facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

देश के पाम तेल आयात में 15 फीसदी वृद्धि

Last Updated- December 11, 2022 | 5:36 PM IST

भारत ने जून में एक महीने पहले की तुलना में 14.96 फीसदी अधिक पाम तेल का आयात किया है। पाम तेल के निर्यात पर इंडोनेशिया के प्रतिबंध के प्रभाव को कम करने के लिए भारत ने मलेशिया, थाईलैंड और पापुआ न्यू गिनी से पाम तेल की खरीद बढ़ा दी है।  
सॉल्वेन्ट एक्सट्रैक्टर्स एसोसिएशन (एसईए) ने बताया कि भारत ने जून में 5,90,921 टन पाम तेल का आयात किया है। जबकि मई में उसने 5,14,022 टन पाम तेल का आयात किया था। भारत में खाद्य तेल की खपत विश्व में सबसे अधिक है।
पाम तेल के सबसे बड़े उत्पादक और निर्यातक देश इंडोनेशिया ने अपने यहां बढ़ती कीमतों पर लगाम कसने के लिए 28 अप्रैल को पाम तेल के निर्यात पर रोक लगा दी थी। उसने 23 मई से दोबारा निर्यात की अनुमति दी लेकिन घरेलू आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए नियम भी लागू कर दिए।
भारत के पाम तेल का आयात वनस्पति तेल उद्योग के 15 फीसदी के अनुमान के अनुरूप है। भारत का अधिक मात्रा में पाम तेल खरीदना मलेशियाई पाम तेल वायदा को सहारा दे सकता है। जुलाई में कमजोर निर्यात के कारण बुधवार को मलेशियाई पाम तेल वायदा 6 फीसदी से अधिक नीचे लुढ़क गया। चीन में कोरोना के नए स्वरुप के मामले बढ़ने लगे है। नए सिरे से प्रतिबंध लगने की आशंका के कारण डालियन तेल में बिकवाली आई है।
कीमतों में आवश्यक सुधार के कारण जुलाई में भारत का पाम तेल आयात 10 महीने में अपने उच्चतम स्तर तक पहुंच सकता है। इंडोनेशिया ने भी उष्ण कटिबंधीय पाम तेल का अधिक निर्यात करने की मंजूरी दे दी है।  
भारत का सूरजमुखी तेल का आयात जून में बढ़कर 1,19,558 टन हो गया है जो मई में 1,18,482 टन था। एसईए ने कहा कि सोयाबीन तेल का आयात जून में गिरकर 2,30,992 टन पर आ गया है जो एक महीने पहले 3,73,043 टन था। 

First Published - July 13, 2022 | 11:19 PM IST

संबंधित पोस्ट