facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

जल्द अधिसूचित होंगे 21 बायोफोर्टिफाइड बीज

Last Updated- December 12, 2022 | 3:11 AM IST

उच्च प्रोटीन वाले क्विनोआ से लेकर सोयाबीन बीजों तक केंद्र की 21 बायोफोर्टिफाइड बीजों की सूची में शामिल हैं जिन्हें अगले कुछ महीनों में अधिसूचित किया जाएगा। इनकी फली को इंसानं खाते हैं, जबकि तेल सुपाच्य नहीं होता है। अगले दो से तीन वर्षों में ये बीच किसानों तक पहुंचने की उम्मीद है। 

कोविड-19 राहत पैकेज के हिस्से के तौर पर घोषित नई किस्मों को लेकर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को कहा कि शोध का शुरुआती जोर ऊंचे फसलों की किस्मों को विकसित करने पर था जबकि पोषण, मौसम को झेलने की क्षमता और अन्य गुणों पर ध्यान नहीं दिया गया था।

बकव्हीट और विंग्ड बींस भी इस सूची का हिस्सा हैं। इन फसलों का देश में बहुत कम उपयोग हुआ है लेकिन वृद्घि की इनमें बड़ी संभावना है।   

साथ ही सूची में जिंक की अधिकता वाला बाजरा भी है जिससे प्रतिरोधक क्षमता का विकास होता है।

देश के बीज कार्यक्रमों को देखने और चलाने वाली नोडल संस्था भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) ने पिछले 5 से 6 वर्षों में विभिन्न फसलों की 71 बायोफोर्टिफाइड बीज किस्में जारी की है जिनमें चावल, गेहूं, मक्का, बाजरा, रागी, अलसी, सरसों शामिल हैं। इनके अलावा इस सूची में फूलगोभी, आलू और शकरकंद जैसी सब्जियां भी शामिल हैं। 

इनमें से करीब 29 बायोफोर्टिफाइड बीज किस्में पहले ही बीज शृंखला में प्रवेश कर चुकी हैं और आगामी खरीफ सीजन और उसके बाद आने वाली रबी सीजन में बड़े पैमाने पर इनकी खेती की जाएगी।

आईसीएआर के एक वरिष्ठ वैज्ञानिक ने बिजनेस स्टैंडर्ड से कहा, ‘इन 29 बीज किस्मों में लगभग सभी चिह्नित बायोफोर्टिफाइड सब्जियां और गेहूं सहित कई प्रकार के अनाज और दालें शामिल हैं।’

उन्होंने कहा कि आठ बड़े फसलों में 17 बायोफोर्टिफाइड बीजों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले वर्ष विश्व खाद्य दिवस कार्यक्रम के दौरान राष्ट्र को समर्पित किया था। ये 17 बीज 71 चिह्नित बीजों की इस मूल सूची का हिस्सा थे।     

अब तक आईसीएआर ने राष्ट्रीय बीज निगम और राज्य बीज निगम जैसी सरकारी शोध एजेंसियों के साथ साथ 200 से अधिक निजी बीज कंपनियों को विभिन्न फसलों में 11,000 क्विंटल बायोफोर्टिफाइड बीज मुहैया कराए हैं।

निजी कंपनियां इस बायोफोर्टिफाइड गेहूं के बीजों के एक बड़े हिस्से का इस्तेमाल वाणिज्यिक इस्तेमाल के लिए करती हैं।

पिछले कुछ वर्षों में करीब 40 लाख हेक्टेयर के गेहूं को बायोफोर्टिफाइड बीजों के तहत लाया गया है जबकि बायोफोर्टिफाइड सरसों और बाजरा को 1.5 लाख हेक्टेयर में उगाया गया है। 

अधिकारी ने स्पष्ट किया, ‘सबसे बड़ी समस्या मंडी स्तर पर सुराग लगाने की क्षमता का है क्योंकि मंडी में यह नहीं पता होता कि कौन सा गेहूं बायोफोर्टिफाइड बीज का है और कौन सा नहीं। लेकिन आईसीएआर और अन्य एजेंसियां इसमें सुधार करने पर काम कर रही हैं।’

First Published - June 29, 2021 | 11:54 PM IST

संबंधित पोस्ट