कमोडिटी

Gold, Silver Price Today: सोने-चांदी की सुस्त शुरुआत, वायदा भाव में आई गिरावट

Gold and Silver Rate today: खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में सोना ₹1,52,900 और चांदी ₹2,50,450 के करीब कारोबार कर रहे थे

Published by
रामवीर सिंह गुर्जर   
Last Updated- June 16, 2026 | 9:34 AM IST

Gold and Silver Rate Today: सोने-चांदी के वायदा भाव में अब नरमी देखने को मिल रही है। दोनों के वायदा भाव मंगलवार (16 जून) को गिरावट के साथ खुले। खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में सोने के वायदा भाव 1,52,900 रुपये, जबकि चांदी के भाव 2,50,450 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के भाव नरमी के साथ कारोबार कर रहे हैं।

सोने के भाव सुस्त

सोने के वायदा भाव की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क अगस्त कॉन्ट्रैक्ट 25 रुपये की गिरावट के साथ 1,52,891 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 1,52,916 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 15 रुपये की गिरावट के साथ 1,52,901 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,53,046 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,52,827 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने इस साल 1,80,779 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

यह पढ़ें: क्या 1.58 लाख रुपये के पार जाएगा सोना? 19 जून से पहले बढ़ी बाजार की धड़कनें

चांदी भी फिसली

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत सुस्त रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क जुलाई कॉन्ट्रैक्ट 1,001 रुपये की नरमी के साथ 2,50,457 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 2,51,458 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 998 रुपये की गिरावट के साथ 2,50,460 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 2,50,467 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 2,50,001 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। चांदी के वायदा भाव ने इस साल 4,20,048 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भाव फिसले

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव में सुस्ती देखने को मिल रही है। Comex पर सोना 4,331.30 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 4,351.60 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 20.10 डॉलर की गिरावट के साथ 4,331.50 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के भाव ने इस साल 5,586.20 डॉलर के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

Comex पर चांदी के वायदा भाव 69.95 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 70.18 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.89 डॉलर की गिरावट के साथ 69.29 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। इसके भाव ने इस साल 121.79 डॉलर का उच्चतम स्तर छू लिया।

MCX, Comex पर Gold and Silver Rate

MCX Open Last Close LTP
सोना 1,52,891 1,52,916 1,52,901
चांदी 2,50,457 2,51,458 2,50,460
Comex Open Last Close LTP
सोना 4,331.30 4,351.60 4,331.50
चांदी 69.95 70.18 69.29

(नोट: MCX में सोने के वायदा भाव रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी रुपये प्रति किलो में हैं। कॉमेक्स में दोनों के वायदा भाव डॉलर प्रति औंस में हैं। last trading price (LTP) खबर लिखे जाने के समय तक के हैं।)

First Published : June 16, 2026 | 9:34 AM IST