facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

आवश्यक जिंसों की डिलिवरी की निगरानी हेतु नियंत्रण कक्ष बना

Last Updated- December 11, 2022 | 10:22 PM IST

कोविड-19 के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी के बीच उद्योग विभाग ने एक निगरानी व नियंत्रण कक्ष की स्थापना की है, जिससे कि देश भर में आवश्यक वस्तुओं की आवाजाही और डिलिवरी सुचारु रूप से सुनिश्चित हो सके। यह व्यवस्था 5 जनवरी से प्रभावी है।
एक आधिकारिक बयान में कहा गया है, ‘सावधानी के मद्देनजर और हमारी व्यापार व्यवस्था को समर्थन देने के लिए डीपीआईआईटी स्थिति की निगरानी करेगा और अगर राज्य व केंद्र शासित प्रदेशों की ओर से प्रतिबंधों (अगर कोई है) की वजह से वस्तुओं और आवश्यक जिंसों की आवाजाही और उनकी डिलिवरी को लेकर कोई समस्या पैदा होती है तो उस पर नजर रखेगा।’

इसमें कहा गया है, ‘अगर विनिर्माण, परिवहन, वितरण, थोक या ई-कॉमर्स कंपनियों को वस्तुओं के परिवहन और वितरण व संसाधनों की आवाजाही में किसी तरह की कठिनाई होती है तो वे टेलीफोन संख्या (011) 23063654, 23060625 और डीपीआईआईटी-कंट्रोलरूम ऐट द रेट आफ जीओवी डॉट इन पर सूचित कर सकते हैं।’ इन टेलीफोन नंबरों पर सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक 5 जनवरी, 2021 से फोन किया जा सकता है। विभिन्न हिस्सेदारों की ओर से कंट्रोल रूम को मिली सूचना संबंधित राज्यों को प्रेषित की जाएगी। 
पिछले साल अप्रैल में महामारी के दूसरे दौर में उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग (डीपीआईआईटी) ने नियंत्रण कक्ष स्थापित किया था। इसने राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के स्थानीय लॉकडाउन और कफ्र्यू के कारण विभिन्न हिस्सेदारों को हो रही कठिनाइयों का समाधान भी किया था।

First Published - January 7, 2022 | 11:27 AM IST

संबंधित पोस्ट