरूप कंपनियों को होने वाले मुनाफे पर कर लगाने के बारे में गंभीरता से विचार कर सकती है।’

समीक्षा में कहा गया है, ‘हालांकि श्रम पर एआई के प्रभाव को दुनिया भर में महसूस किया जाएगा। मगर भारत के लिए यह बड़ी चुनौती होगी क्योंकि उसकी आबादी काफी अधिक और प्रति व्यक्ति आय अपेक्षाकृत कम है। अगर कंपनियां एआई को धीरे धीरे लंबे समय में नहीं अपनाती हैं और संवेदना के साथ नहीं चलती हैं तो नीगित उपाय करने पड़ेंगे और होने वाले नुकसान का मुआवजा मांगना पड़ेगा।

ऐसे में राज्य को संसाधन जुटाने के लिए श्रम के बदले प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल से होने वाले मुनाफे पर कराधान का सहारा लेना पड़ सकता है। आईएमएफ ने अपने एक पत्र में ऐसा ही सुझाव दिया है। यह सभी को बदतर स्थिति में धकेल देगा जिससे देश की वृद्धि क्षमता प्रभावित होगी।’ समीक्षा में कहा गया है कि देश में मानव केंद्रित एआई की स्वीकार्यता को बढ़ाने में शिक्षा और कौशल विकास महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाने जा रहे हैं। इसलिए देश में श्रम के विस्थापन
को हरसंभव तरीके कम किया जा सकता है।

समीक्षा में नीति निर्माताओं, निजी क्षेत्र और शिक्षाविदों के बीच सहयोग का आह्वान किया गया है। उसमें कहा गया है, ‘भारत एआई से संचालित नवाचार को अपने सामाजिक लक्ष्यों के साथ जोड़ सकता है। इस बदलाव में समावेशिता एवं स्थिरता सुनिश्चित करने से लाभ को अधिकतम और व्यवधानों को कम किया जा सकता है।’

सबसे महत्त्वपूर्ण बात यह है कि आर्थिक समीक्षा में एआई के प्रभाव के साथ-साथ कार्यबल की गुणवत्ता के बारे में भी बात की गई है। समीक्षा में कहा गया है कि भारत में रोजगार की चुनौती केवल आंकड़े ही नहीं बल्कि कार्यबल की समग्र गुणवत्ता को बेहतर करने की भी है। समीक्षा में कहा गया है, ‘कार्यबल की गुणवत्ता में सुधार के लिए सॉफ्ट स्किल और बुनियादी दक्षता जैसे उन प्रमुख कौशल पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए जो उद्योगों के लिए काफी मायने रखते हैं।’

समीक्षा में बताया गया है कि एआई के चौतरफा प्रभावों से उभरने वाले नए अवसरों की स्थिति तभी साफ होगी जब एआई प्रयोगात्मक से व्यावहारिक हो जाएगा। मगर समीक्षा में स्पष्ट तौर पर कहा गया है कि भारत में मानव पूंजी की समग्र गुणवत्ता को बेहतर करने के लिए नीति निर्माताओं, शिक्षाविदों और निजी क्षेत्र को मिलकर काम करना होगा।

Advertisement
First Published - January 31, 2025 | 10:23 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement