कमोडिटी

अप्रैल तक भारत से 4.24 लाख टन चीनी का निर्यात

अधिकतम खेप सोमालिया को 92,758 टन, उसके बाद अफगानिस्तान को 66,927 टन, श्रीलंका को 60,357 टन और जिबूती को 47,100 टन की खेप भेजी गई है।

Published by
भाषा   
Last Updated- May 12, 2025 | 11:54 PM IST

भारत ने चालू विपणन वर्ष 2024-25 में अप्रैल माह तक 4.24 लाख टन चीनी का निर्यात किया है। इसमें से 92,758 टन की अधिकतम खेप सोमालिया को भेजी गई है। चीनी विपणन वर्ष अक्टूबर से सितंबर तक चलता है। भारत में विपणन वर्ष 2024-25 के लिए चीनी निर्यात की अनुमति 20 जनवरी, 2025 को दी गई थी। निर्यात के लिए अनुमति कुल मात्रा 10 लाख टन है।

अखिल भारतीय चीनी व्यापार संघ (एआईएसटीए) के अनुसार, मिलों ने चालू विपणन वर्ष में 30 अप्रैल तक कुल 4,24,089 टन चीनी का निर्यात किया है। इसमें से इस साल अप्रैल तक सफेद चीनी का निर्यात 3.27 लाख टन, परिष्कृत चीनी का 77,603 टन और कच्ची चीनी का 18,514 टन रहा है। इसमें कहा गया है कि करीब 25,000 टन चीनी की लोडिंग चल रही है।

अब तक किए गए कुल निर्यात में से, अधिकतम खेप सोमालिया को 92,758 टन, उसके बाद अफगानिस्तान को 66,927 टन, श्रीलंका को 60,357 टन और जिबूती को 47,100 टन की खेप भेजी गई है। 

First Published : May 12, 2025 | 11:46 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)