facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

कीमत पर नियंत्रण के लिए 7-8 बीसीएम एलएनजी की जरूरत

Last Updated- December 11, 2022 | 11:32 PM IST

कोविड-19 महामारी की वजह से ईंधन बाजार में कीमतों में आए उफान को देखते हुए भारत को अपने तरलीकृत प्राकृतिक गैस (एलएनजी) बाजार के लिए सामरिक भंडारों की ओर देखना पड़ सकता है। कीमत में उछाल को सफलतापूर्वक कम करने के लिए देश को करीब 7-8 अरब घन मीटर (बीसीएम) रिजर्वों की आवश्यकता पड़ सकती है। देश के ऊर्जा मिश्रण में प्राकृतिक गैस की कम हिस्सेदारी ऐसे रिजर्वों की व्यवहार्यता पर प्रश्नचिह्न खड़े करता है।
एलएनजी के 7-8 बीसीएम रिजर्वों का अनुमान विकसित देशों में इसी प्रकार के रिजर्वों पर आधारित है। गैस निर्यातक देश फोरम के मुताबिक वैश्विक गैस भंडारण क्षमता करीब 417 बीसीएम है जिसमें अमेरिका और यूरोपीय संघ की हिस्सेदारी इसके 55 फीसदी के करीब है।
इससे यूरोपीय संघ में 80 दिनों की गैस आवश्यकता और अमेरिका में 58 दिनों की आवश्यकता की पूर्ति हो सकती है। और भंडारण तथा खपत का अनुपात यूरोपीय संघ और अमेरिका में क्रमश: करीब 22 फीसदी और 16 फीसदी है।
इस क्षेत्र पर नजर रखने वाले एक विशेषज्ञ ने कहा, ‘चूंकि भारत ने मोटे तौर 2018-19 में 33 बीसीएम और 2019-20 में 31 बीसीएम प्राकृतिक गैस की खपत की थी, ऐसे में देश को विकसित देशों की तर्ज पर कीमत में उछाल पर काबू पाने के लिए करीब 7-8 बीसीएम रिजर्व की आवश्यकता होगी।’      आपूर्ति में संकुचन आने से अक्टूबर 2021 में एलएनजी के लिए एसऐंडपी ग्लोबल प्लैट्टस जापान-कोरिया-मार्कर 56.326 डॉलर प्रति मीट्रिक मिलियन ब्रिटिश थर्मल यूनिट (एमएमबीटीयू) हो गई। यह स्थिति कैलेंडर वर्ष 2020 की पहली छमाही में कीमतें गिरकर रिकॉर्ड न्यूनतम स्तर (2 डॉलर प्रति एमएमबीटीयू) और दूसरी छमाही में रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंचने के बाद हो रहा है।
केंद्रीय ऊर्जा सचिव आलोक कुमार ने पिछले महीने प्राकृतिक गैस और कोयले के भंडार की जरूरतों पर बल दिया था, तब देश के विद्युत संयंत्रों में कोयल की कमी नजर आ रही थी। कुमार ने कहा, ‘हमें कोयला, गैस, तेल जैसे ईंधनों के सामरिक भंडार रखने के बारे में सोचना शुरू कर देना चाहिए ताकि अर्थव्यवस्था किसी भी स्थिति को संभालने में सक्षम बने और करीब एक महीने तक की आपूर्ति की कमी को झेल सके। यह लागत देश द्वारा सामाना किए जा रहे व्यवधान और अनिश्चितता की लागत की तुलना में बहुत कम होगी।’     
देश में प्राकृतिक गैस पाइपलाइन की सबसे बड़ी परिचालक गेल (इंडिया) के कार्यकारियों के मुताबिक घरेलू बाजार में प्राकृतिक गैस की कोई कमी नहीं थी और अक्टूबर महीने में विद्युत संयंत्रों को किए जाने वाली आपूर्ति को तीन गुना बढ़ाकर करीब 1.6 करोड़ स्टैंडर्ड घन मीटर प्रति दिन किया गया था।

First Published - November 15, 2021 | 10:51 PM IST

संबंधित पोस्ट